Rajasthan

भजनलाल सरकार ने पूरा किया वादा, पांचना बांध से नहरों के लिए छोड़ा गया पानी, नई परियोजना का हुआ शिलान्यास

Last Updated:July 06, 2026, 16:29 IST

Panchana Dam Water : करौली में नई पांचना गुडला लिफ्ट परियोजना का शिलान्यास हुआ. जल संसाधन मंत्री सुरेश रावत सहित कई अधिकारी मौजूद रहे. 61 लाख की लागत से रीमॉडलिंग होगी, जिससे सिंचाई और पर्यटन को फायदा मिलेगा. अधिकारियों का कहना है कि इससे पानी के वितरण व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी और जरूरत वाले क्षेत्रों तक पानी पहुंचाना आसान होगा.भजनलाल सरकार ने पूरा किया वादा, पांचना बांध से नहरों के लिए छोड़ा गया पानी!Zoomपांचना बांध से नहरों के लिए छोड़ा गया पानी, नई परियोजना का हुआ शिलान्यास

करौली. करौली जिले में पांचना बांध से पानी निकासी को लेकर लंबे समय से चल रही तैयारियों ने अब रफ्तार पकड़ ली है. इसी सिलसिले में पहाड़ी गांव स्थित देवनारायण मंदिर परिसर में एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां नई पांचना गुडला लिफ्ट परियोजना के शिलान्यास के साथ कई अहम घोषणाएं भी की गईं. कार्यक्रम में जल संसाधन विभाग के अधिकारियों से लेकर प्रशासनिक अफसर और जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में मौजूद रहे. इस दौरान क्षेत्र में सिंचाई व्यवस्था मजबूत करने और पानी की उपलब्धता बढ़ाने पर जोर दिया गया.

कार्यक्रम के बाद पांचना बांध पर पौधारोपण भी किया जाना तय हुआ. इसके अलावा पुरानी गुडला पांचना लिफ्ट, गंभीर नदी और कमांड क्षेत्र की नहरों में पानी की निकासी की भी तैयारी की गई. सरकार का कहना है कि इन कामों से क्षेत्र के किसानों को राहत मिलेगी और जरूरत के मुताबिक पानी उपलब्ध कराने की दिशा में मदद मिलेगी.

देवनारायण मंदिर परिसर में जुटे मंत्री और अधिकारीपहाड़ी गांव स्थित देवनारायण मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में जल संसाधन मंत्री सुरेश रावत, जिला प्रभारी मंत्री जवाहर सिंह बेढम और करौली विधायक दर्शन सिंह गुर्जर पहुंचे. इनके साथ ग्रामीण विकास विभाग के सचिव कृष्ण कुणाल, संभागीय आयुक्त नलिनी कठौतिया, आईजी कैलाश बिश्नोई, जिला कलेक्टर अक्षय गोदारा और एसपी लोकेश सोनवाल भी मौजूद रहे. कार्यक्रम में पांचना गुडला संघर्ष समिति के अध्यक्ष अशोक धाबाई, जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता भुवन भास्कर, भाजपा जिलाध्यक्ष गोवर्धन सिंह, करौली-धौलपुर लोकसभा सीट से भाजपा की पूर्व प्रत्याशी रहीं इन्दू देवी और हिंडौन की पूर्व विधायक राजकुमारी भी शामिल रहीं.

नई लिफ्ट परियोजना का शिलान्यास, 61 लाख की लागत से होगा कामकार्यक्रम के दौरान नई पांचना गुडला लिफ्ट परियोजना का शिलान्यास किया गया. साथ ही पांचना बांध से पीडीएन आधारित दो नई लिफ्ट परियोजनाओं की शुरुआत करने की जानकारी भी दी गई. इसके अलावा गुडला लिफ्ट परियोजना के पीडीएन सिस्टम की रीमॉडलिंग का काम भी कराया जाएगा. बताया गया कि इस रीमॉडलिंग कार्य पर करीब 61 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे. अधिकारियों का कहना है कि इससे पानी के वितरण व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी और जरूरत वाले क्षेत्रों तक पानी पहुंचाना आसान होगा.

पर्यटन और खेती दोनों को मिलेगा फायदासभा को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने कहा कि इस योजना का फायदा क्षेत्र के लोगों को मिलेगा. उन्होंने कहा कि इससे सिर्फ खेती ही नहीं, बल्कि पर्यटन गतिविधियों को भी मजबूती मिलेगी. मंत्री ने कहा कि पानी की उपलब्धता के आधार पर सभी क्षेत्रों को पानी देने का प्रयास किया जाएगा. कार्यक्रम के दौरान सरकार की ओर से यह भी कहा गया कि पांचना बांध से जुड़ी योजनाओं को चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जाएगा, ताकि सिंचाई व्यवस्था मजबूत हो सके और कमांड क्षेत्र के किसानों को समय पर पानी मिल सके.

About the AuthorAnand Pandey

आनंद पाण्डेय वर्तमान में हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाते हुए उन्होंने राजनीति, अपराध और लाइफ…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Karauli,Karauli,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj