भरतपुर बनेगा इको-टूरिज्म हब, जू-सफारी और ट्रेकिंग एक साथ, बदलेगी पर्यटन की पूरी तस्वीर

Last Updated:April 30, 2026, 14:02 IST
Bharatpur Eco Tourism : भरतपुर अब सिर्फ पक्षी विहार तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि एक बड़े इको-टूरिज्म हब के रूप में उभरने जा रहा है. बंध बारैठा क्षेत्र में जू, सफारी, तितली उद्यान और ट्रेकिंग ट्रेल जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी. इस योजना से पर्यटकों को एक ही स्थान पर विविध वन्यजीवों का अनुभव मिलेगा. साथ ही पर्यटन बढ़ने से स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर भी खुलेंगे.
ख़बरें फटाफट
भरतपुर : राजस्थान का भरतपुर शहर जो अब तक अपनी पहचान विश्व प्रसिद्ध पक्षी विहार के लिए रखता था अब पर्यटन के नक्शे पर एक नए और बड़े बदलाव की ओर बढ़ रहा है. आने वाले समय में यह क्षेत्र सिर्फ पक्षियों तक सीमित नहीं रहेगा बल्कि एक आधुनिक इको-टूरिज्म हब के रूप में विकसित किया जाएगा जहां पर्यटकों को प्रकृति वन्यजीव और रोमांच का अनोखा संगम एक ही जगह पर देखने को मिलेगा इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत बंध बारैठा क्षेत्र को खास तौर पर विकसित किया जा रहा है.
यहां प्रस्तावित बायोलॉजिकल पार्क, तितली उद्यान, ट्रेकिंग ट्रेल और सफारी जैसी सुविधाएं पर्यटकों के आकर्षण का मुख्य केंद्र बनेंगी इस प्रोजेक्ट का उद्देश्य न सिर्फ पर्यटन को बढ़ावा देना है. बल्कि पर्यावरण संरक्षण और स्थानीय जैव विविधता को भी सुरक्षित रखना है. वन विभाग के अनुसार इस इको-टूरिज्म हब में पर्यटकों को शेर बाघ और पैंथर जैसे खतरनाक और आकर्षक वन्यजीवों के साथ-साथ जिराफ जैसे विदेशी प्रजाति के जानवरों को भी देखने का अवसर मिलेगा.
भरतपुर में बनेगा नया जू, पर्यटन को मिलेगी उड़ानयह अपने आप में एक खास अनुभव होगा क्योंकि एक ही स्थान पर इतने विविध वन्यजीवों का संगम बहुत कम जगहों पर देखने को मिलता है. डीएफओ चेतन कुमार ने लोकल 18 से बातचीत में बताया कि इस परियोजना की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट DPR तैयार कर सेंट्रल जू अथॉरिटी को भेज दी गई है. जैसे ही इस योजना को मंजूरी मिलती है. निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा अनुमान है कि इस पूरे प्रोजेक्ट को तैयार होने में करीब दो साल का समय लगेगा.
जू प्रोजेक्ट से रोजगार बढ़ेगा, बदलेगा भरतपुरइस योजना के लागू होने के बाद भरतपुर में पर्यटन को एक नई दिशा मिलेगी इससे न सिर्फ देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी होगी बल्कि स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे होटल, गाइड, ट्रांसपोर्ट और अन्य पर्यटन सेवाओं में भी तेजी से विकास देखने को मिलेगा भरतपुर का यह बदलता स्वरूप इसे एक बड़े इको-टूरिज्म डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक मजबूत कदम साबित हो सकता है.
About the AuthorRupesh Kumar Jaiswal
A Delhi University graduate with a postgraduate Diploma in Journalism and Mass Communication, I work as a Content Editor with the Rajasthan team at India Digital. I’m driven by the idea of turning raw in…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Bharatpur,Bharatpur,Rajasthan
First Published :
April 30, 2026, 14:02 IST



