गर्मी का कहर और सिस्टम फेल! धौलपुर में प्यास से बेहाल जनता, नगर परिषद की नहीं दिखी तैयारी

Last Updated:April 30, 2026, 14:17 IST
Dholpur Water Crisis Ground Report: धौलपुर में इस वक्त भीषण गर्मी और लू का कहर अपने चरम पर है. तापमान के बढ़ते स्तर के बीच आमजन का घर से बाहर निकलना दुश्वार हो गया है. हमारी ग्राउंड रिपोर्ट के अनुसार, शहर के मुख्य बाजारों और व्यस्त चौराहों पर स्थिति बेहद चिंताजनक है. चिलचिलाती धूप में राहगीरों और दुकानदारों को पानी की एक बूंद के लिए भारी मशक्कत करनी पड़ रही है. इस भीषण गर्मी के दौरान नगर परिषद द्वारा किए गए दावों की पोल खुलती नजर आ रही है, क्योंकि शहर के प्रमुख स्थानों पर न तो कोई सार्वजनिक ‘प्याऊ’ नजर आ रही है और न ही पानी के कूलर की सुविधा उपलब्ध है. प्रशासनिक लापरवाही का सीधा खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है.
ख़बरें फटाफट
धौलपुर: धौलपुर जिले में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है और तापमान करीब 42 डिग्री तक पहुंच गया है. दोपहर के समय हालात इतने खराब हो जाते हैं कि लोगों का घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो जाता है. ऐसे समय में सबसे ज्यादा जरूरत पीने के पानी की होती है, लेकिन इस बार धौलपुर शहर में यही सबसे जरूरी सुविधा नहीं मिल पा रही है.
हर साल गर्मी शुरू होते ही धौलपुर नगर परिषद शहर के प्रमुख चौराहों, बस स्टैंड, बाजारों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर ठंडे पानी की प्याऊ लगवाती थी. इन प्याऊ से राहगीरों, मजदूरों, रिक्शा चालकों और आम लोगों को बड़ी राहत मिलती थी. लेकिन इस बार धौलपुर शहर में कहीं भी प्याऊ नजर नहीं आ रही है. न तो पानी की टंकियां रखी गई हैं और न ही कोई दूसरी व्यवस्था की गई है. यात्रियों और राहगीरों को और वाहन चालकों को पुराने प्याऊ से पानी पीना पड़ रहा है.
नगर परिषद ने अभी तक प्याऊ नहीं लगाएसरकार लोगों को गर्मी से बचने और ज्यादा पानी पीने की सलाह दे रही है, लेकिन जमीन पर इन बातों का पालन नहीं हो रहा है. धौलपुर नगर परिषद की लापरवाही साफ दिखाई दे रही है. शहर में रोजाना हजारों लोग मजदूर, ठेला चालक, दुकानदार और स्कूली बच्चे काम के लिए बाहर निकलते हैं. इनके लिए हर समय पानी साथ रखना आसान नहीं होता और हर कोई बोतलबंद पानी खरीद भी नहीं सकता. ऐसे में प्याऊ ही उनका सहारा होती थी, जो इस बार पूरी तरह गायब है इस भीषण गर्मी के दौरान भी धौलपुर नगर परिषद ने अभी तक प्याऊ नहीं लगाए हैं.
सार्वजनिक स्थानों पर पानी की व्यवस्था बहुत जरूरीइस बात को लेकर स्थानीय लोगों में काफी नाराजगी है. उनका कहना है कि हर साल इस तरह की व्यवस्था की जाती थी, फिर इस बार तैयारी क्यों नहीं की गई. यह जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही को दिखाता है डॉक्टरों का कहना है इस भीषण गर्मी में शरीर में पानी की कमी होने से चक्कर आना, बेहोशी और हीट स्ट्रोक जैसी समस्याएं हो सकती हैं. इसलिए सार्वजनिक स्थानों पर पानी की व्यवस्था बहुत जरूरी है.
इतना ही नहीं, इस बार पशु-पक्षियों के लिए भी धौलपुर नगर परिषद ने पानी की कोई व्यवस्था नहीं की गई है. हर साल धौलपुर शहर में उनके लिए पानी के बर्तन रखे जाते थे, लेकिन इस बार वे भी नहीं दिख रहे हैं.
लोगों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रहीशहर में पानी की समस्या के साथ-साथ गंदगी की स्थिति भी खराब है. कई जगह नालियां जाम हैं और गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है. सुबह नलों में भी साफ पानी की जगह गंदा पानी आने की शिकायतें मिल रही हैं. इसके बावजूद धौलपुर नगर परिषद इस ओर ध्यान नहीं दे रही है, जिससे लोगों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है.
About the AuthorJagriti Dubey
Hi, I am Jagriti Dubey, a media professional with 6 years of experience in social media and content creation. I started my career with an internship at Gbn 24 news channel in 2019 and have worked with many repu…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Dhaulpur,Rajasthan
First Published :
April 30, 2026, 14:17 IST



