Bhilwara News: भीलवाड़ा में जूते-चप्पल की दुकान में भीषण आग, पूरा स्टॉक जलकर राख, लाखों का माल हुआ खाक

Last Updated:October 12, 2026, 20:04 IST
Fire In Footwear Shop: भीलवाड़ा के बीगोद थाना क्षेत्र स्थित त्रिवेणी चौराहे पर जूते-चप्पल की दुकान में भीषण आग लगने से पूरा फुटवियर स्टॉक जलकर राख हो गया. दुकान मालिक गोपाल सिंधी को सुबह फोन पर आग लगने की सूचना मिली, दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.
भीलवाड़ा. जिले के बीगोद थाना क्षेत्र में त्रिवेणी चौराहे पर जूते-चप्पल की एक दुकान में अचानक भीषण आग लगने से बड़ा नुकसान हो गया. आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरी दुकान इसकी चपेट में आ गई. दुकान में रखा जूते-चप्पल और अन्य फुटवियर का स्टॉक जलकर राख हो गया. घटना के बाद चौराहे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. सूचना मिलने पर दमकल टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. हालांकि, तब तक दुकान में रखा काफी सामान जल चुका था। आग लगने के कारणों का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल पाया है.
दुकान मालिक गोपाल सिंधी ने बताया कि उन्होंने रोजाना की तरह दुकान बंद की थी और उसे लॉक करके घर चले गए थे, उन्हें अंदाजा भी नहीं था कि अगले दिन सुबह दुकान में इस तरह आग लग जाएगी. सुबह उनके पास फोन आया, जिसमें दुकान में आग लगने की सूचना दी गई. यह खबर मिलते ही दुकान मालिक की चिंता बढ़ गई, जब तक आग पर काबू पाया गया, तब तक दुकान में रखा जूते-चप्पल और अन्य फुटवियर का पूरा स्टॉक जलकर राख हो चुका था. गोपाल सिंधी के अनुसार, आग से दुकान में रखे सामान को भारी नुकसान पहुंचा है. दुकान में बिक्री के लिए रखा फुटवियर का स्टॉक जलने से उन्हें आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा है. आग से हुए नुकसान का वास्तविक आकलन किया जाना बाकी है.
दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू
दुकान में आग लगने की सूचना मिलने के बाद दमकल टीम मौके पर पहुंची, आग की लपटें तेज होने के कारण इसे नियंत्रित करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी. दमकलकर्मियों ने प्रयास करते हुए आग पर काबू पाया, जिससे आग को फैलने से रोकने में मदद मिली. घटना के दौरान त्रिवेणी चौराहे पर लोगों की आवाजाही के बीच अफरा-तफरी का माहौल रहा. प्रथमदृष्टया दुकान में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है. हालांकि, अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. आग कैसे लगी और दुकान में आग फैलने की वास्तविक वजह क्या रही, इसका पता जांच के बाद ही चल सकेगा. बीगोद थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है. पुलिस आग लगने के कारणों का पता लगाने के साथ ही घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल कर रही है. फिलहाल दुकान मालिक को हुए नुकसान का आकलन किया जाना बाकी है.
About the Authorमोनाली पाल
नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…
और पढ़ेंLocation :
Bhilwara,Rajasthan
First Published :
October 12, 2026, 20:04 IST



