Alwar News: पानी निकासी की समस्या से परेशान लोग उतरे सड़क पर, ग्रामीणों ने अलवर-बहरोड़ मार्ग पर लगाया जाम

Last Updated:October 12, 2026, 20:20 IST
Alwar News: अलवर में पानी निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने सोमवार को अलवर-बहरोड़ सड़क मार्ग पर जाम लगा दिया. धौलीधूप गांव से आने वाला गंदा पानी सड़क पर जमा होने से लोग परेशान हैं. पुलिस की समझाइश के बाद जाम खुलवाया गया, ग्रामीणों ने नाली या नाले की उचित व्यवस्था कर समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है.
अलवर. जिले में पानी की निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से परेशान स्थानीय लोगों का गुस्सा सोमवार को सड़क पर फूट पड़ा. समस्या से नाराज महिला-पुरुषों ने अलवर-बहरोड़ सड़क मार्ग पर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किया और प्रशासन से पानी निकासी की समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग उठाई. जाम के कारण सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई, इससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाइश देकर जाम खुलवाया.
स्थानीय लोगों के अनुसार, धौलीधूप गांव की ओर से आने वाला पानी अलवर-बहरोड़ सड़क मार्ग पर जमा हो जाता है. पानी की निकासी के लिए पर्याप्त नाली नहीं होने और नाले की उचित व्यवस्था नहीं होने से समस्या लगातार बनी हुई है. इसके चलते सड़क पर गंदा पानी फैल जाता है और स्थानीय लोगों के साथ राहगीरों को भी परेशानी झेलनी पड़ती है. ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पर पानी जमा होने के कारण लोगों को दूषित पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ता है. रोजाना इस मार्ग से आने-जाने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. इसके बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं होने से लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है.
जाम से दोनों तरफ लगी वाहनों की कतारें
पानी निकासी की समस्या से परेशान स्थानीय महिला-पुरुषों ने सोमवार को अलवर-बहरोड़ मार्ग पर जाम लगा दिया. ग्रामीणों के सड़क पर बैठने और वाहनों की आवाजाही बाधित होने से मार्ग के दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतारें लग गई. अपने गंतव्य की ओर जा रहे यात्रियों को इंतजार करना पड़ा, जिससे यातायात प्रभावित हुआ. जाम के कारण वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा. ग्रामीणों ने विरोध के जरिए प्रशासन का ध्यान लंबे समय से चली आ रही समस्या की ओर आकर्षित करने का प्रयास किया.
पुलिस की समझाइश के बाद खुला जाम
सड़क जाम होने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, पुलिसकर्मियों ने प्रदर्शन कर रहे स्थानीय लोगों से बातचीत की और उन्हें समझाइश दी. इसके बाद ग्रामीणों ने जाम खोल दिया और यातायात को सुचारु कराने की कार्रवाई की गई. ग्रामीणों की मुख्य मांग है कि पानी की निकासी के लिए उचित नाली या नाले का निर्माण कराया जाए, ताकि सड़क पर गंदा पानी जमा नहीं हो. लोगों का कहना है कि जब तक निकासी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होगी, तब तक उन्हें रोजाना इसी तरह की परेशानी का सामना करना पड़ेगा. अब ग्रामीणों को प्रशासन से समस्या के स्थायी समाधान की उम्मीद है, ताकि आमजन को राहत मिल सके और अलवर-बहरोड़ मार्ग पर पानी जमा होने से होने वाली परेशानियों से छुटकारा मिल सके.
About the Authorमोनाली पाल
नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…
और पढ़ेंLocation :
Alwar,Rajasthan
First Published :
October 12, 2026, 20:20 IST



