भीलवाड़ा के तैराकों का जलवा! गोल्ड मेडल जीतकर बढ़ाया जिले का मान, स्विमिंग में शाहपुरा बना नई पहचान

Last Updated:July 05, 2026, 23:18 IST
Bhilwara Hindi News: भीलवाड़ा जिले का शाहपुरा क्षेत्र स्विमिंग के क्षेत्र में लगातार अपनी मजबूत पहचान बना रहा है. यहां के खिलाड़ियों ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीतकर जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है. खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से खेल प्रेमियों और स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है. नियमित अभ्यास, प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन और खिलाड़ियों की मेहनत का परिणाम अब राष्ट्रीय स्तर पर भी दिखाई देने लगा है. शाहपुरा से लगातार उभर रही प्रतिभाएं यह साबित कर रही हैं कि छोटे शहरों के खिलाड़ी भी बड़े मंच पर सफलता हासिल कर सकते हैं. खिलाड़ियों की इस सफलता ने अन्य युवाओं को भी खेलों की ओर प्रेरित किया है. स्थानीय खेल संगठनों और अभिभावकों ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए भविष्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई है.
ख़बरें फटाफट
स्विमिंग के क्षेत्र में लगातार भीलवाड़ा का शाहपुरा बना रहा पहचान
भीलवाड़ा: भीलवाड़ा को अगर खिलाड़ियों का गढ़ कहा जाए तो इसमें कोई एतराज नहीं होगा क्योंकि भीलवाड़ा के खिलाड़ियों ने अलग-अलग खेल जगत में भीलवाड़ा जिले का नाम विभिन्न स्तर पर रोशन किया है. उदयपुर के महाराणा प्रताप खेल गांव के तरणताल में आयोजित राज्य स्तरीय सब-जूनियर तैराकी प्रतियोगिता में भीलवाड़ा जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने नाम किए हैं. खास बात यह रही कि भीलवाड़ा जिले का शाहपुरा क्षेत्र लगातार तैराकी के क्षेत्र में नई पहचान बना रहा है. यहां के युवा तैराक राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं में लगातार बेहतर प्रदर्शन कर जिले और क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे हैं. प्रतियोगिता के पहले दिन ही भीलवाड़ा के खिलाड़ियों ने स्वर्ण और कांस्य पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का दम दिखाया.
भीलवाड़ा तैराकी संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेश बुलिया ने बताया कि प्रतियोगिता के पहले दिन जिले की होनहार तैराक आराध्या व्यास ने शानदार शुरुआत करते हुए स्वर्ण पदक जीता. आराध्या ने बालिका वर्ग-3 की 200 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक स्पर्धा में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया. उनकी इस उपलब्धि के साथ ही भीलवाड़ा का पदकों का खाता खुल गया. आराध्या की जीत से खिलाड़ियों और उनके प्रशिक्षकों में खुशी का माहौल है और इसे जिले के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है.
गातार बेहतर तैयारी के साथ आगे बढ़ रहेजिला तैराकी संघ के सचिव महाव्रत गौतम सिंह चौहान ने बताया कि अन्य खिलाड़ियों ने भी अलग-अलग स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन किया. बालक वर्ग-4 की 400 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा में अकील खान कायमखानी ने कांस्य पदक जीता. वहीं बालक वर्ग-3 की 100 मीटर बैक स्ट्रोक स्पर्धा में वैभव माली ने भी शानदार तैराकी करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया. इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन ने यह साबित कर दिया कि भीलवाड़ा के युवा तैराक लगातार बेहतर तैयारी के साथ आगे बढ़ रहे हैं.
खिलाड़ियों ने बेहतरीन तालमेल का प्रदर्शन कियाटीम स्पर्धाओं में भी भीलवाड़ा के खिलाड़ियों ने बेहतरीन तालमेल का प्रदर्शन किया. बालक वर्ग की 4×100 मीटर मेडले रिले में विश्व प्रताप सिंह, वैभव, पराग और आसाराम की टीम ने कांस्य पदक हासिल किया. वहीं 4×100 मीटर फ्री रिले स्पर्धा में विश्व प्रताप सिंह, पराग, अभिज्ञान और निकुंज गौड़ की टीम ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया. इन सफलताओं से खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ा है और जिले को कई गौरवपूर्ण पल मिले हैं. प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के अलावा अन्य प्रतिभागियों ने भी दमदार प्रदर्शन किया. बालिका वर्ग की रिले टीम में अदिति, अवन्तिका, आराध्या और अविनि ने कड़ा मुकाबला किया. वहीं बालिका वर्ग-4 की 4×50 मीटर फ्री रिले में कल्पना, सुयश गुर्जर, शावना राणावत और अक्षिता माली की टीम ने भी सराहनीय प्रदर्शन किया.लगातार मिल रही इन सफलताओं से साफ है कि भीलवाड़ा जिले का शाहपुरा तैराकी के क्षेत्र में तेजी से अपनी अलग पहचान बना रहा है और यहां के खिलाड़ी राज्य स्तर पर लगातार जिले और क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे हैं.
About the AuthorJagriti Dubey
Hi, I am Jagriti Dubey, a media professional with 6 years of experience in social media and content creation. I started my career with an internship at Gbn 24 news channel in 2019 and have worked with many repu…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Bhilwara,Rajasthan



