Entertainment

बुखार में तपती थीं दीपिका पादुकोण, मलेरिया में पूरी की शूटिंग, 1 दिन भी नहीं लिया ब्रेक, रिलीज होते ही छाई फिल्म

Last Updated:April 30, 2026, 11:22 IST

दीपिका पादुकोण आज की तारीख में बॉलीवुड की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेसेस में से एक हैं. जल्द ही वो राका और किंग में नजर आने वाली हैं. दीपिका पादुकोण पिछले साल अपनी एक खास मांग के चलते खबरों में छाई हुई थीं. एक्ट्रेस ने संदीप रेड्डी वांगा से 8 घंटे की शिफ्ट की मांग की थी, जिसके चलते उन्हें फिल्म से बाहर निकाल दिया था और इंडस्ट्री में वर्क-लाइफ बैलेंस को लेकर विवाद खड़ा हो गया.

नई दिल्ली. दीपिका पादुकोण को न सिर्फ संदीप रेड्डी वांगा की स्पिरिट से हाथ धोना पड़ा बल्कि वो साथ ही कल्कि 2898 एडी से भी बाहर हो गईं. दीपिका पादुकोण की मांग के बाद कई फिल्ममेकर्स ने उन्हें अनफ्रोफेशनल कहा लेकिन एक्ट्रेस संग काम कर चुकीं लारा दत्ता ने कुछ और ही किस्सा बयां किया.

लारा दत्ता ने दीपिका पादुकोण के साथ 16 साल पहले आई फिल्म हाउसफुल में काम किया था. दोनों ने फिल्म में लीड एक्ट्रेस का रोल अदा किया था. हाल ही में एनडीटीवी के साथ बात करते हुए लारा दत्त ने हाउसफुल के सेट पर बिताए पलों को याद किया.

पूर्व मिस यूनिवर्स कहती हैं कि दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की सबसे प्रोफेशनल एक्ट्रेसेस में से एक हैं. लारा दत्ता बताती हैं कि हाउसफुल के सेट पर दीपिका को मलेरया हो गया था. गंभीर हालत में होने के बावजूद न उन्होंने अपनी एक्टिंग पर कोई असर पड़ने दिया और न ही कोई छुट्टी ली.

Add as Preferred Source on Google

लारा ने कहा, ‘हम हाउसफुल की शूटिंग के लिए इटली गए थे. हम सब एक बड़े परिवार की तरह थे जो छुट्टियों पर गया था. मेरा मतलब है, साजिद नाडियाडवाला ने हमारे लिए ऐसा माहौल बनाया था जहां हम सब एक साथ रह रहे थे. जब प्रोडक्शन बिना किसी रुकावट के आराम से होता है तो बाकी चीजें भी अपने आप ही सही हो जाती हैं’.

एक्ट्रेस ने बताया कि हाउसफुल के सेट पर दीपिका को मलेरिया हो गया था. इस बारे में वो आगे कहती हैं कि बहुत कम लोग जानते हैं कि ‘हाउसफुल’ की शूटिंग के दौरान दीपिका पादुकोण गंभीर रूप से बीमार पड़ गई थीं. उन्हें मलेरिया हो गया था, जिसकी वजह से उनकी हालत काफी खराब हो गई थी.

उन्होंने आगे बताया, ‘तेज बुखार और लगातार कमजोरी के कारण डॉक्टर तक बुलाने पड़े और उन्हें दवाइयों का सहारा लेना पड़ा. पूरी रात बुखार से जूझने के बावजूद दीपिका ने अपने काम के प्रति अद्भुत समर्पण दिखाया’. लारा ने आगे बताया कि आउटडोर शूटिंग में पूरा शेड्यूल तय होता है और बड़ा स्टारकास्ट के साथ फिल्म की शूटिंग रोकना मुश्किल होता है.

लारा दत्ता आगे कहती हैं कि ऐसे में वह अगली सुबह सेट पर पहुंचती थीं, जबकि उनकी थकान और कमजोरी साफ नजर आती थी. बावजूद इसके, उन्होंने अपनी प्रोफेशनलिज्म में कोई कमी नहीं आने दी. बीमारी और शारीरिक तकलीफ के बीच भी दीपिका ने हर सीन पूरी ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ निभाया, और उनकी परफॉर्मेंस पर इसका नकारात्मक असर बिल्कुल भी दिखाई नहीं दिया.

दीपिका पादुकोण के बारे में आगे लारा दत्ता ने कहा कि वो अपने गोल्स को लेकर काफी क्लियर हैं. उनके दिमाग में सब साफ है कि वो क्या करना चाहती हैं और क्या नहीं. बता दें, अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, दीपिका और लारा स्टारर फिल्म हाउसफुल जबरदस्त हिट रही थी. इसने सुपरहिट कॉमेडी फ्रेंचाइजी की नींव रखी.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :

April 30, 2026, 11:22 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj