भिवाड़ी में सब्जियों के दाम आसमान पर, गर्मी बढ़ते ही बिगड़ा घर का बजट, फल भी हुए काफी महंगे

भिवाड़ी में सब्जियों के दाम आसमान पर, गर्मी बढ़ी तो घर का बजट भी बिगड़ा
Vegetable And Fruit Prices Hike In Bhiwadi : गर्मी की शुरुआत के साथ ही भिवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र में सब्जियों और फलों के दाम तेजी से बढ़ने लगे हैं. हरी सब्जियों की कीमतों में अचानक आए उछाल ने आम लोगों का रसोई बजट बिगाड़ दिया है. आलू, प्याज, टमाटर से लेकर भिंडी, करेला और अदरक तक हर चीज महंगी हो गई है. वहीं फलों के दाम भी आसमान छू रहे हैं, जिससे गर्मी के मौसम में आम जनता की परेशानी और बढ़ गई है. सब्जी व्यापारी मुकेश कुमार का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान बढ़ने के साथ दामों में और तेजी देखने को मिलेगी. औद्योगिक क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिकों और मध्यम वर्गीय परिवारों पर इसका सीधा असर पड़ रहा है. ग्राहक लगातार बढ़ती कीमतों से परेशान हैं, जबकि दुकानदारों का कहना है कि मौसम और सप्लाई की स्थिति के कारण दामों में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा.




