Tech

ऐपल को बड़ा झटका! लॉन्च से पहले डार्क वेब पर मिलीं iPhone 18 Pro की सीक्रेट फोटो और सप्लायर डिटेल्स

Powered by :

Last Updated:June 30, 2026, 09:49 IST

टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स पर हुए कथित साइबर हमले के बाद iPhone 18 Pro से जुड़ी प्राइवेट फाइलें, सप्लायर डिटेल्स और फोटो डार्क वेब पर लीक होने की रिपोर्ट सामने आई है. जानिए इस पूरे मामले में अब तक क्या जानकारी सामने आई है.

ख़बरें फटाफट

झटका! लॉन्च से पहले डार्क वेब पर मिलीं iPhone 18 Pro की फोटो और सप्लायर डिटेलZoomApple के नए iPhone 18 Pro का सीक्रेट खुला? डार्क वेब पर लीक हुईं तस्वीरें,

ऐपल के आने वाले iPhone 18 Pro को लेकर एक बड़ा साइबर सिक्योरिटी मामला सामने आया है. रिपोर्ट के मुताबिक, ऐपल की भारतीय सप्लायर टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स पर हुए कथित साइबर हमले के बाद डार्क वेब पर बड़ी संख्या में प्राइवेट फाइलें लीक हुई हैं. रिपोर्ट के मुताबिक इन फाइलों में आने वाले iPhone 18 Pro से जुड़े पार्ट्स, सप्लायर की जानकारी और कुछ तस्वीरें भी शामिल हैं.

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, रैनसमवेयर ग्रुप World Leaks ने डार्क वेब पर 2 लाख से ज्यादा फाइलें पोस्ट की हैं. इनमें से कुछ डॉक्यूमेंट iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max के अलग-अलग कंपोनेंट्स को उनके सप्लायर्स से जोड़ते हैं. रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इन फाइलों में बैटरी, कैमरा और मेन सर्किट बोर्ड में इस्तेमाल होने वाले चिप्स से जुड़ी जानकारी भी मौजूद है.

नए आईफोन के प्लान पर असर?बताया जा रहा है कि ऐपल अपने सप्लायर नेटवर्क की ऐसी जानकारी पब्लिक नहीं करता. ऐसे में अगर ये डॉक्यूमेंट असली साबित होते हैं, तो इससे कंपनी की सप्लाई चेन, बिजनेस रणनीति और भविष्य के प्रोडक्ट प्लान पर असर पड़ सकता है. हालांकि, Reuters की रिपोर्ट में ये भी है कि वह इस लीक हुए डेटा की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं कर पाया है.

रिपोर्ट के मुताबिक, कई डॉक्यूमेंट पर ऐपल का ‘Confidential’ वॉटरमार्क और iPhone 18 Pro से जुड़े इंटरनल कोडनेम भी दिखाई दिए हैं. इसके अलावा, फाइल्स में ये भी बताया गया है कि कौन-से पार्ट्स के लिए ऐपल कई सप्लायर्स पर निर्भर है और किन कंपोनेंट्स के लिए सीमित कंपनियों का इस्तेमाल करता है.

नहीं आया कोई ऑफिशियल बयानऐपल और टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स ने फिलहाल इस मामले पर कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की है. इससे पहले भी रिपोर्ट सामने आई थी कि ऐपल इस घटना की जांच कर रहा है और टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स के साथ मिलकर सिक्योरिटी को मजबूत करने पर काम कर रहा है. बताया जाता है कि टाटा ने जांच के दौरान कुछ इंटरनल सिस्टम्स की एक्सेस सीमित कर दी है और फॉरेंसिक ऑडिट के लिए एक ग्लोबल कंसल्टिंग फर्म की मदद ली है.

इस साल आएंगे नए आईफोनगौरतलब है कि ऐपल सितंबर में iPhone 18 सीरीज लॉन्च कर सकता है. ऐसे समय पर सामने आया यह डेटा लीक कंपनी के लिए चिंता का विषय माना जा रहा है. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि लीक हुई सभी फाइलें पूरी तरह असली हैं या नहीं, लेकिन मामला ऐपल और उसकी सप्लाई चेन की सुरक्षा पर बड़े सवाल जरूर खड़े करता है.

About the AuthorAfreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Delhi,Delhi,Delhi

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj