Rajasthan

नगर निगम चुनावों को लेकर कांग्रेस का बड़ा फैसला, परफॉर्मेंस और लॉयल्टी के आधार पर ही मिलेगा टिकट

Last Updated:April 27, 2026, 14:24 IST

Jaipur Congress News : राजस्थान में भले ही निकाय चुनाव अभी तक घोषित नहीं हुए हैं लेकिन कांग्रेस ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी है. जयपुर कांग्रेस की एक दिन पहले हुई बैठक में निकाय चुनावों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई. इसमें तय किया गया कि इस बार गद्दारी करने वाले किसी भी कार्यकर्ता या नेता को टिकट नहीं दी जाएगी. टिकट का आधार केवल परफॉर्मेंस और लॉयल्टी रहेगा.जयपुर। निकाय चुनावों को लेकर कांग्रेस ने लिया बड़ा फैसला, जानें क्या हुआ?Zoomपूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने दो टूक शब्दों में कहा कि जिन्होंने चुनाव में साथ नहीं दिया उनके लिए पार्टी में कोई जगह नहीं है.

जयपुर. राजधानी जयपुर में आगामी नगर निगम चुनाव से पहले कांग्रेस ने संगठन को लेकर बड़ा सियासी संदेश दे दिया है. ‘संगठन बढ़ाओ–लोकतंत्र बचाओ’ अभियान के बीच हुई अहम बैठक ने साफ कर दिया कि इस बार चुनाव सिर्फ रणनीति नहीं बल्कि सख्त अनुशासन और एकजुटता के दम पर लड़ा जाएगा.कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय में हुई मैराथन बैठक में जमीनी ढांचे को बूथ स्तर तक मजबूत करने का रोडमैप तैयार किया गया. नए जिला अध्यक्ष सुनील शर्मा की अगुवाई में लंबे समय बाद शहर के सभी बड़े नेताओं का एक मंच पर आना अपने आप में बड़ा संकेत माना जा रहा है कि पार्टी अब अंदरुनी खींचतान खत्म करने के मूड में है.

बैठक में सबसे बड़ा और कड़ा फैसला यह रहा कि पिछले लोकसभा और विधानसभा चुनाव में पार्टी के खिलाफ काम करने वाले या गद्दारी के आरोप झेल चुके नेताओं को इस बार नगर निगम चुनाव में टिकट नहीं मिलेगा. इस फैसले ने साफ कर दिया कि कांग्रेस अब ‘परफॉर्मेंस और लॉयल्टी’ के आधार पर ही टिकट देगी.
पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने दो टूक शब्दों में कहा कि जिन्होंने चुनाव में साथ नहीं दिया उनके लिए पार्टी में कोई जगह नहीं होगी. वहीं जयपुर प्रभारी रोहित बोहरा ने भी अनुशासन को सर्वोपरि बताते हुए कड़े एक्शन की चेतावनी दी.

250 की जगह 150 वार्ड अध्यक्ष बनाए जाएंगेइसके साथ ही बैठक में अब तय किया गया है कि संगठनात्मक बदलाव भी इस रणनीति का अहम हिस्सा है. जयपुर में अब 250 की जगह 150 वार्ड अध्यक्ष बनाए जाएंगे जिससे कम लेकिन ज्यादा प्रभावी नेतृत्व तैयार किया जा सके. इसके साथ ही ब्लॉक से वार्ड स्तर तक बड़े विरोध प्रदर्शनों की तैयारी की जा रही है ताकि स्थानीय निकाय चुनाव नहीं कराए जाने के मुद्दे पर सरकार को घेरा जा सके.

मुकाबला पूरी तैयारी और नए तेवर के साथ होगाबैठक में साफ संदेश दिया गया कि गुटबाजी खत्म कर एकजुट होकर काम करना ही अब जीत की कुंजी है. कांग्रेस की कोशिश है कि राजधानी में एक मजबूत और सकारात्मक छवि पेश करते हुए भाजपा को सीधे मुकाबले में चुनौती दी जाए. कुल मिलाकर जयपुर में कांग्रेस ने नगर निगम चुनाव से पहले सख्त अनुशासन, संगठनात्मक बदलाव और आक्रामक रणनीति के जरिए यह संकेत दे दिया है कि इस बार मुकाबला पूरी तैयारी और नए तेवर के साथ होगा.

About the AuthorSandeep Rathore

संदीप राठौड़ वर्तमान में न्यूज18 इंडिया में क्लस्टर हेड राजस्थान (डिजिटल) पद पर कार्यरत हैं। राजनीति, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग में रूचि रखने वाले संदीप को पत्रकारिता का ढाई दशक से ज्यादा का अनुभव…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Jaipur,Jaipur,Rajasthan

First Published :

April 27, 2026, 14:24 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj