सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला…दिल्ली से राजस्थान भेजे जाएंगे हिरण, अब पूरे देश के लिए बनेंगे नए नियम

Last Updated:April 28, 2026, 17:25 IST
Delhi Hauz Khas Deer Transfer From Delhi To Rajasthan: सुप्रीम कोर्ट ने AN Jha Deer Park से कुछ हिरण राजस्थान के बाघ अभ्यारण्यों में भेजने की मंजूरी दी, केंद्र को वन्यजीव ट्रांसफर की राष्ट्रीय गाइडलाइन बनाने का आदेश दिया. दिल्ली के हौज खास इलाके में मौजूद एएन झा हिरण पार्क लंबे समय से चर्चा में था. यहां हिरणों की संख्या और उनकी देखभाल को लेकर सवाल उठते रहे. अब इस पर कोर्ट ने साफ फैसला देते हुए रास्ता तय कर दिया है.
जयपुर. दिल्ली से एक बड़ा फैसला आया है, जिसका सीधा कनेक्शन अब राजस्थान से जुड़ गया है. मामला हिरणों के ट्रांसफर का है, लेकिन इसके पीछे जो बात है वो सिर्फ एक शहर या एक पार्क तक सीमित नहीं रही. सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले ने अब पूरे देश में वन्यजीवों के ट्रांसफर को लेकर नई बहस भी खड़ी कर दी है.
दिल्ली के हौज खास इलाके में मौजूद एएन झा हिरण पार्क लंबे समय से चर्चा में था. यहां हिरणों की संख्या और उनकी देखभाल को लेकर सवाल उठते रहे. अब इस पर कोर्ट ने साफ फैसला देते हुए रास्ता तय कर दिया है. इस फैसले के बाद कुछ हिरण अब राजस्थान के बाघ अभ्यारण्यों में भेजे जाएंगे, जबकि कुछ को वहीं पार्क में रखा जाएगा. यानी मामला पूरी तरह खाली नहीं होगा, बल्कि संतुलन बनाकर फैसला किया गया है.
कोर्ट का साफ आदेश, ट्रांसफर भी होगा और नियम भी बनेंगेसुप्रीम कोर्ट ने इस पूरे मामले में दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले को सही माना है. कोर्ट की बेंच में जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता शामिल थे. दोनों जजों ने साफ कहा कि हिरणों को दिल्ली से बाहर भेजने का फैसला ठीक है और इसे लागू किया जा सकता है.
इसके साथ ही कोर्ट ने एक और बड़ी बात कही. केंद्र सरकार को निर्देश दिया गया है कि वो देशभर में वन्यजीवों के ट्रांसफर के लिए साफ-साफ गाइडलाइन तैयार करे. अभी तक अलग-अलग जगहों पर अलग तरीके से फैसले होते रहे हैं, लेकिन अब एक जैसा नियम बनाने की बात सामने आई है. ताकि आगे ऐसे मामलों में भ्रम ना हो और हर राज्य एक तय प्रक्रिया के तहत काम करे.
दिल्ली से राजस्थान कनेक्शन, अभ्यारण्यों में जाएंगे हिरणदिल्ली के AN Jha Deer Park से जिन हिरणों को शिफ्ट किया जाएगा, उन्हें राजस्थान के बाघ अभ्यारण्यों में भेजने की योजना है. हालांकि किन-किन अभ्यारण्यों में भेजा जाएगा, इस पर आगे प्रक्रिया चलेगी. लेकिन इतना तय है कि राजस्थान को इसका सीधा फायदा मिलने वाला है. इस फैसले को वन्यजीव संरक्षण के नजरिए से भी अहम माना जा रहा है. एक तरफ जहां पार्क में भीड़ कम होगी, वहीं दूसरी तरफ अभ्यारण्यों में जैव विविधता को भी मजबूती मिलेगी.
कुल मिलाकर ये सिर्फ हिरणों के ट्रांसफर की खबर नहीं है, बल्कि आगे आने वाले समय में वन्यजीवों के प्रबंधन का एक बड़ा ढांचा तय करने वाला फैसला भी है. अब नजर इस बात पर रहेगी कि केंद्र सरकार कब तक गाइडलाइन तैयार करती है और ये पूरा ट्रांसफर कब तक जमीन पर दिखता है.
About the AuthorAnand Pandey
आनंद पाण्डेय वर्तमान में हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाते हुए उन्होंने राजनीति, अपराध और लाइफ…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Jaipur,Jaipur,Rajasthan
First Published :
April 28, 2026, 17:25 IST



