जोधपुर में दिल के मरीजों के लिए बड़ी राहत, एमडीएम अस्पताल में शुरू हो रहा हाईटेक CCU-ICCU वार्ड

जोधपुर में दिल के मरीजों के लिए बड़ी राहत, एमडीएम अस्पताल में होगी ये सुविधा!
New ICU Ward In Jodhpur MDM Hospital: जोधपुर के मथुरादास माथुर अस्पताल में अब दिल के मरीजों को बेहतर और समय पर इलाज मिल सकेगा, क्योंकि यहां अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस नया CCU और ICCU वार्ड तैयार हो चुका है. इस नई सुविधा के शुरू होने से गंभीर मरीजों की निगरानी और उपचार पहले से कहीं ज्यादा तेज और प्रभावी हो जाएगा. जोधपुर मानव सेवा ट्रस्ट के सहयोग से बने इस वार्ड में CCU के 17 और ICCU के 7 बेड की व्यवस्था की गई है, जिससे अस्पताल की उपचार क्षमता में बड़ा इजाफा होगा. खास बात यह है कि यह वार्ड आधुनिक मशीनों और मॉनिटरिंग सिस्टम से लैस है, जिससे मरीजों की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा सकेगी. करीब ढाई करोड़ रुपये की लागत से बने इस प्रोजेक्ट का लोकार्पण 19 अप्रैल को किया जाएगा, जिसमें कई बड़े जनप्रतिनिधि और चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े लोग शामिल होंगे. इस पहल से उन मरीजों को सबसे ज्यादा फायदा मिलेगा, जिन्हें तत्काल और विशेष हृदय उपचार की जरूरत होती है.




