Sports

मोहम्मद शमी को हसीन जहां की चुनौती, ‘वो जहां से चुनाव लड़ेगा, मैं वहीं से मैदान में उतरूंगी’

होमखेलक्रिकेट

शमी को हसीन जहां की चुनौती, वो जहां से चुनाव लड़ेगा, वहीं से मैदान में उतरूंगी

Last Updated:September 26, 2026, 08:06 IST

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी अपनी पत्नी हसीन जहां को लेकर एक बार फिर सुर्खियों में हैं. हाल ही में शमी को लेकर यह कयास लगाए जा रहे हैं कि वह आगामी यूपी विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं. ऐसे में अब उनकी पत्नी हसीन जहां का बयान आया है. हसीन जहां ने कहा कि शमी जहां से चुनाव लड़ेगा, मैं वहीं से मैदान में उतरूंगी.शमी को हसीन जहां की चुनौती, वो जहां से चुनाव लड़ेगा, वहीं से मैदान में उतरूंगीZoomमोहम्मद शमी और हसीन जहां

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज़ मोहम्मद शमी ने हाल ही में राष्ट्रीय लोक दल (RLD) के अध्यक्ष जयंत चौधरी से मुलाकात की थी. जयंत चौधरी से इस मुलाकात के बाद शमी को लेकर ये अटकलें तेज हो गईं कि भारतीय क्रिकेटर आगामी यूपी विधानसभा चुनाव में मैदान में उतर सकते हैं. ऐसे में जैसे ही शमी के चुनावी पिच पर आने की सुगबुगाहट सामने आई, उनकी पत्नी हसीन जहां ने भी मोर्चा खोल दिया.

‘हिन्दुस्तान’ के साथ बातचीत में हसीन जहां ने साफ तौर पर कहा कि अगर शमी या फिर उनके भाई हसीब चुनाव लड़ते हैं, तो वह उनका घमंड तोड़ने के लिए उनके खिलाफ चुनावी मैदान में उतरेंगी. बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब हसीन जहां ने मोहम्मद शमी को लेकर इस तरह का बयान दिया है. साल 2018 के बाद जब से दोनों में विवाद हुआ है तब से हसीन जहां शमी के खिलाफ बयानबाजी करती आ रही हैं.

हाल ही में शमी के भाई मोहम्मद कैफ पर लगा रेप का आरोप

हाल ही में मोहम्मद शमी के क्रिकेटर भाई मोहम्मद कैफ पर लखनऊ की एक महिला ने कथित तौर पर रेप का आरोप लगाया था. इस मामले पर हसीन जहां ने कहा कि भाई पर लगे रेप के आरोप के बाद शमी का पूरा परिवार सहमा हुआ है. शमी इस मामले से ध्यान भटकाने के लिए राजनीतिक गलियारे में आने का ड्रामा कर रहे हैं. वह खुद को मीडिया से बचाना चाहते हैं, इसलिए राजनीति में आने की सोच रहे हैं.

बेटी के मासिक खर्च पर भी बोलीं हसीन जहां

हसीन जहां ने शमी पर आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले एक महीने से क्रिकेटर ने अपनी बेटी का मासिक खर्च नहीं दिया है. बता दें कि शमी और हसीन जहां की एक बेटी है. साल 2018 में विवाद के बाद से यह मामला कोर्ट में है. कोर्ट ने शमी को हर महीने गुजारा भत्ता देने का आदेश दिया है.

About the AuthorJitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. वर्तमान में वह नेटवर्क 18 समूह के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हैं और हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में अपनी…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,Delhi

First Published :

September 26, 2026, 08:06 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj