राजस्थान की राजनीति में बड़ा भूचाल! अशोक गहलोत के करीबी महेश जोशी JJM घोटाले में गिरफ्तार

Last Updated:May 07, 2026, 08:00 IST
JJM Scam Rajasthan: राजस्थान की राजनीति में उस समय हलचल मच गई जब पूर्व मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के करीबी माने जाने वाले महेश जोशी को एसीबी ने गिरफ्तार कर लिया. यह कार्रवाई जल जीवन मिशन (JJM) घोटाले से जुड़े मामले में की गई है. जानकारी के अनुसार एसीबी टीम ने जयपुर स्थित उनके आवास पर पहुंचकर गिरफ्तारी की कार्रवाई की.
ख़बरें फटाफट

पूर्व मंत्री महेश जोशी गिरफ्तार
जयपुर: जयपुर में जल जीवन मिशन (JJM) घोटाले के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए राजस्थान के पूर्व जलदाय मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता महेश जोशी को गिरफ्तार कर लिया है. ACB टीम ने उन्हें उनके जयपुर स्थित आवास से हिरासत में लिया. गिरफ्तारी के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है.
महेश जोशी को पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का करीबी नेता माना जाता है. इस गिरफ्तारी को राजस्थान की राजनीति में एक बड़े घटनाक्रम के रूप में देखा जा रहा है.
900 करोड़ के JJM घोटाले की जांच में कार्रवाईमिली जानकारी के अनुसार यह मामला करीब 900 करोड़ रुपये के कथित जल जीवन मिशन घोटाले से जुड़ा हुआ है. आरोप है कि महेश जोशी के मंत्री पद के कार्यकाल के दौरान टेंडर प्रक्रिया में अनियमितताएं की गईं और रिश्वत के बदले ठेके आवंटित किए गए.
ACB की जांच पहले से ही इस पूरे नेटवर्क की गहन पड़ताल कर रही थी. हाल ही में पूर्व IAS अधिकारी सुबोध अग्रवाल से पूछताछ के बाद जांच एजेंसी ने कार्रवाई को तेज कर दिया और पूर्व मंत्री को गिरफ्तार कर लिया.
ED भी कर चुकी है गिरफ्तारीइससे पहले अप्रैल 2025 में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने भी इसी मामले में महेश जोशी को गिरफ्तार किया था. उस समय उन पर मनी लॉन्ड्रिंग और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे थे. हालांकि, महेश जोशी ने सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा था कि उन्होंने किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या रिश्वत नहीं ली है. बाद में उन्हें सुप्रीम कोर्ट से 3 दिसंबर 2025 को जमानत मिल गई थी.
ACB की पूछताछ जारी हैअब ACB की ताजा गिरफ्तारी ने एक बार फिर मामले को सुर्खियों में ला दिया है. जांच एजेंसियां टेंडर प्रक्रिया, फाइल मूवमेंट और वित्तीय लेनदेन की बारीकी से जांच कर रही हैं.
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह मामला आने वाले समय में राजस्थान की राजनीति में और बड़े खुलासे कर सकता है. फिलहाल ACB की पूछताछ जारी है.
About the AuthorJagriti Dubey
Hi, I am Jagriti Dubey, a media professional with 6 years of experience in social media and content creation. I started my career with an internship at Gbn 24 news channel in 2019 and have worked with many repu…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Jaipur,Rajasthan



