जयपुर में होगी सैन्य बैठक! ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की वर्षगांठ पर भविष्य की जंगों का होगा मंथन

Last Updated:May 07, 2026, 08:19 IST
Rajasthan News Live: जयपुर में 7 और 8 मई को संयुक्त कमांडरों के सम्मेलन का दूसरा संस्करण आयोजित किया जाएगा, जिसका थीम “नए क्षेत्रों में सैन्य क्षमता” रखा गया है. इस महत्वपूर्ण सम्मेलन में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीडीएस अनिल चौहान शामिल होंगे. यह बैठक ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की पहली वर्षगांठ के अवसर पर विशेष मानी जा रही है. इसमें साइबर वॉरफेयर, स्पेस वॉरफेयर, एआई, ड्रोन और कॉग्निटिव वॉरफेयर जैसे भविष्य की युद्ध प्रक्रियाओं पर विस्तार से चर्चा होगी. साथ ही आत्मनिर्भर रक्षा प्रणाली और स्वदेशी तकनीक को बढ़ावा देने पर भी जोर रहेगा. दूसरी ओर बीकानेर में POCSO मामले में 20 साल की सजा सुनाई गई, जबकि करौली में कूनो से आया चीता और टोंक में पैंथर की पहचान से वन विभाग कार्यरत है.
ख़बरें फटाफट

Rajasthan News Live:
Rajasthan Live News: जयपुर में 7 और 8 मई को संयुक्त कमांडरों के सम्मेलन का दूसरा संस्करण आयोजित किया जाएगा. इस सम्मेलन की थीम “नए क्षेत्रों में सैन्य क्षमता” रखी गई है. इसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान शामिल होंगे. सम्मेलन में भविष्य की युद्ध तकनीकों जैसे साइबर वॉरफेयर, स्पेस वॉरफेयर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, ड्रोन और कॉग्निटिव वॉरफेयर पर विस्तार से चर्चा होगी. साथ ही सेना की तकनीकी क्षमता बढ़ाने, आत्मनिर्भरता और स्वदेशी तकनीक को बढ़ावा देने पर जोर रहेगा. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की वर्षगांठ के अवसर पर इसे विशेष माना जा रहा है.
बीकानेर में POCSO केस में बड़ा फैसलाबीकानेर के नोखा क्षेत्र में 14 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म के मामले में POCSO कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है. कोर्ट नंबर 2 की न्यायाधीश डॉ. मनीषा चौधरी ने आरोपी को 20 साल के कठोर कारावास और 1.20 लाख रुपए के अर्थदंड की सजा दी है. यह मामला 6 साल पुराना है, जिसमें घटना के बाद पीड़िता की मौत हो गई थी. अदालत ने इसे गंभीर अपराध मानते हुए सख्त सजा सुनाई. साथ ही पीड़ित परिवार को प्रतिकार योजना के तहत 4 लाख रुपए की सहायता राशि देने की अनुशंसा भी की गई है.
करौली में चीता मूवमेंट से वन विभाग अलर्टकरौली के मण्डरायल डांग क्षेत्र में कूनो अभयारण्य से आया चीता KGP3 देखे जाने से वन विभाग अलर्ट हो गया है. सूचना मिलते ही सहायक वन संरक्षक हरी सिंह हाड़ा और रेंजर टिंकू सिंह की टीम मौके पर पहुंची और चीते को ट्रैक किया. चीता मध्य प्रदेश सीमा से होते हुए डांग इलाके में प्रवेश कर गया है. वन विभाग की टीम ने रातभर निगरानी अभियान चलाया और उच्च अधिकारियों को सूचना दी. पूरे क्षेत्र में सघन सर्च ऑपरेशन जारी है ताकि चीते की सुरक्षा और मूवमेंट पर नजर रखी जा सके.
टोंक में पैंथर दिखाई देने से दहशतटोंक जिले के टोडारायसिंह क्षेत्र में बीसलपुर बांध गेट नंबर 3 के पास पैंथर दिखाई देने से दहशत फैल गई. राहगीरों ने पैंथर को कैमरे में कैद किया, जिसके बाद वन क्षेत्र के आसपास रहने वाले ग्रामीणों में डर का माहौल है. पिछले कुछ वर्षों में इस क्षेत्र में पैंथरों की संख्या बढ़कर लगभग एक दर्जन हो गई है. करीब 35 किलोमीटर क्षेत्र में वन्यजीवों की सक्रियता बढ़ी है. वन विभाग ने सुरक्षा और संरक्षण के लिए निगरानी बढ़ाने की जरूरत बताई है. स्थानीय लोगों से सतर्क रहने और वन क्षेत्र में सावधानी बरतने की अपील की गई है.
About the AuthorJagriti Dubey
Hi, I am Jagriti Dubey, a media professional with 6 years of experience in social media and content creation. I started my career with an internship at Gbn 24 news channel in 2019 and have worked with many repu…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Jaipur,Rajasthan



