BJP President Rajasthan Visit | Nitin Nabin Rajasthan Visit

Last Updated:April 27, 2026, 07:02 IST
BJP National President Nitin Nabin Rajasthan Visit: भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतिन नबीन आज पहली बार राजस्थान के दौरे पर रहेंगे. वे टोंक में बीजेपी के नए जिला कार्यालय का उद्घाटन करेंगे और 6 अन्य जिलों के कार्यालयों का वर्चुअल लोकार्पण करेंगे. जयपुर में 11 जगहों पर उनका भव्य स्वागत किया जाएगा, जिसमें बाइक रैली और पुष्प वर्षा शामिल है. शाम को वे प्रदेश मुख्यालय में पदाधिकारियों और कोर कमेटी की बैठक लेंगे. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पूरे दौरे के दौरान उनके साथ मौजूद रहेंगे.
ख़बरें फटाफट

नीतिन नबीन का जयपुर-टोंक दौरा
Jaipur: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतिन नबीन आज सोमवार, 27 अप्रैल को अपने पहले राजस्थान दौरे पर पहुँच रहे हैं. बतौर राष्ट्रीय अध्यक्ष यह उनका पहला दौरा है, जिसे लेकर प्रदेश बीजेपी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है. निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, नीतिन नबीन सुबह 10.30 बजे विशेष विमान से जयपुर एयरपोर्ट पहुँचेंगे. एयरपोर्ट पर उतरने के बाद वे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के साथ हेलीकॉप्टर के जरिए सीधे टोंक के लिए रवाना होंगे.
टोंक पहुँचने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष सीधे बीजेपी के नए जिला कार्यालय पहुँचेंगे और वहां विधि-विधान से कार्यालय का उद्घाटन करेंगे. इसी दौरान वे प्रदेश के अन्य जिलों बूंदी, प्रतापगढ़, डूंगरपुर, चूरू, पाली और बाड़मेर के नवनिर्मित बीजेपी कार्यालयों का भी वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन करेंगे. कार्यालयों की सौगात देने के बाद नीतिन नबीन टोंक में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे, जहां वे कार्यकर्ताओं में आगामी मिशन के लिए जोश भरेंगे.
जयपुर में 11 मंचों पर होगा स्वागतदोपहर 2.30 बजे टोंक से जयपुर एयरपोर्ट लौटने पर नीतिन नबीन का ऐतिहासिक स्वागत किया जाएगा. एयरपोर्ट पर मंत्रिपरिषद के सदस्यों द्वारा उनकी अगवानी की जाएगी. एयरपोर्ट के बाहर बगरू, चाकसू और सांगानेर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता भव्य स्वागत करेंगे. वहां से प्रदेश मुख्यालय तक के रास्ते में कुल 11 स्वागत मंच बनाए गए हैं. पत्रिका गेट पर बस्सी, फुलेरा और दूदू के कार्यकर्ता स्वागत करेंगे, वहीं डब्ल्यूटीपी पर मालवीय नगर और आदर्श नगर के कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्प वर्षा की जाएगी. ओटीएस (OTS) में एक सरकारी कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद भाजयुमो की बाइक रैली उनके काफिले की अगवानी करेगी. राजमहल पैलेस सर्किल पर महिला मोर्चा द्वारा विशेष स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया है.
बैठकों का मैराथन दौर और दिल्ली रवानगीशाम 5.15 बजे नीतिन नबीन प्रदेश भाजपा मुख्यालय पहुँचेंगे. यहाँ बैठकों का दौर शुरू होगा, जिसमें शाम 6 बजे प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक और रात 7 बजे कोर कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक होगी. इन बैठकों में प्रदेश के संगठनात्मक ढाँचे और आगामी कार्ययोजना पर चर्चा की जाएगी. रात 8.30 बजे भोजन के कार्यक्रम के बाद, राष्ट्रीय अध्यक्ष रात 9.30 बजे जयपुर से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे.
About the Authorvicky Rathore
Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…और पढ़ें
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Jaipur,Jaipur,Rajasthan
First Published :
April 27, 2026, 04:47 IST



