Entertainment

सुपरहिट मूवी के लिए नहीं मिला 1 धेला, 44 साल बाद ब्लॉकबस्टर ने रातोंरात बनाया इंटरनेट सेंसेशन, विज्ञापनों की लगी झड़ी

Last Updated:April 20, 2026, 21:51 IST

दिग्गज एक्टर का एक डायलॉग इस समय युवाओं की जुबां पर है, जिस पर खूब मीम्स भी वायरल हो रहे हैं. हालांकि, एक्टर दशकों से बॉलीवुड में एक्टिव हैं, लेकिन अब उन्हें वह स्टारडम और पैसा मिल रहा है, जिसके वे हकदार हैं. मगर कभी उन्हें सुपरहिट फिल्म ‘साथ-साथ’ के लिए फूटी कौड़ी तक नहीं मिली थी, यहां तक कि वे घर से खाना और आने-जाने का किराया भी खुद उठाते थे. हालांकि, सोशल मीडिया ने उनकी किस्मत बदल दी है और अब उनके पास विज्ञापनों की लाइन लगी है. सालों की मेहनत के बाद मिले ‘फेम’ ने उनके परिवार को भी इमोशनल कर दिया है.

नई दिल्ली: आजकल रणवीर सिंह के साथ एक एक्टर के बड़े चर्चे हैं. उनकी डायलॉग अदायगी, लाजवाब एक्टिंग का हर कोई कायल हो रहा है. एक्टर के डायलॉग लोगों की जुबां पर हैं और सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं. उनका स्टारडम अचानक इतना ‘हाई’ हो गया है कि वे विज्ञापनों के खूब ऑफर मिल रहे हैं, मगर कभी उन्हें बिना पैसों के फिल्म में काम करना पड़ा था. हम फिल्म ‘धुरंधर’ के ‘जमील जमाली’ उर्फ राकेश बेदी की बात कर रहे हैं. लोग उनके दीवाने हो गए हैं और उनका डायलॉग ‘बच्चा है तू मेरा’ अब हर दूसरे मीम में नजर आ जाता है. नई कामयाबी के बीच फराह खान उनके घर पहुंचीं और पुरानी यादें ताजा कीं. (फोटो साभार: AI से जेनरेटेड इमेज)

फराह खान ने बातों-बातों में उनसे पूछ ही लिया कि क्या अब उन्हें काम के सही पैसे मिलते हैं? उन्होंने मजाक में राकेश की पत्नी से कहा कि जब इन्होंने अपना करियर शुरू किया था, तब तो एक्टर्स को शायद ही कुछ मिलता था. राकेश बेदी ने भी मुस्कुराते हुए इस बात पर हामी भरी और बताया कि वो दौर आज के मुकाबले बिल्कुल अलग हुआ करता था.(फोटो साभार: IMDb)

राकेश ने फिल्म ‘साथ-साथ’ का जिक्र करते हुए बताया कि उस सुपरहिट फिल्म के लिए उन्हें एक धेला तक नहीं मिला था. पैसे तो छोड़िए, उन्हें सेट पर आने-जाने का किराया भी खुद ही भरना पड़ा था. हालात ऐसे थे कि वे अपना खाना तक घर से डिब्बे में पैक करके ले जाते थे.(फोटो साभार: IMDb)

Add as Preferred Source on Google

अब राकेश बेदी के दिन पूरी तरह फिर गए हैं. उन्होंने बताया कि ‘धुरंधर’ के हिट होते ही उनके पास विज्ञापनों की लाइन लग गई है. कंपनियां उन्हें अप्रोच कर रही हैं क्योंकि जनता को उनका नया अंदाज बहुत पसंद आया है. सालों की मेहनत के बाद अब उन्हें वो आमदनी हो रही है जिसके वो हकदार थे.

राकेश की पत्नी का मानना है कि इस दूसरी पारी की सफलता में सोशल मीडिया का बहुत बड़ा हाथ है. उन्होंने कहा कि आजकल अगर लोग आपको पसंद करते हैं, तो आपको खुद को प्रमोट करने की जरूरत नहीं पड़ती. फैंस खुद ही आपके वीडियो वायरल कर देते हैं. इसी वजह से राकेश बेदी आज रातों-रात एक इंटरनेट सेंसेशन बन गए हैं. (फोटो साभार: IMDb)

फिल्म को लेकर हो रही थोड़ी-बहुत आलोचना पर राकेश बेदी ने बड़े मजे से जवाब दिया. उन्होंने कहा कि अब तो उनके फैंस ही फिल्म का बचाव करने के लिए मैदान में उतर आते हैं. जब कोई फिल्म की बुराई करता है, तो लोग कहते हैं कि ‘भाई, हमें फिल्म अच्छी लगी, तुम्हें क्या दिक्कत है?’ यह देखकर उन्हें बहुत खुशी होती है.

फराह खान ने भी राकेश की एक्टिंग की जमकर तारीफ की और कहा कि उन्होंने इस रोल में अपनी पूरी जान फूंक दी है. फराह ने मजाक में कहा कि शायद बरसों से अंदर दबा हुआ सारा टैलेंट बाहर आ गया है, जिस पर राकेश ने हंसते हुए इसे ‘अंदर भरा हुआ बारूद’ बताया जो अब जाकर फटा है. (फोटो साभार: IMDb)

फिल्म की कामयाबी ने राकेश बेदी के पूरे परिवार को इमोशनल कर दिया. एक्टर की बेटी ने बताया कि फिल्म का अंत देखकर वो खुद को रोक नहीं पाईं और पिता को गले लगाकर रो पड़ीं. एक्टर की पत्नी ने कहा कि बच्चों ने अब जाकर देखा है कि असली शोहरत और ‘फेम’ क्या होता है. वाकई, राकेश बेदी ने साबित कर दिया कि हुनर कभी बेकार नहीं जाता. (फोटो साभार: IMDb)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :

April 20, 2026, 21:51 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj