बंगाल के रुझानों पर झूम उठा बॉलीवुड, हेमा मालिनी से मनोज मुंतशिर तक ने जताई खुशी, वायरल हुए पोस्ट

Last Updated:May 04, 2026, 23:07 IST
बंगाल चुनाव के रुझानों में बीजेपी के मजबूत प्रदर्शन से राजनीतिक हलचल के साथ-साथ बॉलीवुड में भी उत्साह देखने को मिल रहा है. हेमा मालिनी, मनोज मुंतशिर और अशोक पंडित जैसे सितारों ने सोशल मीडिया पर खुशी जाहिर करते हुए इसे लोकतंत्र और जनता की जीत बताया है.
ख़बरें फटाफट

पोस्ट शेयर जाहिर की खुशी
नई दिल्ली. पश्चिम बंगाल चुनाव के रुझानों में बीजेपी के मजबूत प्रदर्शन से बॉलीवुड में भी खुशी का माहौल देखने को मिल रहा है. कई फिल्मी सितारों ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.
एक्ट्रेस और मथुरा से सांसद हेमा मालिनी ने इंस्टाग्राम पर बीजेपी के झंडे की फोटो शेयर की. इसके साथ उन्होंने लिखा कि बंगाल में बीजेपी की जीत से वह बेहद खुश हैं. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह की रणनीति और मेहनत रंग लाई है.
हेमा मालिनी ने पोस्ट शेयर कर दी बधाई
हेमा ने यह भी बताया कि उन्हें गर्व है कि वह इस चुनाव प्रचार का हिस्सा रहीं. उनके मुताबिक, यह जीत जनता की जागरूकता और लोकतंत्र की बड़ी जीत है. साथ ही उन्होंने सभी विजेताओं को बधाई भी दी.
Puducherry has seen another BJP repeat victory which goes to prove that good governance carries the party to success!As for Tamil Nadu, the state has veered away from Dravidian supremacy which had ruled the state for many years. The youth have voted in hordes for the new first…



