Bonus Share: फायदे की डबल डोज, हर 3 पर 1 शेयर फ्री, साथ में ₹2 का डिविडेंड भी

Last Updated:June 06, 2026, 15:27 IST
Bonus Share: सिटी यूनियन बैंक 8 साल के लंबे इंतजार के बाद बाजार में बोनस इश्यू लेकर आया है. इससे पहले बैंक ने साल 2017 और 2018 में बोनस बांटा था, लेकिन तब का अनुपात 10 शेयरों पर 1 फ्री शेयर का था. इस बार बैंक 3:1 के रेशियो के साथ इनवेस्टर्स पर कहीं ज्यादा मेहरबान हुआ है.
ख़बरें फटाफट
बोनस शेयर के लिए 12 जून रिकार्ड डेट है.
नई दिल्ली. सिटी यूनियन बैंक (City Union Bank) अपने शेयरधारकों को ‘फायदे की डबल डोज’ देने जा रहा है. बैंक ने न सिर्फ हर 3 शेयरों पर 1 एक बोनस शेयर देने का ऐलान किया है, बल्कि साथ में ₹2 प्रति शेयर का डिविडेंड भी परोस देने की घोषणा कर दी है. अगर आपको भी इस मौके का फायदा उठाना है तो 12 जून 2026 की तारीख को कैलेंडर पर मार्क कर लीजिए. बैंक ने बोनस शेयरों के लिए 12 जून को ही रिकॉर्ड डेट तय किया है. यानी इस तारीख तक जिन भी इनवेस्टर्स के डिमैट अकाउंट में सिटी यूनियन बैंक के शेयर होल्ड रहेंगे, उन्हें ही बोनस शेयर और डिविडेंड मिलेगा. ब्रोकरेज फर्म आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज और एमके ग्लोबल ने सिटी यूनियन बैंक शेयर के खरीदने की सलाह दी है.
सिटी यूनियन बैंक 8 साल के लंबे इंतजार के बाद बाजार में बोनस इश्यू लेकर आया है. इससे पहले बैंक ने साल 2017 और 2018 में बोनस बांटा था, लेकिन तब का अनुपात 10 शेयरों पर 1 फ्री शेयर का था. इस बार बैंक 3:1 के रेशियो के साथ इनवेस्टर्स पर कहीं ज्यादा मेहरबान हुआ है. वर्तमान में BSE पर सिटी यूनियन बैंक शेयर ₹244.70 पर ट्रेंड कर रहा है और बैंक का मार्केट कैप ₹18,100 करोड़ के पार निकल चुका है. स्टॉक ने पिछले एक साल में करीब 23% की मजबूती दिखाई है. तीन साल में इस स्टॉक ने 95% का ब्लॉकबस्टर रिटर्न देकर पैसा लगभग डबल कर दिया है.
₹2 का डिविडेंड भी मिलेगा
सिटी यूनियन बैंक वित्त वर्ष 2025-26 के लिए अपने इनवेस्टर्स को ₹2 प्रति शेयर का डिविडेंड भी देने जा रहा है. हालांकि, डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट की घोषणा होना अभी बाकी है. सालाना आम बैठक (AGM) में शेयरहोल्डर्स की अंतिम मंजूरी मिलते ही यह पैसा सीधे इनवेस्टर्स के बैंक खातों में क्रेडिट कर दिया जाएगा.
मुनाफे मेंजोरदार उछाल
सिटी यूनियन बैंक के इस बड़े रिवॉर्ड के पीछे उसके मजबूत फंडामेंटल्स और दमदार तिमाही नतीजे (Q4 Results) हैं. जनवरी-मार्च 2026 की तिमाही में सिटी यूनियन बैंक का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 25% बढ़कर ₹360 करोड़ पर पहुंच गया है, जो पिछले साल समान तिमाही में ₹288 करोड़ था. बैंक की कोर इनकम यानी नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) भी 31% की शानदार छलांग लगाकर ₹786 करोड़ हो गई है.
सिटी यूनियन बैंक टारगेट प्राइस
ब्रोकरेज फर्म आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने बैंक के मजबूत प्रदर्शन को देखते हुए सिटी यूनियन बैंक शेयर को खरीदने की सलाह दी है और इसका टारगेट प्राइस ₹325 रुपये रखा है. एमके ग्लोबल ने और भी भरोसा जताते हुए इस स्टॉक के लिए ₹350 का बड़ा टारगेट सेट किया है.
(Disclaimer: यहां बताए गए स्टॉक्स ब्रोकरेज हाउसेज की सलाह पर आधारित हैं. यदि आप इनमें से किसी में भी पैसा लगाना चाहते हैं तो पहले सर्टिफाइड इनवेस्टमेंट एडवायजर से परामर्श कर लें. आपके किसी भी तरह की लाभ या हानि के लिए लिए जिम्मेदार नहीं होगा.)
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
New Delhi,New Delhi,Delhi



