World

Brazil Helicopter Crash: ब्राजील में हेलीकॉप्टर हादसे का शिकार 4 लोगों की मौत एक हफ्ते में लगातार तीसरा क्रैश

होमदुनियाअन्य देश

ब्राजील में हेलीकॉप्टर हादसे का शिकार, 4 लोगों की मौत, हफ्तेभर में तीसरा क्रैश

Last Updated:August 09, 2026, 10:22 IST

Brazil Helicopter Crash: ब्राजील में एक बार फिर से हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है. ये दुनिया में लगातार तीसरा हेलीकॉप्टर हादसा है, जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई है. मरने वालों में 3 कोलंबियाई महिलाएं और एक पायलट शामिल है. Amazon Prime DayTop Deals Insideब्राजील में हेलीकॉप्टर हादसे का शिकार, 4 लोगों की मौत, हफ्तेभर में तीसरा क्रैशZoomब्राजील में हेलीकॉप्टर हादसा. (रॉयटर्स)

ब्राजील के रियो डी जेनेरियो शहर में शनिवार को एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, इस हादसे में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई. मरने वालों में हेलीकॉप्टर का पायलट और तीन कोलंबियाई महिलाएं शामिल थीं. हेलीकॉप्टर तिजुका नेशनल पार्क के ऊपर घूमने वाली उड़ान पर था. यह इलाका घने जंगलों और पहाड़ियों से घिरा हुआ है और पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है. बताया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर में मारे गए तीनों महिलाएं एक ही परिवार की थीं. यह परिवार एक लड़की का 15वां जन्मदिन मनाने के लिए रियो डी जेनेरियो आया था. परिवार में कुल 6 लोग थे लेकिन हेलीकॉप्टर में एक बार में केवल तीन लोग ही बैठ सकते थे. इसलिए परिवार दो समूहों में बंटकर जा रहा था. हादसे में लड़की की दादी, मौसी और चचेरी बहन की मौत हो गई.

हेलीकॉप्टर क्रैश चिनेजा नाम की जगह के पास हुआ. यह तिजुका नेशनल पार्क में स्थित एक मशहूर पर्यटन स्थल है, जहां एक छोटा-सा बांस का पैगोडा भी बना हुआ है. हादसे के बाद रियो डी जेनेरियो के मेयर एडुआर्डो कैवेलिएरी ने हेलीकॉप्टर उड़ानों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि शहर में पर्यटकों के लिए हेलीकॉप्टर उड़ानों की संख्या बढ़ रही है, इसलिए इनकी निगरानी और सुरक्षा जांच को और कड़ा किया जाना चाहिए. मेयर ने यह भी सुझाव दिया कि नई सुरक्षा व्यवस्था लागू करने के लिए हेलीकॉप्टर पर्यटन उड़ानों को एक-दो हफ्ते के लिए रोका जा सकता है. तिजुका नेशनल पार्क रियो डी जेनेरियो के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है. यह क्राइस्ट द रिडीमर की प्रतिमा और शहर के खूबसूरत नजारों के लिए मशहूर है.

7 अगस्त को अमेरिका में हेलीकॉप्टर क्रैश

अमेरिका के यूटा राज्य में एक दिन पहले ही ऐसा हादसा हुआ था. वाइडमाउथ-2 जंगल की आग बुझाने के अभियान के दौरान एक भारी-भरकम Sikorsky S-64 हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इसमें सवार दोनों लोगों की मौत हो गई. हादसा रिचफील्ड के पास एक दुर्गम इलाके में हुआ, जहां आग की स्थिति इतनी खतरनाक थी कि शुरुआती समय में बचाव दल भी दुर्घटनास्थल तक नहीं पहुंच पा रहा था.

2 अगस्त को टकराए दो हेलीकॉप्टर

इसके अलावा एक हेलीकॉप्टर हादसा 2 अगस्त, 2026 को हुआ था. एथेंस के पश्चिम में स्थित प्साथा इलाके में तब बड़ी दुर्घटना हुई, जब जंगल की आग बुझाने के अभियान में लगे दो फायरफाइटिंग हेलीकॉप्टर हवा में आपस में टकरा गए. इस भीषण हादसे में दो क्रू सदस्यों की मौत हुई, जिसमें एक डेनिश पायलट और एक ग्रीक फायर-सर्विस अधिकारी था. दूसरे हेलीकॉप्टर में मौजूद दो लोगों को बचा लिया गया और उन्हें अस्पताल ले जाया गया. उस समय इलाके में तेज हवाओं के बीच जंगल की आग बुझाने का अभियान चल रहा था, जिससे हवाई ऑपरेशन काफी चुनौतीपूर्ण था.

About the AuthorPrateeti Pandey

में इंटरनेशनल डेस्क पर कार्यरत हैं. टीवी पत्रकारिता का भी अनुभव है और इससे पहले Zee Media Ltd. में कार्य किया. डिजिटल वीडियो प्रोडक्शन की जानकारी है. टीवी पत्रकारिता के दौरान कला-साहित्य के साथ-साथ अंतरर…

और पढ़ेंFirst Published :

August 09, 2026, 10:22 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj