National

BRICS Summit 2026 LIVE: ब्रिक्‍स के मंच से ईरान का अमेरिका पर निशाना, कहा- दबाव की राजनीति अब नहीं चलेगी

भारत इस साल 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन-2026 की मेजबानी कर रहा है. दो दिनों तक चलने वाला यह अहम सम्मेलन 14 और 15 मई को नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित हो रहा है. इस सम्मेलन में ब्रिक्स समूह से जुड़े कई देशों के विदेश मंत्री और प्रतिनिधिमंडल शामिल होंगे. ईरान के उप विदेश मंत्री Kazem Gharibabadi ने इस मंच से अमेरिका की एकतरफा पाबंदियों पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि दुनिया अब दबाव की राजनीति नहीं, बराबरी और सम्मान चाहती है. ग़रीबाबादी ने कहा कि ईरान ऊर्जा, ट्रांजिट और रणनीतिक ताकत के जरिए BRICS को नई दिशा दे सकता है। नई दिल्ली में जारी बैठकों को उन्होंने “असली बहुपक्षवाद” मजबूत करने की कोशिश बताया.

ब्रिक्स समिट से इतर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बुधवार को दिल्ली में चिली के विदेश मंत्री फ्रैंसिस्को पेरेज मैकेन्ना के साथ द्विपक्षीय बैठक की. दोनों नेताओं के बीच भारत-चिली संबंधों को और मजबूत करने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई. इस बैठक के बाद एस जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी साझा करते हुए कहा कि चिली के विदेश मंत्री से मुलाकात बेहद सकारात्मक रही. दोनों देशों ने बाजारों और सप्लाई सोर्सिंग में विविधता लाने, प्राथमिक उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देने और सर्विस इकोनॉमी को आसान बनाने पर चर्चा की.

विदेश मंत्रालय के मुताबिक, 14 मई को सुबह 10 बजे विदेश मंत्रियों का भारत मंडपम पहुंचना शुरू होगा. इसके बाद सुबह 10:30 बजे पहले सत्र की शुरुआत होगी, जिसमें सदस्य देशों के बीच वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है.

दोपहर 1 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ‘सेवा तीर्थ’ में सभी विदेश मंत्रियों की संयुक्त मुलाकात निर्धारित की गई है. इसके बाद 3 बजकर 10 मिनट पर दूसरे सेशन की शुरुआत होगी. फिर शाम 7 बजे विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर की तरफ से भारत मंडपम में ही डिनर का आयोजन किया जाएगा. समिट के अगले दिन 15 मई को सुबह 10 बजे तीसरे सेशन की शुरुआत होगी.

इस बैठक में ब्राजील, रूस, दक्षिण अफ्रीका, मिस्र, इथोपिया, और इंडोनेशिया के विदेश मंत्री शामिल होने वाले हैं. सूत्रों के अनुसार, संयुक्त अरब अमिरात की ओर से उप-विदेश मंत्री स्तर का प्रतिनिधित्व होने की उम्मीद है. ईरान की ओर से भी उप-विदेश मंत्री स्तर का प्रतिनिधिमंडल भेजे जाने की संभावना जताई जा रही है, जबकि चीन के शेरपा प्रतिनिधिमंडल के शामिल होने की उम्मीद है.

BRICS Summit 2026 LIVE: ब्रिक्‍स देशों के विदेश मंत्रियों को पीएम मोदी करेंगे संबोधित, उठाएंगे ग्‍लोबल साउथ की आवाज

BRICS Summit 2026 LIVE: भारत मंडपम में BRICS विदेश मंत्रियों की दो दिवसीय बैठक में वैश्विक सुरक्षा, ऊर्जा, व्यापार, सप्लाई चेन और पश्चिम एशिया की स्थिति जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा होगी. ईरान युद्ध के असर और मौजूदा हालात भी एजेंडे में शामिल रहेंगे. सभी विदेश मंत्री प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संयुक्त मुलाकात करेंगे. विदेश मंत्री एस जयशंकर रात्रिभोज की मेजबानी करेंगे. भारत इस मंच के जरिए ग्लोबल साउथ की आवाज़ और बहुध्रुवीय विश्व व्यवस्था को मजबूत करने पर जोर देगा.

BRICS Summit 2026 LIVE: ब्रिक्‍स समिट में हिस्‍सा लेने के लिए रूस के विदेश मंत्री भारत पहुंचे, एयरापोर्ट पर भव्‍य स्‍वागत

BRICS Summit 2026 LIVE: ब्रिक्‍स समिट में हिस्‍सा लेने के लिए रूस के विदेश मंत्री भारत पहुंच चुके हैं

BRICS Summit 2026 LIVE: ब्रिक्‍स के मंच से ईरान का अमेरिका पर निशाना, कहा- दबाव की राजनीति अब नहीं चलेगी

BRICS Summit 2026 LIVE: ईरान के उप विदेश मंत्री काज़ेम गरीबाबादी ने BRICS मंच से अमेरिका की एकतरफा पाबंदियों और दबाव की राजनीति का खुलकर विरोध किया. उन्होंने कहा कि BRICS ऐसा मंच बनना चाहिए जो बराबरी, आपसी सम्मान और देशों के अधिकारों की रक्षा करे. ग़रीबाबादी ने कहा कि ईरान अपनी ऊर्जा, ट्रांजिट नेटवर्क और भू-राजनीतिक क्षमता के जरिए BRICS एजेंडे में अहम योगदान दे सकता है. उन्होंने बताया कि नई दिल्ली में चल रही BRICS बैठकों में ईरान सक्रिय भूमिका निभा रहा है. उनके मुताबिक यह कदम असली बहुपक्षवाद यानी मल्‍टीलैट्रलिज्‍म मजबूत करने की रणनीतिक कोशिश है. उन्होंने कहा कि BRICS विदेश मंत्रियों की बैठक ग्लोबल साउथ के सहयोग, स्वतंत्र व्यापार, वित्तीय साझेदारी और वैश्विक आर्थिक व्यवस्था में सुधार का बड़ा अवसर साबित हो सकती है.

BRICS Summit 2026 LIVE: भारत-चिली के बीच बढ़ेगी आर्थिक साझेदारी, जयशंकर ने सप्लाई चेन सहयोग पर की अहम बातचीत

BRICS Summit 2026 LIVE: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने चिली के विदेश मंत्री फ्रांसिस्‍को पर्ज के साथ द्विपक्षीय बैठक की. बातचीत में बाजारों और सप्लाई सोर्स को विविध बनाने के लिए सहयोग मजबूत करने पर जोर दिया गया. दोनों देशों ने प्राथमिकता वाले उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देने पर सहमति जताई. सेवा क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को अधिक सुगम और प्रभावी बनाने को लेकर भी चर्चा हुई. बैठक में बहुपक्षीय और प्लुरिलेटरल मंचों पर मिलकर काम करने, व्यापारिक साझेदारी बढ़ाने और वैश्विक आर्थिक चुनौतियों से निपटने के लिए समन्वय मजबूत करने पर सहमति बनी.

BRICS Summit 2026 LIVE: दिल्ली में ईरान की बड़ी कूटनीतिक दस्तक, उप विदेश मंत्री ने भारत संग की अहम बातचीत

BRICS Summit 2026 LIVE: ईरान के उप विदेश मंत्री नई दिल्ली दौरे पर पहुंचे हैं. विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) सिबी जॉर्ज ने उनका स्वागत किया और अहम बैठक की. दोनों पक्षों के बीच द्विपक्षीय संबंधों, क्षेत्रीय हालात और हालिया अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर विस्तार से चर्चा हुई. बैठक में भारत और ईरान के बीच सहयोग बढ़ाने, रणनीतिक साझेदारी मजबूत करने और साझा हितों से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया. पश्चिम एशिया की मौजूदा स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता को लेकर भी दोनों देशों ने अपने विचार साझा किए.

BRICS Summit 2026 LIVE: उज्बेकिस्तान के उप विदेश मंत्री का दिल्ली आगमन, ब्रिक्स बैठक में करेंगे शिरकत

BRICS Summit 2026 LIVE: ब्रिक्स (BRICS) विदेश मंत्रियों की महत्वपूर्ण बैठक में शामिल होने के लिए उज्बेकिस्तान के उप विदेश मंत्री अलोयेव बाखरोमजोन जोरबोएविच नई दिल्ली पहुंच चुके हैं. उनकी यह यात्रा भारत और उज्बेकिस्तान के बीच बढ़ते रणनीतिक संबंधों और क्षेत्रीय सहयोग की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है. बैठक के इतर भारतीय समकक्षों के साथ व्यापार, सुरक्षा और कनेक्टिविटी (जैसे चाबहार बंदरगाह) पर चर्चा की संभावना है.

BRICS Summit 2026 LIVE: ब्रिक्स बैठक के लिए भारत पहुंचे ब्राज़ील के विदेश मंत्री, जयशंकर से होगी अहम मुलाकात

BRICS Summit 2026 LIVE: ब्राज़ील के विदेश मंत्री Mauro Vieira नई दिल्ली पहुंच गए हैं. उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया. वे ब्रिक्स विदेश मंत्रियों की अहम बैठक में हिस्सा लेने भारत आए हैं. थोड़ी देर में उनकी मुलाकात भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर से होगी. बैठक में वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों पर विस्तार से चर्चा होने की उम्मीद है. दोनों देशों के बीच व्यापार, ऊर्जा, कृषि और रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने पर भी जोर रहेगा. ब्रिक्स मंच के जरिए बहुपक्षीय सहयोग बढ़ाने और सदस्य देशों के बीच समन्वय मजबूत करने पर खास फोकस रहने वाला है.

BRICS Summit 2026 LIVE: जयशंकर ने चिली के विदेश मंत्री से की मुलाकात, रिश्तों को मिली नई रफ्तार

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बुधवार को दिल्ली में चिली के विदेश मंत्री फ्रैंसिस्को पेरेज मैकेन्ना के साथ द्विपक्षीय बैठक की. दोनों नेताओं के बीच भारत-चिली संबंधों को और मजबूत करने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई. इस बैठक के बाद एस जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी साझा करते हुए कहा कि चिली के विदेश मंत्री से मुलाकात बेहद सकारात्मक रही. दोनों देशों ने बाजारों और सप्लाई सोर्सिंग में विविधता लाने, प्राथमिक उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देने और सर्विस इकोनॉमी को आसान बनाने पर चर्चा की.

जयशंकर ने बताया कि भारत और चिली ने बहुपक्षीय और बहुराष्ट्रीय मंचों पर मिलकर काम करने पर भी सहमति जताई है. माना जा रहा है कि दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश और रणनीतिक सहयोग को आगे बढ़ाने की दिशा में यह बैठक अहम मानी जा रही है. भारत और चिली के बीच हाल के वर्षों में आर्थिक और कूटनीतिक संबंध लगातार मजबूत हुए हैं। ऐसे में यह मुलाकात दोनों देशों के बीच सहयोग के नए अवसर खोल सकती है.

BRICS Summit 2026 LIVE: ब्रिक्स समिट में शामिल होंगे ईरानी विदेश मंत्री अराघची

BRICS विदेश मंत्रियों की बैठक में ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची भी शामिल होने वाले हैं. ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बगई ने एक इंटरव्यू में इस यात्रा की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि भारत और ईरान के बीच BRICS और शंघाई सहयोग संगठन (SCO) जैसे मंचों पर अच्छा सहयोग और तालमेल है. उन्होंने कहा कि नई दिल्ली में होने वाली यह बैठक ईरान के लिए काफी महत्वपूर्ण है. ईरान इस दौरान भारत समेत अन्य देशों के विदेश मंत्रियों के साथ द्विपक्षीय बातचीत की भी उम्मीद कर रहा है. उन्होंने भारत को ‘मित्र देश’ बताते हुए विदेश मंत्री एस. जयशंकर के साथ बातचीत को खास बताया. पढ़ें पूरी खबर…

BRICS Summit 2026 LIVE Updates: 11 सदस्यीय BRICS समूह की अध्यक्षता कर रहा भारत

भारत इस साल 11 सदस्यीय BRICS समूह की अध्यक्षता कर रहा है. इस समूह में ब्राजील, रूस, भारत, चीन और साउथ अफ्रीका जैसे संस्थापक सदस्यों के अलावा मिस्र, ईरान, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, इंडोनेशिया और इथोपिया शामिल हैं.

BRICS Summit 2026 LIVE Updates: भारत की अध्यक्षता में होने वाली विदेश मंत्रियों की बैठक पर क्या बोला चीन?

चीनी विदेश मंत्रालय ने कहा कि चीन सभी ब्रिक्स सदस्य देशों के साथ मिलकर भारत की अध्यक्षता में होने वाली विदेश मंत्रियों की बैठक को सफल बनाने के लिए काम करेगा. साथ ही ‘ग्रेटर BRICS’ सहयोग को और मजबूत करने पर भी जोर दिया गया. बयान में BRICS को उभरती अर्थव्यवस्थाओं और विकासशील देशों के बीच सहयोग का अहम मंच बताया गया. चीन ने कहा कि वह BRICS साझेदारी को गहरा करने और सदस्य देशों के बीच एकजुटता बनाए रखने के लिए लगातार सक्रिय भूमिका निभाता रहा है.

BRICS Summit 2026 LIVE Updates: ब्रिक्स समिट में शामिल क्यों नहीं होंगे चीनी विदेश मंत्री?

भारत की मेजबानी में 14 और 15 मई को नई दिल्ली में होने वाली BRICS देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक से पहले चीन ने बड़ा ऐलान किया है. चीन ने मंगलवार को साफ कर दिया कि उसके विदेश मंत्री वांग यी इस बैठक में हिस्सा नहीं लेंगे. चीन के विदेश मंत्रालय ने कहा कि व्यस्त कार्यक्रम और शेड्यूल संबंधी कारणों की वजह से वांग यी नई दिल्ली नहीं आ पाएंगे.

चीन की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि भारत में चीन के राजदूत शू फीहॉन्ग इस बैठक में चीन का प्रतिनिधित्व करेंगे. हालांकि बीजिंग ने यह भी स्पष्ट किया कि वह BRICS में भारत की अध्यक्षता का समर्थन करता है और संगठन के भीतर सहयोग को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj