करौली में जल संकट का कहर, 10 मिनट की पानी सप्लाई से हाहाकार, महिलाएं परेशान, गर्मी में हाल बेहाल

Last Updated:April 29, 2026, 18:28 IST
Ground Report : करौली जिला मुख्यालय में भीषण गर्मी ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है. 40 से 42 डिग्री तापमान और लू के बीच अब पानी का संकट लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है. कई इलाकों में मात्र 10 से 15 मिनट पानी सप्लाई हो रही है, जिससे हालात बिगड़ते जा रहे हैं. महिलाओं को दूर-दूर से पानी लाना पड़ रहा है, जबकि टैंकर व्यवस्था भी नाकाफी साबित हो रही है.
ख़बरें फटाफट
करौली : जिला मुख्यालय पर इन दिनों भीषण गर्मी ने जनजीवन को पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया है. तापमान लगातार 40 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है, जिससे लोगों का घर से बाहर निकलना तक मुश्किल हो गया है. तेज धूप और लू के थपेड़ों के बीच अब पेयजल संकट ने हालात को और गंभीर बना दिया है. शहर के बग्गी खाना सहित कई इलाकों में पानी की किल्लत ने लोगों की परेशानी कई गुना बढ़ा दी है.
करौली शहर के गोमती कॉलोनी, केशवपूरा पुलिया सहित कई इलाकों के लोगों का कहना है कि उनके क्षेत्र में वर्षों से पानी की समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन जिम्मेदार विभाग इस ओर कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा. बार-बार शिकायतों के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है. लोगों का आरोप है कि हर महीने पानी के बिल तो नियमित रूप से भेजे जाते हैं, लेकिन कई घरों तक पानी पहुंच ही नहीं पाता. जहां पानी आता भी है, वहां उसकी सप्लाई का कोई तय समय नहीं है.
करौली में जल संकट, 10-15 मिनट पानी सप्लाई से लोग परेशानआरोप है कि कई इलाकों में मात्र 10 से 15 मिनट के लिए ही पानी की आपूर्ति की जाती है, जिससे घरों की दैनिक जरूरतें पूरी करना भी मुश्किल हो गया है. ऐसे में लोगों को मजबूरी में वैकल्पिक व्यवस्था करनी पड़ रही है, जो काफी खर्चीली और असुविधाजनक है. टैंकरों की सुविधा भी पर्याप्त नहीं होने के कारण लोगों को राहत नहीं मिल पा रही.
महिलाओं को 200 मीटर दूर से पानी लाना पड़ रहाइस संकट का सबसे ज्यादा असर महिलाओं पर पड़ रहा है. बग्गी खाना क्षेत्र की महिलाओं ने बताया कि उन्हें भीषण गर्मी के मौसम में भी 150 से 200 मीटर दूर जाकर पानी लाना पड़ रहा है. तेज गर्मी में सिर पर पानी ढोना बेहद कठिन हो गया है. महिलाओं का कहना है कि उन्हें समझ नहीं आता कि वे छोटे बच्चों को संभालें या पानी भरने जाएं. दिन का अधिकांश समय पानी की व्यवस्था में ही निकल जाता है, जिससे अन्य काम प्रभावित हो रहे हैं.
करौली में जल संकट गहराया, टैंकर व्यवस्था नाकाफी साबितस्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जलापूर्ति व्यवस्था को तुरंत दुरुस्त किया जाए. नियमित और पर्याप्त पानी की सप्लाई सुनिश्चित की जाए, साथ ही टैंकरों की संख्या बढ़ाकर प्रभावित इलाकों में पानी उपलब्ध कराया जाए. लोगों का कहना है कि अगर जल्द ही समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो स्थिति और विकट हो सकती है. भीषण गर्मी और पानी की किल्लत के इस दोहरे संकट ने करौली के लोगों के सामने बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है. अब देखना होगा कि प्रशासन इस गंभीर समस्या को कितनी जल्दी सुलझा पाता है.
About the AuthorRupesh Kumar Jaiswal
A Delhi University graduate with a postgraduate Diploma in Journalism and Mass Communication, I work as a Content Editor with the Rajasthan team at India Digital. I’m driven by the idea of turning raw in…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Karauli,Rajasthan
First Published :
April 29, 2026, 18:28 IST



