भीषण गर्मी में राहत का जुगाड़! घर-घर पहुंच रहे सस्ते स्विमिंग पूल, कीमत भी है बजट-फ्रेंडली

भीषण गर्मी में राहत का जुगाड़! घर-घर पहुंच रहे सस्ते स्विमिंग पूल, कीमत भी कम
Swimming Pool for Home: अजमेर में गर्मी बढ़ते ही घर पर इस्तेमाल होने वाले छोटे-बड़े स्विमिंग पूल की मांग तेजी से बढ़ गई है. बाजारों में रंग-बिरंगे गुब्बारेनुमा पूल बिक रहे हैं, जिन्हें आसानी से छत या आंगन में लगाया जा सकता है. बच्चों के लिए 2 से 4 फीट के पूल 300 से 450 रुपये में मिल रहे हैं, जबकि बड़े पूल 6 से 10 फीट तक के साइज में उपलब्ध हैं. अस्थायी दुकानदारों के अनुसार इस कारोबार में अच्छा मुनाफा भी हो रहा है. यह व्यापार मुख्य रूप से गर्मियों तक सीमित रहता है. खास बात यह है कि इन पूल की मरम्मत भी आसानी से हो जाती है और कई विक्रेता इसके साथ रिपेयर किट भी देते हैं. कम कीमत और आसान उपयोग के कारण यह गर्मी से राहत पाने का लोकप्रिय विकल्प बनता जा रहा है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। राजस्थान की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|




