‘चीटर’ स्टीव स्मिथ…बांग्लादेश के साथ खुलेआम बेईमानी, स्निको की गलती का बेशर्मी से उठाया फायदा

होमखेलक्रिकेट
‘चीटर’ स्टीव स्मिथ…बांग्लादेश से बेईमानी, स्निको की गलती का उठाया फायदा
Last Updated:August 13, 2026, 19:45 IST
Steve Smith Admits edged of the ball Connect: डार्विन टेस्ट के पहले दिन बांग्लादेशी गेंदबाजों ने ऑस्ट्रेलिया को 198 रनों पर ढेर कर दिया. हालांकि, दिन की सबसे बड़ी चर्चा स्टीव स्मिथ के ‘नॉट आउट’ विवाद को लेकर रही. 7 रन के निजी स्कोर पर कैच आउट होने के बावजूद स्निको की चूक से बचे स्मिथ ने खुद माना कि गेंद बल्ले से लगी थी. खुद को आउट जानने के बाद भी मैदान पर डटे रहने की उनकी इस ढिठाई और बेईमानी पर क्रिकेट फैंस का गुस्सा फूट पड़ा. स्मिथ की ‘बेशर्मी’ पर छिड़ा बवाल, गेंद बल्ले से लगी फिर भी डटे रहे, बोले- टेक्नोलॉजी ने बचा लिया.
नई दिल्ली. ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच डार्विन के ऐतिहासिक मैदान पर खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच का पहला दिन पूरी तरह से अप्रत्याशित और रोमांच से भरपूर रहा. मेहमान टीम बांग्लादेश के तेज गेंदबाजों ने घातक गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी क्रम को ताश के पत्तों की तरह बिखेर दिया और पूरी टीम को महज 53 ओवरों में 198 रनों पर ही समेट दिया. हालांकि, इस दिन का सबसे बड़ा आकर्षण ऑस्ट्रेलियाई टीम का निराशाजनक प्रदर्शन ही नहीं, बल्कि दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ से जुड़ा एक बड़ा विवाद और टेक्नोलॉजी का अजीबोगरीब रुख भी रहा. बांग्लादेश के तेज गेंदबाजों के दबदबे के बावजूद, स्मिथ ने एक छोर संभाले रखा और अपनी टीम के लिए सबसे ज्यादा 71 रनों की जुझारू पारी खेली.
मैच के दौरान सबसे ज्यादा चर्चा उस घटना की रही जब स्टीव स्मिथ (Steve Smith) महज 7 रन बनाकर खेल रहे थे. 21वें ओवर में बांग्लादेश के तेज गेंदबाज इबादत हुसैन (Ebadat Hussain) की एक गेंद पांचवें स्टंप की लाइन पर बाहर की तरफ निकली. स्मिथ ने पहले शॉट खेलने का मन बनाया, लेकिन अंतिम क्षणों में गेंद को छोड़ने का फैसला किया. गेंद सीधे विकेटकीपर लिटन दास के दस्तानों में चली गई. बांग्लादेशी खिलाड़ियों ने कैच की जोरदार अपील की, लेकिन मैदानी अंपायर कुमार धर्मसेना ने इसे सिरे से खारिज कर दिया. बांग्लादेश के कप्तान ने तुरंत फैसला समीक्षा प्रणाली (DRS) का इस्तेमाल किया.
स्मिथ की ‘बेशर्मी’ पर छिड़ा बवाल, गेंद बल्ले से लगी फिर भी डटे रहे, बोले- टेक्नोलॉजी ने बचा लिया.
View this post on Instagram



