Rajasthan

ओवरलोड ट्रक ने तोड़े बिजली के तार, कार पर गिरा खंभा, अंदर बैठे 5 लोग बाल-बाल बचे, झुंझुनूं में बड़ा हादसा टला

Last Updated:August 13, 2026, 15:40 IST

Jhunjhunu Road Accident: झुंझुनूं के सिंघाना कस्बे में वाटर बॉक्स के पास एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. यहां एक ओवरलोड ट्रक ने सड़क किनारे लगे बिजली के तारों को तोड़ते हुए खंभे को क्षतिग्रस्त कर दिया. इसी दौरान पीछे से आ रही स्विफ्ट कार पर बिजली का खंभा जा गिरा. कार में पांच लोग सवार थे, जो गमी में शामिल होने के लिए सिंघाना आ रहे थे. खंभा गिरने के बावजूद सभी पांच यात्री सुरक्षित बच गए, हालांकि कार क्षतिग्रस्त हो गई. हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया. सूचना पर पुलिस और बिजली विभाग की टीम पहुंची. पुलिस ने ट्रक कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है.

ख़बरें फटाफट

ओवरलोड ट्रक ने तोड़े बिजली के तार, कार पर गिरा खंभा, अंदर बैठे लोग बाल-बाल बचेZoomट्रक की टक्कर से टूटा बिजली का खंभा और स्विफ्ट पर गिरा, झुंझुनूं में मचा हड़कंप

झुंझुनूं: झुंझुनूं जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली खबर सामने आई है. सिंघाना कस्बे में वाटर बॉक्स के पास एक अनियंत्रित और ओवरलोड ट्रक ने जमकर कोहराम मचाया. गनीमत यह रही कि इस भयानक घटनाक्रम के बावजूद एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया और कार में सवार लोग सकुशल बच निकले.

होदसे के दौरान मौजूद लोगों ने बताया, वाटर बॉक्स के पास सड़क से गुजर रहे एक अत्यधिक ओवरलोड ट्रक के ऊपरी हिस्से से सड़क किनारे लगे बिजली के तार उलझ गए. रफ्तार और लोड के कारण ट्रक तारों को खींचते हुए आगे बढ़ा, जिससे भारी-भरकम बिजली का खंभा जड़ से उखड़ गया. ठीक उसी समय पीछे से आ रही एक स्विफ्ट कार पर खंभा जा गिरा. अचानक हुए इस हादसे से मौके पर अफरा-तफरी मच गई.

गमी में शामिल होने आ रहे थे परिवारजनकार में कुल पांच लोग सवार थे, जो सिंघाना कस्बे में ही आयोजित एक गमी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आ रहे थे. खंभा सीधे कार की छत और अगले हिस्से पर आ गिरा, जिससे वाहन को काफी नुकसान पहुंचा. हालांकि, कुदरत का करिश्मा ही कहा जाएगा कि खंभा गिरने के बावजूद कार के भीतर मौजूद पांचों यात्रियों को खरोंच तक नहीं आई. सभी लोग पूरी तरह सुरक्षित बाहर निकल आए.

चालक ट्रक छोड़कर फरार, नशे में होने की आशंकाघटना के तुरंत बाद अफरा-तफरी का फायदा उठाकर ट्रक चालक वाहन को मौके पर ही खड़ा छोड़कर फरार हो गया. स्थानीय लोगों का कहना है कि चालक जिस लापरवाही से गाड़ी चला रहा था, उससे उसके नशे में होने की पूरी आशंका जताई जा रही है. हादसे के कारण सड़क पर भारी जाम की स्थिति बन गई और आसपास के क्षेत्र की बिजली आपूर्ति पूरी तरह से ठप हो गई.

पुलिस और बिजली विभाग ने संभाला मोर्चा, जांच शुरूहादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और जयपुर डिस्कोम (बिजली विभाग) की टीम तुरंत मौके पर पहुंची. अधिकारियों ने घटनास्थल का मुआयना किया और सबसे पहले बिजली लाइन को बंद करवाकर सुरक्षा के इंतजाम किए. बिजली कर्मचारियों ने तुरंत टूटे तारों और खंभे को दुरुस्त करने का काम शुरू किया ताकि क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बहाल की जा सके. वहीं, पुलिस ने ओवरलोड ट्रक को अपने कब्जे में लेकर जब्त कर लिया है और फरार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है.

About the AuthorJagriti Dubey

मेरा नाम जागृति दुबे है. मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में पिछले 6 वर्षों से सक्रिय हूं. पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को मैंने वर्ष 2019 में GBN 24 न्यूज़ चैनल से इंटर्नशिप के साथ शुरुआत देकर एक पेशेव…

और पढ़ेंLocation :

Jhunjhunu,Rajasthan

First Published :

August 13, 2026, 15:40 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj