Rajasthan

बारिश की बूंदों से और निखर उठा डीग महल! हरियाली, पानी और शाही वास्तुकला का ऐसा संगम मोह लेगा मन

Last Updated:August 13, 2026, 20:01 IST

Bharatpur Hindi News: बरसात का मौसम शुरू होते ही डीग के ऐतिहासिक महल अपनी अनोखी सुंदरता के साथ निखरने लगते हैं. बारिश की बूंदों से धुलकर महलों की दीवारें और भी चमक उठती हैं. जिससे यहां का नजारा देखने लायक बन जाता है. हर साल सावन और भादों के महीनों में यहां पर्यटकों की संख्या बढ़ जाती है, जो इस प्राकृतिक और ऐतिहासिक सौंदर्य का आनंद लेने पहुंचते हैं.

बरसात का मौसम शुरू होते ही डीग के ऐतिहासिक महल अपनी अनोखी सुंदरता के साथ निखरने लगते हैं. बारिश की बूंदों से धुलकर महलों की दीवारें और भी चमक उठती हैं. जिससे यहां का नजारा देखने लायक बन जाता है. हर साल सावन और भादों के महीनों में यहां पर्यटकों की संख्या बढ़ जाती है. जो इस प्राकृतिक और ऐतिहासिक सौंदर्य का आनंद लेने पहुंचते हैं.

डीग का प्रसिद्ध जल महल और उसके आसपास बने भव्य बगीचे इस मौसम में खास आकर्षण का केंद्र बन जाते हैं. चारों ओर फैली हरियाली और महलों के बीच बने फव्वारे जब बारिश के पानी से भर जाते हैं. तो यहां का दृश्य किसी स्वर्ग से कम नहीं लगता पानी में महलों की परछाई पर्यटकों को खासा आकर्षित करती है.

गोपाल भवन किशन भवन और सूरज भवन जैसे महल भी बरसात में अपनी अलग पहचान बनाते हैं. इन महलों की वास्तुकला और लाल पत्थरों की चमक बारिश के बाद और ज्यादा उभरकर सामने आती है. खासतौर पर जब बादलों की हल्की छाया इन महलों पर पड़ती है. तो यह नजारा बेहद मनमोहक हो जाता है.

Add as Preferred Source on Google

डीग के महलों में बने कुंड और जलाशय भी इस मौसम में पूरी तरह भर जाते हैं. इन जलाशयों में इकट्ठा हुआ साफ पानी और उसके आसपास की हरियाली पर्यावरण प्रेमियों के लिए एक बेहतरीन अनुभव बनाते हैं. कई लोग यहां फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के लिए भी पहुंचते हैं. जिससे यह जगह सोशल मीडिया पर भी चर्चा में रहती है.

बरसात के मौसम में डीग के महल प्राकृतिक सुंदरता और ऐतिहासिक विरासत का अद्भुत संगम पेश करते हैं. अगर आप भी इस मौसम में घूमने का प्लान बना रहे हैं. तो डीग के ये महल आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकते हैं. जहां आपको सुकून और खूबसूरती दोनों का अनुभव मिलेगा.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। राजस्थान की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|First Published :

August 13, 2026, 20:01 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj