Child Investment Plan : 10000 की एसआईपी या 1.20 लाख का एकमुश्त निवेश, बच्चों के लिए कौन बनाएगा मोटा फंड

Last Updated:August 04, 2026, 18:22 IST
SIP vs Lumpsum : अगर आप भी म्यूचुअल फंड में निवेश करने की सोच रहे और एसआईपी व लम्पसम के बीच कन्फ्यूज हैं तो एक आसान से कैलकुलेशन से आपकी सारी शंका दूर हो जाएगी. अभी तक आपको यह भले ही लग रहा हो कि लम्पसम निवेश करने पर 20 साल में ज्यादा पैसा बनेगा, लेकिन इस कैलकुलेशन को देखकर आप हैरान रह जाएंगे.एसआईपी और लम्पसम में से किसमें ज्यादा रिटर्न मिलता है.
नई दिल्ली. अपनों बच्चों के भविष्य को तो हर कोई सुरक्षित बनाना चाहता है. अगर आप भी ऐसा ही कुछ सोच रहे और किसी ऐसे विकल्प की तलाश में हैं जो लंबे समय में मोटा फंड तैयार कर सके तो ज्यादातर की पसंद म्यूचुअल फंड ही होते हैं.इसमें कोई दो राय नहीं कि पिछले कुछ समय से म्यूचुअल फंड ने अपने निवेशकों को लगातार बेहतर रिटर्न दिया है, लेकिन एक सवाल अक्सर लोगों के मन में जरूर उठता है कि लंबे समय में फंड बनाने के लिए एसआईपी के जरिये पैसे लगाना बेहतर होगा या फिर एकमुश्त निवेश करना सही रहेगा.
यह बात तो सभी जानते हैं कि म्यूचुअल फंड में निवेश के दो ऑप्शन होते हैं. एक तो आप हर महीने एक निश्चित अमाउंट का निवेश कर सकते हैं और दूसरा कि आप हर साल एक लम्पसम अमाउंट का निवेश करते रहें. वैसे तो इन दोनों ही मामलों में आपका पैसा बढ़ता है और अच्छा खासा रिटर्न भी मिल जाता है. लंबी अवधि में इन दोनों ही विकल्पों में पैसा बनता है, लेकिन दोनों में से बेहतर विकल्प चुनना हो तो क्या अच्छा रहेगा, इसकी जानकारी आपको बाकायदा कैलकुलेशन के साथ दी जाएगी. मान लेते हैं कि 20 साल के लिए निवेश का प्लान बनाते हैं तो दोनों में से कौन सा बेहतर होगा.
एसआईपी से करें शुरुआत तो क्यासबसे पहले बात करते हैं एसआईपी के जरिये निवेश करने की. आपने 10 हजार रुपये की एसआईपी शुरू की और इसे 20 साल तक चलाया तो इस दौरान आपका कुल निवेश 24 लाख रुपये के आसपास होगा. इस पर हर साल 12 फीसदी का रिटर्न भी देख जा तो 20 साल में आपका कुल रिटर्न 67,98,574 रुपये होगा. इसका मतलब है कि आपका कुल कॉर्पस बढ़कर 91,98,574 रुपये पहुंच जाएगा. इसका मतलब है कि 20 साल में आपने निवेश तो 24 लाख का किया लेकिन कुल कॉर्पस करीब 92 लाख रुपये का रहेगा.
एकमुश्त निवेश से कितना पैसा बनेगाअब बात करते हैं लम्पसम निवेश की. अगर आपने 1.20 लाख रुपये का लम्पसम निवेश किया और इस पर भी 12 फीसदी का सालाना रिटर्न मिलता है तो 20 साल में आपका पैसा बढ़कर 11,57,555 रुपये पहुंच जाएगा. इसका मतलब है कि आपको 20 साल में 10,37,555 रुपये का रिटर्न मिलेगा और कुल पैसा बढ़कर 11.57 लाख पहुंच जाएगा. हालांकि, यह सिर्फ 1 साल में किए गए निवेश का कुल रिटर्न है.
हर साल लगाया पैसा तो कितना बनेगा
19 साल के लिए 1.20 लाख का निवेश और 12 फीसदी रिटर्न तो 10,33,531 रुपये बनेंगे.
18 साल के लिए 1.20 लाख का निवेश और 12 फीसदी रिटर्न तो 9,22,796 रुपये बनेंगे.
17 साल के लिए 1.20 लाख का निवेश और 12 फीसदी रिटर्न तो 8,23,925 रुपये बनेंगे.
16 साल के लिए 1.20 लाख का निवेश और 12 फीसदी रिटर्न तो 7,35,647 रुपये बनेंगे.
15 साल के लिए 1.20 लाख का निवेश और 12 फीसदी रिटर्न तो 6,56,828 रुपये बनेंगे.
14 साल के लिए 1.20 लाख का निवेश और 12 फीसदी रिटर्न तो 5,86,453 रुपये बनेंगे.
13 साल के लिए 1.20 लाख का निवेश और 12 फीसदी रिटर्न तो 5,23,619 रुपये बनेंगे.
12 साल के लिए 1.20 लाख का निवेश और 12 फीसदी रिटर्न तो 4,67,517 रुपये बनेंगे.
11 साल के लिए 1.20 लाख का निवेश और 12 फीसदी रिटर्न तो 4,17,426 रुपये बनेंगे.
10 साल के लिए 1.20 लाख का निवेश और 12 फीसदी रिटर्न तो 3,72,702 रुपये बनेंगे.
9 साल के लिए 1.20 लाख का निवेश और 12 फीसदी रिटर्न तो 3,32,769 रुपये बनेंगे.
8 साल के लिए 1.20 लाख का निवेश और 12 फीसदी रिटर्न तो 2,97,116 रुपये बनेंगे.
7 साल के लिए 1.20 लाख का निवेश और 12 फीसदी रिटर्न तो 2,65,282 रुपये बनेंगे.
6 साल के लिए 1.20 लाख का निवेश और 12 फीसदी रिटर्न तो 2,36,859 रुपये बनेंगे.
5 साल के लिए 1.20 लाख का निवेश और 12 फीसदी रिटर्न तो 2,11,481 रुपये बनेंगे.
4 साल के लिए 1.20 लाख का निवेश और 12 फीसदी रिटर्न तो 1,88,822 रुपये बनेंगे.
3 साल के लिए 1.20 लाख का निवेश और 12 फीसदी रिटर्न तो 1,68,591 रुपये बनेंगे.
2 साल के लिए 1.20 लाख का निवेश और 12 फीसदी रिटर्न तो 1,50,528 रुपये बनेंगे.
1 साल के लिए 1.20 लाख का निवेश और 12 फीसदी रिटर्न तो 1,34,400 रुपये बनेंगे.
ज्यादा पैसे किसमें बनेंगेजैसा कि ऊपर कैलकुलेशन से पता चलता है कि अगर आपने 10 हजार रुपये की एसआईपी शुरू की तो 20 साल में आपका कुल कॉपर्स बढ़कर करीब 92 लाख रुपये पहुंच जाएगा. लेकिन, अगर आप हर साल 1.20 लाख रुपये का एकमुश्त निवेश करते हैं और उस पर एसआईपी जितना ही रिटर्न मिलता है तो भी आपका कुल कॉपर्स 20 साल में 85,15,292 रुपये ही तैयार होगा. इसका मतलब है कि आप करीब 7 लाख रुपये पीछे रह जाएंगे.
Location :
New Delhi,Delhi
First Published :
August 04, 2026, 18:22 IST



