पेपर लीक पर भड़कीं सोनाक्षी सिन्हा, छात्रों के दर्द पर छलका गुस्सा- ‘यह सब कब रुकेगा?’

Last Updated:August 04, 2026, 18:23 IST
पेपर लीग मामले पर विवाद अभी थमा नहीं है. झारखंड में छात्र पेपर लीग मसले पर धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं. दिल्ली में छात्रों का धरना भले खत्म हो गया हो, मगर झारखंड में यह पूरे सबाब पर है. अब छात्रों के सपोर्ट में सोनाक्षी सिन्हा ने वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह विवाद पर खुलकर अपनी बात रख रही हैं.
ख़बरें फटाफट
सोनाक्षी सिन्हा ने वीडियो शेयर कर जताया दुख. (फोटो साभार: Instagram@aslisona)
नई दिल्ली: भारत में पिछले कई सालों से राज्यों में सरकारी पेपर को लेकर चल रही धांधली को उजागर करने के लिए छात्र अब सड़क उतर आए हैं. दिल्ली से शुरु हुई छात्र प्रोटेस्ट की लहर झारखंड में भी देखने को मिल रहा है. अब इस मुद्दे पर एक्ट्रेस सोनाक्षी ने रिएक्ट किया. एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक वीडियो जारी कर एक नोट लिखा. एक्ट्रेस ने इस पोस्ट के जरिए छात्रों के साथ हो रहे अन्याय पर आवाज उठाई. उन्होंने लिखा, ‘हमारे देश के छात्रों को ऐसी स्थिति से गुजरते हुए देखना बहुत दुखद है. यह सब कब रुकेगा?’
झारखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित धांधली और पेपर लीक के खिलाफ छात्र रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में धरने पर बैठे हैं. छात्र मुख्य रूप से 14वीं जेपीएससी परीक्षा को रद्द करने और पूरे मामले की सीबीआई व ईडी से जांच कराने की मांग कर रहे हैं. जेपीएससी-जेएसएससी विवाद को लेकर स्टूडेंट्स का यह प्रोटेस्ट जब शुरू हुआ था, तो शुरुआत में राज्य के अलग-अलग जिलों में प्रदर्शन हो रहे थे, लेकिन 29 जुलाई को विरोध प्रदर्शन एक बड़े आंदोलन में बदल गया. ऑर्गनाइजर ने ‘महा आंदोलन’ और संविधान मार्च का आह्वान किया और हर जिले से उम्मीदवारों से राज्य की राजधानी रांची में इकट्ठा होने की अपील की. इस अपील का असर देखने को मिला और लगभग 5000 स्टूडेंट्स रांची पहुंच गए और शांति मार्च में हिस्सा लिया. हालांकि, पेपर धांधली मामले अब एक-एक करके सामने निकलकर आ रहे हैं.
(फोटो साभार: Instagram@aslisona)
फिल्म ‘सिस्टम’ में नजर आई थी सोनाक्षी सिन्हासोनाक्षी सिन्हा की बात करें, तो वे हाल में फिल्म ‘सिस्टम’ में नजर आई थी. यह एक कोर्ट रूम ड्रामा फिल्म है, जिसमें सोनाक्षी सिन्हा ने नेहा राजवंश नाम की एक महत्वाकांक्षी सरकारी वकील का किरदार निभाया है. इस फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा, ज्योतिका और आशुतोष गोवारिकर मुख्य भूमिकाओं में हैं. इसके अलावा, फिल्म में प्रीति अग्रवाल, आदिनाथ कोठारे, आश्रिया मिश्रा, गौरव पांडे और सयानदीप गुप्ता भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे.
About the AuthorAbhishek NagarSenior Sub Editor
अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और…
New Delhi,Delhi
First Published :
August 04, 2026, 18:23 IST



