जयपुर में करणी सेना प्रदर्शन पर पुलिस लाठीचार्ज, विरोध में कलेक्टर सर्किल 3 घंटे रहा जाम

Rajasthan News Live: जयपुर में करणी सेना के प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच टकराव हो गया. कलेक्टर कार्यालय के बाहर भीड़ के बेकाबू होने और कलेक्टर दफ्तर की ओर बढ़ने की कोशिश पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने का प्रयास किया. घटना के विरोध में करणी सेना ने करीब तीन घंटे तक कलेक्टर सर्किल जाम रखा. बाद में लाठीचार्ज के आरोपी पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई के आश्वासन के बाद प्रदर्शनकारियों ने जाम हटाया. करणी सेना की यूजीसी रोलबैक न्याय यात्रा के तहत महिपाल सिंह मकराना ने राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा. इससे पहले करणी सेना ने वाटर कैनन चलाने के विरोध में खासा कोठी पर धरना दिया था. प्रशासन से वार्ता के बाद करणी सेना ने धरना समाप्त कर दिया.
सावन के पहले सोमवार पर राजस्थान के शिवालयों में सुबह से ही आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा. राजधानी जयपुर से लेकर दौसा तक प्रमुख शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं. भक्त ‘हर-हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के जयघोष के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक, रुद्राभिषेक और विशेष पूजा-अर्चना कर रहे हैं. दौसा के प्रसिद्ध देवगिरी पर्वत स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर में हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे. कई भक्त कनक दंडवत करते हुए मंदिर तक पहुंचे. भीड़ को देखते हुए दौसा पुलिस के करीब 125 जवान मंदिर परिसर और आसपास तैनात किए गए हैं.
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, दो आरपीएस अधिकारी, कई सीआई और एसआई सुरक्षा व्यवस्था संभाल रहे हैं. कलेक्टर सौम्या झा और एसपी पीयूष दीक्षित स्वयं व्यवस्थाओं की मॉनिटरिंग कर रहे हैं. मंदिर समिति के सैकड़ों कार्यकर्ता भी श्रद्धालुओं की सुविधा में जुटे हैं. वहीं जयपुर के ताड़केश्वर महादेव, झाड़खंड महादेव, जंगलेश्वर, भूतेश्वर और रोजगारेश्वर महादेव मंदिरों में भी सुबह से श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही. मंदिरों को आकर्षक रोशनी और फूलों से सजाया गया है. भूतेश्वर और रोजगारेश्वर महादेव मंदिरों में चार प्रहर की विशेष पूजा-अर्चना हो रही है. श्रद्धालु प्रदेश की सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना के साथ भगवान शिव की आराधना में लीन हैं.SOG एडीजी विशाल बंसल को IB निदेशक का प्रशस्ति-पत्र
राजस्थान पुलिस के वरिष्ठ IPS अधिकारी और SOG के एडीजी विशाल बंसल को केंद्रीय इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) के निदेशक का प्रशस्ति-पत्र मिला है. यह सम्मान संवेदनशील मामलों के सफल निष्पादन, उत्कृष्ट पेशेवर दक्षता, नेतृत्व क्षमता और कर्तव्यनिष्ठा के लिए दिया है. पुलिस महानिदेशक राजीव शर्मा ने IPS विशाल बंसल को इस उपलब्धि पर बधाई दी.
यूजीसी नियम के विरोध में करणी सेना का जयपुर कलेक्ट्रेट घेराव
यूजीसी कानून वापस लेने की मांग को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल मकराना के नेतृत्व में राजपूत करणी सेना ने जयपुर जिला कलेक्टर कार्यालय का घेराव कर धरना दिया, जिससे शहर में कई घंटों तक यातायात प्रभावित रहा. मकराना ने पुलिस लाठीचार्ज करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि कार्रवाई होने तक आंदोलन जारी रहेगा. धरना स्थल पर हनुमान चालीसा का पाठ भी किया गया, उन्होंने आरोप लगाया कि यूजीसी का नियम अगड़ी जातियों और दलित छात्रों के बीच विवाद बढ़ाने वाला है और चेतावनी दी कि मांग पूरी नहीं हुई तो दिल्ली कूच किया जाएगा. उन्होंने कहा कि यह केवल करणी सेना नहीं बल्कि पूरे स्वर्ण समाज का आंदोलन है.
करणी सेना ने सौंपा ज्ञापन, धरना खत्म
करणी सेना की यूजीसी रोलबैक न्याय यात्रा के तहत महिपाल सिंह मकराना ने राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा. इससे पहले करणी सेना ने वाटर कैनन चलाने के विरोध में खासा कोठी पर धरना दिया था. प्रशासन से वार्ता के बाद करणी सेना ने धरना समाप्त कर दिया.
धौलपुर में कोर्ट के बाहर जमीनी विवाद में खूनी झड़प
धौलपुर के बाड़ी कोर्ट परिसर के बाहर जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई. एक पक्ष के लोगों पर करीब एक दर्जन लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई. इस दौरान मंदिर से लौट रही कुछ श्रद्धालु महिलाएं भी हमले की चपेट में आकर घायल हो गई. मारपीट में दो लोग घायल हुए, जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया. सूचना मिलने पर बाड़ी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.
जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की कार्रवाई
जयपुर में अवैध हुक्का बार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बजाज नगर थाना पुलिस ने नाइट टेल कैफे पर छापा मारा. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कैफे से 5 हुक्के, 5 चिलम और फ्लेवर्ड तंबाकू सहित अन्य सामान जब्त किया. पुलिस ने मौके से कैफे मैनेजर राजीव बैरवा को गिरफ्तार किया है. मामले की जानकारी एसीपी मालवीय नगर विनोद शर्मा ने दी. पुलिस अवैध हुक्का बार संचालकों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रखने की बात कही है.
जयपुर में पेपरलीक मामले में अतुल मीना गिरफ्तार
जयपुर में पेपरलीक मामले की जांच कर रही एसओजी ने जेईएन संयुक्त भर्ती परीक्षा-2020 से जुड़े आरोपी अतुल मीना को गिरफ्तार किया है. एसओजी के अनुसार पेपरलीक मामले में पहले गिरफ्तार हर्षवर्धन मीणा उर्फ पटवारी ने पूछताछ में खुलासा किया था कि उसने अतुल समेत कई लोगों को पेपर उपलब्ध कराया था. जांच में सामने आया कि अतुल मीना ने पेपर लीक कराने के लिए हर्षवर्धन को 25 लाख रुपए दिए थे. एसओजी ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर 5 अगस्त तक रिमांड पर लिया है. मामले की जानकारी एसओजी एडीजी विशाल बंसल ने दी.
यूजीसी रोलबैक को लेकर करणी सेना का ज्ञापन
जयपुर में यूजीसी रोलबैक की मांग को लेकर करणी सेना ने न्याय यात्रा निकालते हुए राष्ट्रपति के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा. करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने अपनी मांगों से अवगत कराया. इससे पहले खासा कोठी पर वाटर कैनन चलाने के विरोध में करणी सेना ने धरना दिया था. प्रशासन के साथ वार्ता के बाद सहमति बनने पर करणी सेना ने अपना धरना समाप्त कर दिया.
जयपुर में बंटी-बबली दंपती गिरफ्तार, मंदिरों में करते थे चोरी
जयपुर के बजाज नगर थाना पुलिस ने मंदिरों में दर्शन के बहाने चोरी करने वाले ‘बंटी-बबली’ दंपती को गिरफ्तार किया है. पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने 6-7 चोरी की वारदातें कबूल की हैं. उनके कब्जे से चांदी की लुटिया समेत मंदिरों से चोरी किया गया कई चांदी का सामान बरामद हुआ है. सीसीटीवी फुटेज में दोनों की पहचान होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया. मामले की जानकारी बजाज नगर थाना प्रभारी (SHO) रामधन डोभाल ने दी.
जयपुर: पेपरलीक मामले में एसओजी की बड़ी कार्रवाई
जयपुर में एसओजी ने जेईएन संयुक्त भर्ती परीक्षा-2020 के पेपरलीक मामले में आरोपी अतुल मीना को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी ने हर्षवर्धन मीणा को 25 लाख रुपए देकर पेपर खरीदा था. 12 सितंबर 2021 को दोबारा आयोजित परीक्षा के दौरान यह पेपर लीक हुआ था. एसओजी के एडीजी विशाल बंसल ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश कर 5 अगस्त तक के रिमांड पर लिया गया है और उससे पूछताछ जारी है.
जयपुर में अवैध हुक्का बार पर बड़ी कार्रवाई: बजाज नगर के नाइट टेल कैफे में छापा
जयपुर के बजाज नगर इलाके में नाइट टेल कैफे पर पुलिस ने अवैध हुक्का बार के खिलाफ कार्रवाई की है. एसीपी मालवीय नगर विनोद शर्मा के अनुसार, मौके से 5 हुक्के, 5 चिलम और फ्लेवर्ड तंबाकू जब्त किया गया है. पुलिस ने कैफे के मैनेजर राजीव बैरवा को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कानूनी जांच शुरू कर दी है. राजधानी में युवाओं के बीच अवैध नशे के बढ़ते चलन पर लगाम लगाने के लिए प्रशासन द्वारा इस तरह की ताबड़तोड़ कार्रवाइयां लगातार जारी हैं.
धौलपुर के बाड़ी में कोर्ट परिसर के बाहर खूनी झड़प
धौलपुर के बाड़ी कोर्ट परिसर के बाहर जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी झड़प हो गई. करीब एक दर्जन लोगों ने एक पक्ष पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया, जिससे कोर्ट के बाहर अफरा-तफरी मच गई. इस दौरान मंदिर से लौट रही श्रद्धालु महिलाएं भी हमले की चपेट में आकर चोटिल हो गईं. मारपीट में दो लोग घायल हुए हैं जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया. सूचना पर पहुंची बाड़ी कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.
खाजूवाला में युवक ने खाया जहर: हालत बिगड़ने पर एसडीएच अस्पताल से बीकानेर पीबीएम रैफर
खाजूवाला के अल्लादीन गांव में 32 वर्षीय जिन्दन खां ने जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया. जहरीला पदार्थ खाने से उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद परिजन उसे तुरंत खाजूवाला के एसडीएच अस्पताल ले गए. वहां चिकित्सकों ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उसे बीकानेर के पीबीएम अस्पताल रैफर कर दिया है. घटना के बाद से परिवार में चिंता का माहौल है और पुलिस मामले की जांच कर रही है.
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रयासों से जनजातीय शिक्षा में बड़ा बदलाव
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रयासों से राजस्थान में जनजातीय शिक्षा का स्तर तेजी से सुधरा है। आदिवासी क्षेत्रों के सरकारी स्कूलों में 11.70 लाख से अधिक छात्रों का रिकॉर्ड नामांकन दर्ज हुआ है। पेपरलेस सर्वे से 6,229 ड्रॉपआउट बच्चों की पहचान कर उन्हें ब्रिज कोर्स से जोड़ा जा रहा है। 164 करोड़ रुपये के बजट से नए छात्रावास, स्कूल और ‘कालीबाई भील शिक्षा सेतु योजना’ के जरिए 29 हजार से अधिक महिलाओं व बालिकाओं को शिक्षा से लाभान्वित किया गया है।
जयपुर में वनकर्मियों का बड़ा प्रदर्शन, मांगें नहीं मानीं तो जंगल छोड़ने की चेतावनी
तीन साल से लंबित डीपीसी और 15 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदेशभर के वनरक्षक, सहायक वनपाल और वनपाल जयपुर के अरण्य भवन पहुंचे और जोरदार विरोध प्रदर्शन किया. केंद्रीकृत डीपीसी के नियमों में संशोधन लंबित होने के कारण यह प्रक्रिया रुकी हुई है. पुलिस के समान वेतन, सुरक्षा उपकरणों और महिला कर्मचारियों के तबादलों पर नाराजगी जताते हुए नेताओं ने चेतावनी दी है कि मांगें पूरी नहीं होने पर वे जंगलों की सुरक्षा छोड़कर आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे.
झालावाड़ में 13 वर्षीय बालक की मौत का बड़ा खुलासा
झालावाड़ जिले के बकानी क्षेत्र में 13 वर्षीय बालक का शव मिलने के मामले में पुलिस ने अहम खुलासा किया है. जांच के दौरान सामने आया कि मछली पकड़ने के दौरान बालक बिजली के तार की चपेट में आ गया था, जिससे उसकी मौत हो गई. इसके बाद आरोपी युवक मुकेश भील ने शव को छिपाने और साक्ष्य मिटाने का प्रयास किया. मामले की गहन जांच के बाद बकानी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस अब पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जांच कर रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
हरिपुरा गांव में निर्माण कार्य के दौरान दर्दनाक हादसा
बूंदी जिले के हरिपुरा गांव में निर्माणाधीन मकान की छत डालने के दौरान बड़ा हादसा हो गया. अचानक छत भरभराकर गिरने से वहां काम कर रहे पांच मजदूर मलबे में दब गए. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की मदद से सभी मजदूरों को मलबे से बाहर निकाला गया. घायलों को तत्काल कापरेन चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है. सूचना मिलने पर प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची तथा हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी. घटना के बाद इलाके में दहशत और चिंता का माहौल है.
UGC रोल बैक की मांग को लेकर जयपुर में गरमाया माहौल
जयपुर में यूजीसी रोल बैक की मांग को लेकर श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना द्वारा निकाली गई रैली के दौरान माहौल तनावपूर्ण हो गया. प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हुई, जिसके बाद भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया. प्रदर्शन के कारण यातायात प्रभावित हुआ और एक एंबुलेंस भी जाम में फंस गई. मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा. करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और जल्द निर्णय लेने की मांग की. पूरे घटनाक्रम ने राजधानी में राजनीतिक और प्रशासनिक हलचल बढ़ा दी.
कांग्रेस की नई कार्यकारिणी पर मचा घमासान
पाली जिला कांग्रेस की नई जिला कार्यकारिणी के गठन के बाद संगठन के भीतर विरोध के स्वर तेज हो गए हैं. लंबे समय से सक्रिय कार्यकर्ताओं को कार्यकारिणी में स्थान नहीं मिलने पर नाराजगी सामने आई. मुस्लिम समाज के लोगों ने कांग्रेस कार्यालय के बाहर जिलाध्यक्ष शिशुपाल सिंह राजपुरोहित का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि कार्यकारिणी में केवल चहेते लोगों को जगह दी गई, जबकि निष्ठावान और सक्रिय कार्यकर्ताओं की अनदेखी की गई. साथ ही कई समाजों को भी प्रतिनिधित्व नहीं मिलने पर असंतोष जताया गया. इस घटनाक्रम से पाली कांग्रेस में संगठनात्मक विवाद खुलकर सामने आ गया.
धौलपुर में फरार बदमाशों का खेल खत्म
धौलपुर जिले में डीएसटी और मनियां थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 10 हजार रुपये के इनामी बदमाश महेंद्र समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में महेंद्र, मोनू और ओमपाल शामिल हैं, जो भदियाना गांव के निवासी बताए गए हैं. पुलिस के अनुसार, 15 जुलाई 2026 को आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला करने के बाद गोली मारकर एक युवक की हत्या कर दी थी, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसका उपचार जारी है. घटना के बाद मुख्य आरोपी महेंद्र फरार चल रहा था. पुलिस अब मामले में आगे की पूछताछ और जांच कर रही है.
छात्रसंघ चुनाव की मांग पर उग्र हुआ NSUI आंदोलन
बीकानेर में छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग को लेकर NSUI कार्यकर्ताओं ने राजकीय डूंगर कॉलेज के सामने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने हाईवे जाम कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और छात्रसंघ चुनाव जल्द कराने की मांग उठाई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया और हाईवे खाली करवाया. कुछ छात्र नहीं माने तो पुलिस उन्हें हिरासत में लेकर थाने ले गई. इस प्रदर्शन से कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा. छात्र नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द निर्णय नहीं लिया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा.



