National

aaj ka Dhanu rashifal 6 August 2026 Sagittarius horoscope in hindi business risk discipline needed

Last Updated:August 06, 2026, 00:04 IST

Aaj ka Dhanu Rashifal 6 August 2026: धनु राशि के जातकों को आज उनके लव लाइफ में सामंजस्य बनाए रखने की जरूरत है. आज आपको अपने दिल की बात खुलकर कहनी चाहिए, तथा पार्टनर को अपनी बातें समझाने का प्रयास करना चाहिए.

जमुई: धनु राशि के जातकों को 06 अगस्त 2026 के दिन अपने जीवन में अनुशासन रखने की आवश्यकता है. खासकर ऐसे लोग जो कारोबार करते हैं, या किसी तरह के आर्थिक लेनदेन से जुड़ा हुआ काम करते हैं. उन्हें आज काफी अनुशासित होकर काम करने की जरूरत है. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्नजा बताते हैं की धनु राशि के जातक अगर नौकरी करते हैं या किसी तरह का कारोबार करते हैं तो उन्हें काफी सजग रहने की जरूरत है. आज के दिन आपको काफी प्रोफेशनल तरीके से अपने काम को अंजाम देना चाहिए. उन्होंने बताया कि आज आपकी कार्य क्षमता में विकास होगा. हालांकि आपके विपक्षी भी आज सक्रिय रह सकते हैं. ऐसे में आवश्यकता है कि आपको अपनी सभी चीजें काफी क्लियर रखने की जरूरत है. धनु राशि के जातकों को आज के दिन अपनी मेहनत और लगन से काम करने की जरूरत है.

कारोबार में आज ना ले कोई भी रिस्क ज्योतिषाचार्य बताते हैं की धनु राशि के जातकों को आज उनके कारोबार में किसी भी तरह का रिस्क नहीं लेना चाहिए. उन्होंने बताया कि अपने विवेक से आपको फैसला लेने चाहिए, नहीं तो इसका नुकसान आपको उठाना पड़ सकता है. धनु राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति आज सामान्य रहने वाली है. उन्होंने बताया कि आप के नौकरी वाले स्थान पर आप अच्छा प्रदर्शन कर सकेंगे. आज के दिन आपको अपनी जिद या अहंकार में नहीं पड़ना चाहिए. धनु राशि के जातकों को अपने परिश्रम पर भरोसा दिखाना चाहिए. अगर आप विद्यार्थी हैं, तो आज के दिन आपको अपनी मेहनत का परिणाम मिल सकता है. धनु राशि के जातकों को आज निवेश इत्यादि से बचना चाहिए. आज के दिन आपको शेयर मार्केट में भी पैसा लगाने से परहेज करना चाहिए.

प्यार में बनाए रखें सामंजस्य ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि धनु राशि के जातकों को आज उनके लव लाइफ में सामंजस्य बनाए रखने की जरूरत है. आज आपको अपने दिल की बात खुलकर कहनी चाहिए, तथा पार्टनर को अपनी बातें समझाने का प्रयास करना चाहिए. उन्होंने बताया कि धनु राशि के जातकों को किसी भी तरह के दिखावे से बचना चाहिए. परिवार में आज सामान्य माहौल रहेगा. आज किसी भी अपरिचित या अनजान व्यक्ति पर भरोसा ना करें. उन्होंने बताया कि आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति भी आज सावधान रहने की जरूरत है. धनु राशि के जातकों को आज माता लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए और उन्हें लाल पुष्प या फल अर्पित करना चाहिए. ऐसा करना उनके लिए फायदेमंद रह सकता है. धनु राशि के जातकों के लिए आज के दिन का शुभ अंक तीन तथा शुभ रंग केसरिया रहने वाला है.

About the AuthorAmit Ranjan

अमित रंजन वर्तमान में में बिहार, झारखंड और दिल्ली से जुड़ी खबरों के समन्वय और संपादन का कार्य देख रहे हैं. खोजी पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है. राजनीति, शिक्षा, खेल, क्राईम और मौसम जैसे विषयों …

और पढ़ेंFirst Published :

August 06, 2026, 00:04 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj