Rajasthan

सुबह का सिर्फ 1 घंटा और बदल जाएगी जिंदगी! योग, प्रार्थना और अनुशासन का अनोखा मंत्र दे रहे प्रतापपुरी महाराज

Last Updated:May 06, 2026, 12:08 IST

Jodhpur Hindi News: प्रतापपुरी महाराज के अनुसार सुबह का एक घंटा व्यक्ति की पूरी जिंदगी बदल सकता है. वे योग, प्रार्थना और अनुशासन को स्वस्थ और संतुलित जीवन का आधार मानते हैं. उनका कहना है कि नियमित योग और प्राणायाम से शरीर निरोगी रहता है, जबकि प्रार्थना और ध्यान से मानसिक शांति मिलती है. अनुशासित दिनचर्या अपनाने से व्यक्ति अपने लक्ष्य पर केंद्रित रहता है और जीवन में सकारात्मक बदलाव आते हैं. यदि रोज सुबह एक घंटा इन आदतों को दिया जाए, तो न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक स्वास्थ्य भी बेहतर हो सकता है.

ख़बरें फटाफट

जोधपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर वर्ष में एक दिन अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को उत्सव की तरह मनाता है, वहीं पोकरण विधायक प्रतापपुरी महाराज के लिए योग किसी एक दिन का आयोजन नहीं बल्कि जीवन जीने की शैली है. उनके लिए हर दिन योग दिवस है. हाल ही में अपने जोधपुर प्रवास के दौरान विधायक प्रतापपुरी महाराज की नियमित जीवनशैली की एक झलक देखने को मिली. सर्किट हाउस में ठहरने के बावजूद उन्होंने अपनी दिनचर्या में कोई बदलाव नहीं किया. उन्होंने सुबह सवा घंटे तक अनवरत योगाभ्यास और प्राणायाम किया.

जोधपुर प्रवास के दौरान उनकी दिनचर्या ने यह स्पष्ट कर दिया कि योग उनके लिए कोई औपचारिकता नहीं, बल्कि जीवन जीने का आधार है.सर्किट हाउस में ठहरने के बावजूद उन्होंने अपनी सुबह की साधना और योगाभ्यास में कोई समझौता नहीं किया, जो उनके दृढ़ संकल्प और भारतीय परंपराओं के प्रति आस्था को दर्शाता है.

जीवन को जीना है या ढोना स्पष्ट संदेशमीडिया से बातचीत में प्रतापपुरी महाराज ने जीवन के मूल उद्देश्य पर गहराई से प्रकाश डाला.उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति के सामने दो विकल्प होते हैं जीवन को आनंद के साथ जीना या उसे बोझ समझकर ढोना.यदि व्यक्ति वास्तव में संतुष्टि और शांति चाहता है, तो उसे ऋषि-मुनियों और सिद्ध साधकों द्वारा बताए गए मार्ग को अपनाना होगा. उन्होंने यह भी कहा कि शरीर हमें एक साधन के रूप में मिला है, जिसका सही उपयोग कर हम जीवन को सार्थक बना सकते हैं.

निरोगी काया ही सुख का आधारप्रतापपुरी महाराज ने स्वस्थ जीवन के महत्व को बताते हुए कहा कि पहला सुख निरोगी काया केवल कहावत नहीं, बल्कि जीवन का मूल मंत्र है.उन्होंने ब्रह्म मुहूर्त में उठने, ईश्वर की प्रार्थना करने और नियमित योग-प्राणायाम को दिनचर्या का अनिवार्य हिस्सा बताया. उनका मानना है कि सुबह का एक घंटा स्वयं को देने से पूरा दिन सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहता है.इससे न केवल शरीर स्वस्थ रहता है, बल्कि मन भी शांत और प्रसन्न रहता है.

युवाओं को परंपरा से जुड़ने का आह्वानप्रतापपुरी महाराज ने देश के युवाओं और मातृशक्ति को संबोधित करते हुए कहा कि भारत में जन्म लेना अपने आप में सौभाग्य की बात है, क्योंकि यह ऋषियों की परंपरा वाला देश है. उन्होंने सभी से आग्रह किया कि वे अपने पूर्वजों के पदचिन्हों पर चलते हुए अपने कर्तव्यों का पालन करें और बड़े सपने देखें. साथ ही उन्होंने संकेत दिया कि भविष्य में विभिन्न स्थानों पर योग और साधना से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक लोग इस जीवनशैली को अपनाकर स्वस्थ और संतुलित जीवन जी सकें.

About the AuthorJagriti Dubey

Hi, I am Jagriti Dubey, a media professional with 6 years of experience in social media and content creation. I started my career with an internship at Gbn 24 news channel in 2019 and have worked with many repu…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Jodhpur,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj