राजस्थान के मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़, पहाड़ी पर बादलों का डेरा, अस्पताल में नर्सेज का प्रदर्शन

Live now
Last Updated:August 09, 2026, 08:32 IST
Rajasthan News Live: दौसा के नीलकंठ महादेव मंदिर में सावन के रविवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी, वहीं देवगिरी पहाड़ी बादलों से घिरी नजर आई और लोगों ने खूबसूरत नजारे कैमरे में कैद किए. सिरोही के आबू रोड में विश्व बंधुत्व के संदेश के साथ 12 देशों के करीब 4 हजार धावकों ने 22 किलोमीटर की इंटरनेशनल हाफ मैराथन में हिस्सा लिया. हनुमानगढ़ जंक्शन में फॉल्ट के कारण कई इलाकों में करीब चार घंटे बिजली गुल रही. अजमेर के अरांई में सड़क किनारे नवजात भ्रूण मिलने से हड़कंप मच गया. जयपुर में भाजपा की तिरंगा यात्रा निकलेगी. वहीं SMS अस्पताल में नर्सेज भर्ती में बोनस अंकों की मांग को लेकर दो नर्सेज पानी की टंकी पर चढ़ गए, जिन्हें मंत्री के आश्वासन के बाद नीचे उतारा गया.
ख़बरें फटाफट
राजस्थान में अन्तर्राष्ट्रीय बॉर्डर इलाके में हाई अलर्ट
Rajasthan News Live: दौसा में सावन के रविवार को देवगिरी पर्वत स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे. अवकाश के चलते स्कूली बच्चे और कॉलेज स्टूडेंट भी दर्शन के लिए पहुंचे. मंदिर जाने वाले रास्ते में जगह-जगह खीर प्रसादी का वितरण किया गया. सोमवार को सावन के दिन मंदिर में और ज्यादा भीड़ की संभावना को देखते हुए अतिरिक्त सुरक्षा इंतजाम किए जाएंगे.दौसा में बारिश के बीच देवगिरी पहाड़ी बादलों से घिरी नजर आई. पहाड़ी से बादलों के बीच दौसा शहर का खूबसूरत नजारा देखने को मिला, जिसे लोगों ने मोबाइल कैमरों में कैद किया. सिरोही के आबू रोड में विश्व बंधुत्व के संदेश के साथ दादी प्रकाशमणि इंटरनेशनल हाफ मैराथन आयोजित हुई. करीब 22 किलोमीटर की दौड़ में 12 देशों के करीब 4 हजार धावकों ने हिस्सा लिया.
About the Authorदीप रंजन सिंह Content Producer
दीपरंजन सिंह लगभग एक दशक से पत्रकारिता के फिल्ड से जुड़े हुए हैं. वह अभी न्यूज18 हिंदी के राजस्थान डिजिटल डेस्क से जुड़े हैं, जहां वे बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले लगभग एक दशक से सक्रिय पत…
और पढ़ेंLocation :
Jaipur,Rajasthan
First Published :
August 09, 2026, 08:27 IST



