Dadu Dayal Nirvana Day celebrated on May 20

Last Updated:May 19, 2025, 17:00 IST
दादूदयाल का 422वां निर्वाण दिवस 20 मई को नरैना में मनाया जाएगा. दादू पंथ संप्रदाय की प्रमुख पीठ नरैना (नरायणा) में मौजूद है, जिसे नरैना धाम कहा जाता है. दादूदयाल ने जाति-पाति के भेदभाव का विरोध किया था.X

दादू दयाल
हाइलाइट्स
20 मई को मनाया जाएगा संत दादूदयाल का निर्वाण दिवस.नरैना में दादूद्वारा मंदिर में विशेष आयोजन होंगे.भजन-कीर्तन, प्रवचन और सामूहिक भोज का आयोजन होगा.
जयपुर:- सबसे प्रेम करो, ईश्वर एक है यह बात करने वाले, कहने वाले प्रसिद्ध संत-कवि और समाज सुधारक दादूदयाल का 20 मई को निर्वाण दिवस है. वे रामानंदी परंपरा से जुड़े थे और उन्होंने दादू पंथ की स्थापना की, जो एकेश्वरवाद, सामाजिक समानता और अहिंसा पर आधारित है. दादू पंथ संप्रदाय की प्रमुख पीठ नरैना (नरायणा) में मौजूद है, जिसे नरैना धाम कहा जाता है. दादूदयाल ने जाति-पाति के भेदभाव का विरोध किया था.
इनके द्वारा दिए वचन दादू वाणी में संग्रहित हैं. संत-कवि और समाज सुधारक दादूदयाल ने अपना अधिकांश समय नरैना (नरायणा) में बिताया था. इसलिए इनका यहां पर प्रमुख मंदिर यही पर मौजूद है. इसे दादूद्वारा मंदिर कहा जाता है, जो दादू का प्रमुख तीर्थ है. इसके अलावा नागौर और अजमेर सहित राज्य के कई जिलों में संत दादूदयाल के मंदिर मौजूद है.
दादूदयाल निर्वाण महोत्सव दादूदयाल का निर्वाण महोत्सव हर साल नरैना दादूद्वारा मंदिर में उत्सव मनाया जाता है. यह दिन उत्सव मोक्ष दिवस के रूप में मनाया जाता है, क्योंकि इसी जगह पर उन्होंने अपने शरीर का त्याग किया था. इस अवसर पर दादू पंथ के अनुयायी भजन-कीर्तन, प्रवचन और सामूहिक भोज का आयोजन होता है. इस दौरान दादू वाणी का पाठ और शांति मार्च भी निकाला जाता है, जो सद्भावना और अहिंसा का संदेश देता है. दादूदयाल निर्वाण महोत्सव को नरैना (नरायणा) में दीपावली की तरह मनाया जाता है.
422 वां निर्वाण दिवस 20 मई को नरैना दादू संप्रदाय के प्रथम संत दादू दयाल महाराज का 422वां निर्वाण दिवस मनाया जाएगा. दादू मंदिर में सत्संग के पश्चात मठ के महंत गोपाल दास जी महाराज के मार्गदर्शन में गुरु ग्रंथ दादू वाणी जी की आरती उतारी जाएगी. निर्वाण दिवस का संपूर्ण कार्यकम गोपाल दास जी महाराज की देखरेख में होगा. कार्यक्रम की शुरुआत संत दादू दयाल की आरती से होगी. इसके बाद दिनभर कई कार्यक्रम आयोजित होंगे.
भारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें India पर देखेंLocation :
Jaipur,Rajasthan
homerajasthan
इस तारीख को दादूदयाल का निर्वाण महोत्सव, मोक्ष दिवस के रूप में होगा आयोजन



