‘मेरे अंदर कई लोग नाचते-गाते हैं’, रवि किशन के वायरल होने का खुला राज, सुनकर नहीं कर पाएंगे यकीन

Last Updated:August 09, 2026, 22:53 IST
भोजपुरी और बॉलीवुड सिनेमा से लेकर राजनीति तक अपनी अलग पहचान बनाने वाले रवि किशन इन दिनों सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं. उनके डांस वीडियो और पुराने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं. अब इन्हें लेकर उन्होंने हैरान करने वाली बात कह दी है.
ख़बरें फटाफट
रवि किशन अपने बयान को लेकर किया खुलासा
नई दिल्ली. भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार से लेकर बॉलीवुड और राजनीति तक छाए रहने वाले रवि किशन अपने बेबाक अंदाज से लोगों का दिल जीत लेते हैं. इन दिनों उनके पुराने बयान, मजेदार डायलॉग और अनोखे अंदाज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं. कभी ‘जिंदगी झंडवा, फिर भी घमंडवा’ से सुर्खियां बटोरने वाले रवि किशन अब ‘मनी फॉलोज माय ब्रदर’ जैसे बयानों की वजह से मीम्स का हिस्सा बन रहे हैं.
से खास बातचीत में उन्होंने इन वायरल मीम्स पर खुलकर बात की और बताया कि आखिर उनके अंदर ऐसा क्या है, जो हर बार इंटरनेट पर लोगों को दीवाना बना देता है.उनके हाजिर जवाबी और डांस क्लिप्स लगातार वायरल होते रहते हैं. ‘जल्दी द लेट’ से लेकर ‘होम फ्रॉम वर्क’ और हाल ही में ‘मनी फॉलोज माय ब्रदर’ वाले उनके बयान सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं.
विदेशों में भी बढ़ रही पॉपुलैरिटी
हाल ही में रियलिटी शो ‘अलायंस’ से ‘देश की ड्यूटी’ के लिए बाहर आने के बाद रवि किशन ने हमारी सहयोगी वेब साइट से खास बातचीत की. इस दौरान उन्होंने बताया कि अपने वायरल मीम्स, सोशल मीडिया पर बढ़ती पॉपुलैरिटी और अपने अलग अंदाज को लेकर वह क्यों चर्चा में रहते हैं. उनका यूं वायरल होना कोई नया नहीं है. उनके कई पुराने वीडियो जैसे’जल्दी द लेट’ वाला बयान काफी वायरल हुआ था. इसके अलावा ‘होम फ्रॉम वर्क’ वाला वीडियो भी लोगों को खूब पसंद आया.इन पर रवि किशन का कहना है कि उनकी पॉपुलैरिटी सिर्फ भारत तक सीमित नहीं रही है. उनके मीम्स का ट्रेंड विदेशों तक पहुंच चुका है. यूरोप के कुछ फुटबॉल क्लब भी उनके वायरल ट्रेंड का हिस्सा बन चुके हैं.
‘अल पचीनो से माइकल जैक्सन तक अंदर नाचते हैं’
जब रवि किशन से उनके यूं वायरल होने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि लोगों को उनका ये अंदाज भा जाता है. हालांकि वह जानबूझकर ये सब नहीं करते हैं. उन्होंने ये भी कहा कि उनके अंदर अलग-अलग जाने माने स्टार और शख्सियतों का प्रभाव है.उन्होंने कहा कि मुझे यह पसंद है, क्योंकि यह मैं हूं. मेरे अंदर अल पचीनो से लेकर अमिताभ बच्चन, बलराज साहनी, शाहरुख खान, माइकल जैक्सन और एल्विस प्रेस्ली तक, इतने सारे लोग नाचते-गाते हैं. यही वजह है कि मैं इतने फ्यूजन देता हूं. यह देश ऐसे ही मेरा दीवाना रहेगा.’
बता दें कि रवि किशन ने कहा कि ये वायरल वीडियो उनके प्लान का हिस्सा नहीं होते. वह जहां जाते हैं, कोई इवेंट हो या कोई प्रमोशन उन्हें जैसा फील होता है, जैसा ठीक लगता है वह बोल देते हैं. उन्होंने कहा कि मैं कोई एक्स्ट्रा थिएटर करता हूं और न यह सोचकर आता हूं कि इस तरह बोलना है. उन्होंने ये भी कहा कि इसके पीछे भगवान का आशीर्वाद, परिवार और उनके फैंस की दुआएं हैं.
About the AuthorMunish KumarSenior sub editor
न्यूज 18 हिंदी में एंटरटेनमेंट सेक्शन में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार दिल्ली के रहने वाले हैं. डिजिटल मीडिया में उन्हें 10 साल का अनुभव है.राजधानी कॉलेज (DU) से पॉलिटिकल साइंस (ऑनर्स) की पढ…
New Delhi,New Delhi,Delhi
First Published :
August 09, 2026, 22:53 IST



