बेटियों का वॉलेट: सरकारी योजना का कमाल, 1200 रुपये निवेश करने पर ब्याज से ही मिल जाएंगे 4.74 लाख

बेटी के भविष्य के लिए बचत शुरू करने के लिए बहुत बड़ी रकम की जरूरत नहीं होती. अगर आप हर महीने सिर्फ ₹1,200 निवेश रख सकते हैं, तो सुकन्या समृद्धि योजना में धीरे-धीरे अच्छा फंड तैयार किया जा सकता है. इस तरह साल में आपके ₹14,400 जमा होंगे. अगर आप 15 साल तक लगातार निवेश करते हैं, तो आपकी जेब से कुल ₹2,16,000 जाएंगे. इसके बाद 21 साल की अवधि पूरी होने तक नई रकम जमा नहीं करनी होगी, लेकिन अकाउंट में ब्याज जुड़ता रहेगा.
यानी इस योजना में छोटी रकम से शुरुआत करके लंबे समय में बेटी के लिए बड़ा फंड बनाया जा सकता है. 8.2% सालाना ब्याज को पूरे समय समान मानकर किए गए अनुमान के मुताबिक, ₹1,200 महीने की बचत से करीब ₹6.90 लाख का फंड बन सकता है. इसमें करीब ₹4.74 लाख ब्याज से मिलने वाली रकम होगी. ध्यान रखें कि SSY की ब्याज दर सरकार समय-समय पर बदल सकती है, इसलिए वास्तविक रकम अलग हो सकती है.
₹1,200 महीने का पूरा हिसाब
अगर हर महीने ₹1,200 जमा करते हैं:
मंथली निवेश: ₹1,200सालाना निवेश: ₹14,40015 साल में कुल निवेश: ₹2,16,000अनुमानित ब्याज: करीब ₹4,74,00021 साल बाद अनुमानित फंड: करीब ₹6,90,000
यह अनुमान मंथली निवेश और 8.2% की समान ब्याज दर को आधार मानकर है.
15 साल तक ही जमा करना होगा
SSY में आपको 21 साल तक हर महीने पैसा जमा करने की जरूरत नहीं होती. इस उदाहरण में आप 15 साल तक ₹1,200 महीने जमा करेंगे. इसके बाद अगले 6 साल तक कोई नया निवेश नहीं करेंगे, लेकिन खाते में ब्याज जुड़ता रहेगा. यही लंबे समय का फायदा है. शुरुआत में रकम छोटी लग सकती है, लेकिन समय के साथ ब्याज पर भी ब्याज जुड़ने से फंड बढ़ता रहता है.
बेटी के लिए कैसे तैयार होगा ₹6.90 लाख का फंड?
मान लीजिए आपने बेटी के जन्म के आसपास SSY खाता खुलवाया और हर महीने ₹1,200 जमा करना शुरू कर दिया. 15 साल में आपका कुल निवेश ₹2.16 लाख होगा. इसके बाद आप पैसा जमा करना बंद कर देंगे. अगर 8.2% की ब्याज दर पूरे समय बनी रहती है, तो 21 साल की अवधि पूरी होने पर अनुमानित रकम करीब ₹6.90 लाख हो सकती है. यानी आपने जितना पैसा जमा किया, उसके मुकाबले करीब ₹4.74 लाख अतिरिक्त ब्याज से जुड़ सकते हैं.
कौन खोल सकता है SSY अकाउंट?
सुकन्या समृद्धि अकाउंट 10 साल से कम उम्र की बेटी के नाम पर माता-पिता या कानूनी अभिभावक खोल सकते हैं. योजना में हर साल मिनिमम ₹250 और अधिकतम ₹1.50 लाख जमा किए जा सकते हैं. इसलिए ₹1,200 महीने की शुरुआत उन परिवारों के लिए भी आसान हो सकती है जो हर महीने बहुत बड़ी रकम बचाने की स्थिति में नहीं हैं.
जरूरत पर पैसे निकालने का भी नियम
इस योजना में पूरी रकम बीच में निकालने की सुविधा नहीं होती. बेटी की 18 साल की उम्र के बाद उच्च शिक्षा के लिए नियमों के तहत खाते से आंशिक निकासी की जा सकती है. पूरी रकम योजना की निर्धारित अवधि पूरी होने पर मिलती है. छोटी बचत, लंबा समय और कंपाउंडिंग, आप इन तीनों का फायदा उठाकर ₹1,200 महीने से भी बेटी के भविष्य के लिए करीब ₹6.90 लाख का अनुमानित फंड तैयार कर सकते हैं.



