Entertainment

आ गया डिटेक्टिव बूमराह! खौफनाक सस्पेंस से उठाएगा पर्दा, फर्स्ट लुक ने खडे़ किए रोंगटे

Last Updated:June 27, 2026, 17:44 IST

नई सीरीज ‘डिटेक्टिव बूमराह एंड द किलर’ का फर्स्ट रिलीज हो गया है, जिससे फैंस रोमांचित हो गए हैं. इसे एआई की मदद से बनाया गया है, जिसमें आपको जासूस बूमराह के कारनामों का अनूठा अनुभव मिलेगा. सीरीज की कहानी डरावनी ताकत के इर्द-गिर्द घूमती है, जो सात जन्मों तक इंसानों का पीछा कर उनकी आत्मा पर कब्जा करती है. इस खतरे से निपटने के लिए डिटेक्टिव बूमराह सबसे मुश्किल केस पर उतरेंगे.

ख़बरें फटाफट

आ गया डिटेक्टिव बूमराह! खौफनाक सस्पेंस से उठाएगा पर्दा, फर्स्ट लुक हुआ रिलीजZoomसीरीज इसी साल रिलीज होगी.

नई दिल्ली: एक्टर सुधांशु राय की नई सीरीज ‘डिटेक्टिव बूमराह एंड द किलर’ का फर्स्ट लुक जारी हो गया है. इसे भारत की पहली सुपरनैचुरल जासूसी थ्रिलर है, जिसे एआई की मदद से बनाया गया है. नया शोह बूमराह के मशहूर किस्सों को एक नए लेवल पर ले जाने को तैयार है, जिसमें जासूसी के साथ-साथ भूतिया और पौराणिक कहानियों का जबरदस्त तड़का देखने को मिलेगा. सबसे खास बात यह है कि एआई तकनीक से बने शोज बेहद अनोखा फील कराते हैं. इसका फर्स्ट लुक दर्शकों के सामने एक खौफनाक कहानी पेश करता है, जहां एक रहस्यमयी ताकत अपने शिकार का सात जन्मों तक पीछा करती है और मौका मिलते ही उसकी आत्मा पर कब्जा कर लेती है. जब यह खौफनाक साया एक मासूम बच्ची को अपना निशाना बनाता है, तब हमारा डिटेक्टिव बूमराह ढाल बनकर खड़ा हो जाता है.

सीरीज की जड़ें सुधांशु राय के उस जासूसी किरदार से जुड़ी हैं, जिसे पॉडकास्ट और कहानियों के जरिए लोग पहले से ही बहुत प्यार दे रहे हैं. इस बार डिटेक्टिव बूमराह अपनी जिंदगी के सबसे खतरनाक और डरावने केस को सुलझाने मैदान में उतर रहे हैं. शो की बागडोर खुद सुधांशु राय और पुनीत शर्मा के हाथों में है, जिन्होंने मिलकर इस पूरी कहानी को विजुअलाइज किया है. सुधांशु राय ने न सिर्फ इस सीरीज को लिखा है, बल्कि बूमराह के किरदार को अपनी दमदार आवाज भी दी है. वहीं दिव्यांश शर्मा ने एआई टूल्स का इस्तेमाल करके इसके विजुअल्स और एडिटिंग को इतना शानदार बनाया है कि सीरीज का डरावना माहौल बिल्कुल असली लगने लगता है. इस प्रोजेक्ट को सेंट्स आर्ट प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले सुधांशु, मनीषा शर्मा और पुनीत शर्मा ने प्रोड्यूस किया है. ये वही मेकर्स हैं जिन्होंने ‘बैदा’ और ‘चायपत्ती’ जैसी फिल्में बनाई थीं. इस बार उन्हें मदर स्पर्श ब्रांड और उसके फाउंडर हिमांशु गांधी का भी पूरा सपोर्ट मिला है.

इसी साल रिलीज होगी सीरीजसीरीज को लेकर सुधांशु राय ने बताया कि डिटेक्टिव बूमराह हमेशा से उन गुत्थियों को सुलझाता आया है जो इंसानी दिमाग की समझ से बाहर होती हैं. उनका कहना है कि इसके जरिए वे दर्शकों को एक ऐसा जासूसी और सुपरनैचुरल एक्सपीरियंस देना चाहते हैं, जो उन्होंने पहले कभी नहीं देखा होगा. भले ही इस शो में एआई का इस्तेमाल हुआ है, लेकिन इसकी असली जान इसकी कहानी, दमदार किरदारों और सात जन्मों के उस गहरे रहस्य में है जो लोगों के रोंगटे खड़े कर देगा. मेकर्स का मकसद पौराणिक कथाओं, जासूसी के सस्पेंस और एआई विजुअल्स को मिलाकर दर्शकों को एक रोमांचक दुनिया का अहसास कराना है. अगर आप भी इस सस्पेंस से भरपूर सफर पर निकलने के लिए बेताब हैं, तो आपको ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा क्योंकि ‘डिटेक्टिव बूमराह एंड द किलर’ इसी साल सर्दियों के मौसम में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है.

About the AuthorAbhishek NagarSenior Sub Editor

अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और पॉल…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Delhi,Delhi,Delhi

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj