Rajasthan

सरिस्का में भर्तृहरि धाम के पास दिखे 3 पैंथर, बकरी का शिकार करते देख सहमे श्रद्धालु

Last Updated:July 08, 2026, 15:21 IST

Alwar News : सरिस्का टाइगर रिजर्व के बीच स्थित भर्तृहरि धाम में इन दिनों बारिश के मौसम के चलते श्रद्धालुओं की आवाजाही लगातार बढ़ रही है. इसी बीच मंदिर जाने वाले मार्ग पर ऐसा नजारा देखने को मिला जिसने कई लोगों को हैरान कर दिया. देर रात जंगल से गुजर रहे श्रद्धालुओं ने सड़क किनारे एक साथ तीन पैंथर को बकरी का शिकार करते देखा. यह पूरा घटनाक्रम कई लोगों ने अपने मोबाइल कैमरों में रिकॉर्ड भी किया. इससे कुछ दिन पहले भी इसी इलाके में एक पैंथर के शिकार करने की घटना सामने आई थी. लगातार वन्यजीवों की मौजूदगी को देखते हुए सरिस्का प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अतिरिक्त सावधानी बरतने की अपील की है. नियमों का सम्मान करना भी उतना ही जरूरी है.

अलवर. जिले के सरिस्का टाइगर रिजर्व स्थित लोक देवता भर्तृहरि धाम मंदिर में इन दिनों बारिश के मौसम के चलते श्रद्धालुओं की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिल रही है. अलवर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु भर्तृहरि धाम पहुंच रहे हैं. भर्तृहरि धाम सरिस्का बाघ अभयारण्य के भीतर स्थित होने के कारण यहां वन्यजीवों की हलचल भी बनी रहती है.

देर रात भर्तृहरि धाम मार्ग के समीप जंगल में श्रद्धालुओं को एक साथ तीन पैंथर दिखाई दिए. सरिस्का के जंगल में तीनों पैंथरों ने सड़क किनारे एक बकरी का शिकार कर रखा था और उसे खाते हुए नजर आए. मंदिर में दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालुओं ने इस पूरे दृश्य को अपने कैमरे में कैद कर लिया. इससे तीन दिन पहले भी इसी मार्ग के पास एक पैंथर दिखाई दिया था. उस समय भी उसने एक बकरी का शिकार किया था और उसे खाते हुए देखा गया था.

हर दिन पहुंचते हैं हजारों श्रद्धालुभर्तृहरि धाम में प्रतिदिन दिन-रात हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं. यहां बड़ी संख्या में पदयात्राएं भी आती हैं. भर्तृहरि धाम के आसपास घना जंगल होने के कारण पैंथर, बाघ और बाघिन का अक्सर मूवमेंट बना रहता है. हाल ही में पैंथर के दिखाई देने की घटना के बाद सरिस्का प्रशासन ने भर्तृहरि धाम आने वाले श्रद्धालुओं से सतर्क रहने की अपील की है. साथ ही जंगल क्षेत्र में अकेले नहीं जाने, वन्यजीवों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने और किसी भी वन्यजीव के दिखाई देने पर तुरंत वन विभाग को सूचना देने की सलाह दी है.

प्रशासन ने जारी की सावधानी की अपीलसरिस्का प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे केवल दर्शन करें और मंदिर परिसर तथा धर्मशालाओं तक ही सीमित रहें. विशेष रूप से रात के समय जंगल और सुनसान सड़कों पर जाने से बचें. इसके अलावा अपने वाहनों की तेज रोशनी का अनावश्यक उपयोग न करें, वन्यजीवों से किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ न करें और पूरी सावधानी बरतें. जंगल में शिकार के दौरान पैंथर, बाघ या बाघिन आक्रामक हो सकते हैं और खतरा पैदा कर सकते हैं. इसलिए श्रद्धालु वन्यजीवों से सुरक्षित दूरी बनाए रखें तथा जंगल के भीतर घूमने या अनधिकृत क्षेत्रों में प्रवेश करने से बचें.

About the AuthorAnand Pandey

आनंद पाण्डेय वर्तमान में हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाते हुए उन्होंने राजनीति, अपराध और लाइफ…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Alwar,Alwar,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj