Entertainment

धर्मेंद्र-अमिताभ बच्चन जैसे दिखते हैं गोविंदा का बेटा, सुनीता ने बताई वजह, प्रेग्नेंसी के दौरान किए थे 2 काम

Last Updated:June 17, 2026, 07:00 IST

सुनीता आहूजा इन दिनों कुकिंग रियलिटी शो में ‘मां है न’ में नजर आ रही हैं. हाल ही में उन्होंने कान्स के रेड कॉर्पेट पर चलने की वजह से सुर्खियां बटोरी थीं. अब उन्होंने अपने बेटे यशवर्धन आहूजा के बारे में बात की है. यशवर्शन ने बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि उनका बेटा अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र की तरह लगता है.

गोविंदा और सुनीता आहूजा के बेटे यशवर्धन आहूजा साजिद खान की फिल्म से डेब्यू करने जा रहे हैं. बेटे के डेब्यू से पहले सुनीता ने बताया कि उनकी पर्सनैलिटी गोविंदा से नहीं बल्कि अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र से मिलती है. इसके लिए उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान का एक किस्सा भी बताया. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)

मैशेबल इंडिया के मुताबिक, सुनीता आहूजा ने बताया कि जब वह प्रेग्नेंट थीं, तब अक्सर अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र की फोटोज देखा करती थीं. अब उन्हें लगता है कि उनके बेटे में दोनों सितारों की झलक है. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)

सुनीता आहूजा ने कहा, “यशवर्धन में अमित जी की पर्सनैलिटी और धरम जी की शक्ल है.” यशवर्धन के जन्म से पहले के समय को याद करते हुए सुनीता ने कहा कि अमिताभ बच्चन हमेशा उनके पसंदीदा एक्टर रहे हैं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)

Add as Preferred Source on Google

सुनीता आहूजा ने कहा, “मेरे फेवरिट हीरो हैं वो. मेरा बेटा जब पेट में था तो मैंने दो ही लोगों का फोटो देखा था, एक धरम जी, अमित जी. यशवर्धन की पर्सनैलिटी अमित जी जैसी हो गई है और शक्ल धरम जी जैसी, मैं बहुत खुश हूं.” (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)

सुनीता आहूजा ने प्रेग्नेंसी से जुड़ी पुरानी मान्यताओं को भी याद किया. उन्होंने बताया, “हमें कहा जाता था कि रामायण देखो क्योंकि बच्चा मां के पेट में सुनता है. तो मेरी मां जब भी ग्रहण होता था, टीवी पर रामायण लगा देती थीं. लेकिन आज के बच्चे ये सब नहीं सुनेंगे.” (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यशवर्धन निर्देशक साजिद खान की फिल्म से एक्टिंग डेब्यू करने जा रहे हैं. फिल्म नाम फिलहाल ‘100’ बताया जा रहा है. इस प्रोजेक्ट में नितांशी गोयल भी नजर आएंगी और फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है. खबरों के अनुसार, मेकर्स ने मुंबई की फिल्म सिटी में 23 जनवरी को शूटिंग शुरू की. यह फिल्म साजिद खान की निर्देशन में वापसी भी मानी जा रही है. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)

सुनीता ने बताया कि यशवर्धन ने पहली फिल्म मिलने से पहले 90 से ज्यादा ऑडिशन दिए. पॉपुलर स्टार का बेटे होने के बावजूद यशवर्धन के लिए इंडस्ट्री में एंट्री आसान नहीं थी. कैमरे के सामने आने से पहले यशवर्धन ने पर्दे के पीछे भी काम किया. यशवर्धन ने ‘ढिशूम’ और ‘बागी’ जैसी फिल्मों में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम किया. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)

हाल ही में यशवर्धन आहूजा तब चर्चा में आए जब उनका एक वीडियो रशा ठडानी के साथ गोविंदा के हिट गाने ‘आंखियों से गोली मारे’ पर डांस करते हुए वायरल हो गया. इस क्लिप को दर्शकों ने खूब सराहा, कई लोगों ने उनके एक्सप्रेशन्स और डांसिंग स्किल्स की तारीफ की. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj