Sports

विराट से पंगा और बुमराह से झगड़ा करने वाले को धोनी ने बुलाया,अब आएगा ipl के मैचों में मजा, टूर्नामेंट में टेंशन शुरु

होमखेलक्रिकेट

विराट से पंगा और बुमराह से झगड़ा करने वाले को धोनी ने बुलाया

Last Updated:May 06, 2026, 20:01 IST

CSK इस सीजन चोटों से बुरी तरह जूझ रही है घोष समेत कई खिलाड़ी बाहर हो चुके हैं, ऐसे में एक विस्फोटक विदेशी ओपनर की तलाश CSK की सबसे बड़ी प्राथमिकता है. अगर सैम कोंस्टास CSK की जर्सी पहनते हैं, तो IPL 2026 में माहौल और भी गरम होगा विराट से पंगा और बुमराह से झगड़ा करने वाले को धोनी ने बुलायाZoomचेन्नई सुपर किंग्स में सैम कोंस्टास की एंट्री, विराट बुमराह से हो चुका है पंगा

नई दिल्ली. वो लड़का जिसने विराट, रोहित और बुमराह को एक ही टेस्ट में ललकारा था वो अब चेन्नई के पीले रंग में रंगने वाला है क्रिकेट की दुनिया में खबरें तेज हैं कि ऑस्ट्रेलियाई ओपनर सैम कोंस्टास IPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स से जुड़ सकते है. और अगर यह हुआ, तो आईपीएळ के बचे हुए मैचों में माहौल जरूर गरम होगा.दिसंबर 2024 का वो मेलबर्न टेस्ट याद है? जब एक 19 साल का लड़का भारत के सबसे खतरनाक गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को रैम्प शॉट मारकर छक्के उड़ाता रहा और विराट कोहली ने उसे शोल्डर बंप करके कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन किया. कोहली को उस घटना में मैच फी का 20% जुर्माना और एक डिमेरिट पॉइंट मिला यही थे सैम कोंस्टास निडर, बेबाक और तूफानी. उस डेब्यू मैच में कोंस्टास ने 52 गेंदों पर 60 रन ठोके जो किसी ऑस्ट्रेलियाई डेब्यूटेंट का तीसरा सबसे तेज अर्धशतक था.

फॉर्म ने दिया धोखा

सैम कोंस्टास की पहले मेलबर्न और फिर सिडनी की पारी के बाद लोग बड़े सपने देखने लगे थे लेकिन हकीकत थोड़ी कड़वी रही. अपने संक्षिप्त अंतरराष्ट्रीय करियर में कोंस्टास का औसत महज 16.3 रहा, जो काफी निराशाजनक है. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने 2026-27 के केंद्रीय अनुबंध से सैम कोंस्टास को बाहर कर दिया, यह कहते हुए कि उनका प्रदर्शन अपेक्षा के अनुरूप नहीं रहा. बिग बैश में भी उनका सफर कुछ खास नहीं रहा शुरुआत में एक शानदार पारी के बाद निरंतरता गायब रही. BBL डेब्यू में सिडनी थंडर के लिए सबसे तेज अर्धशतक जरूर लगाया सिर्फ 20 गेंदों में लेकिन उसके बाद का सफर उतार-चढ़ाव भरा रहा.

IPL का अनुभव?

IPL 2025 में कोंस्टास का हिस्सा न होने की वजह यह थी कि वो नीलामी प्रक्रिया में पंजीकृत ही नहीं थे यानी अब तक IPL का कोई अनुभव नहीं लेकिन IPL 2026 की नीलामी दिसंबर 2025 में हुई थी और अगर कोंस्टास वहां पंजीकृत थे और अनसोल्ड रहे, तो रिप्लेसमेंट के तौर पर उनकी एंट्री नियमों के दायरे में हो सकती है. CSK इस सीजन चोटों से बुरी तरह जूझ रही है घोष समेत कई खिलाड़ी बाहर हो चुके हैं, ऐसे में एक विस्फोटक विदेशी ओपनर की तलाश CSK की सबसे बड़ी प्राथमिकता है. अगर सैम कोंस्टास CSK की जर्सी पहनते हैं, तो IPL 2026 में माहौल और भी गरम होगा.

About the AuthorRajeev MishraAssociate editor

मैं, राजीव मिश्रा, वर्तमान में नेटवर्क 18 में एसोसिएट स्पोर्ट्स एडिटर के रूप में कार्यरत हूँ. इस भूमिका में मैं डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट की योजना, संपादकीय रणनीति और एंकरिंग की जिम्मेदारी निभाता हूँ. खेल पत्रका…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

New Delhi,Delhi

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj