पत्नी सुनीता आहूजा से विवाद के बीच क्या गोविंदा की बिगड़ी तबीयत? अस्पताल के बाहर उदास नजर आए सुपरस्टार, फैंस हुए चिंतित

Last Updated:August 22, 2026, 21:25 IST
सुपरस्टार गोविंदा पर सुनीता आहूजा के बयानों से उनके रिश्ते में तल्खी बनी हुई है. सुनीता आहूजा ने पहले तलाक की अर्जी वापस ली, फिर गोविंदा की दूसरी शादी की अफवाहें उड़ीं, जिसे उनके मैनेजर शशि सिन्हा ने महज अफवाह बताया. विवाद के बीच गोविंदा को अस्पताल से बाहर निकलते देखा गया. वे काफी उदास दिख रहे थे,जिससे उनके फैंस चिंतित हुए.
ख़बरें फटाफट
गोविंदा ने पैपराजी के सवाल का जवाब नहीं दिया.
नई दिल्ली: गोविंदा और सुनीता आहूजा की शादीशुदा जिंदगी मुश्किल दौर से गुजर रही है. सुनीता आहूजा अपने पति को नीचा दिखाने की कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं. उन्होंने जब तलाक की अर्जी वापस ली, तो लगा कि उनके बीच सबकुछ ठीक चल रहा है. मगर जब गोविंदा के मैनेजर ने उनकी दूसरी शादी के दावे पर रिएक्शन दिया, तो लगा कि उनके बीच अभी काफी कुछ पक रहा है. इसी बीच, गोविंदा को आज 22 अगस्त 2026 को मुंबई के जुहू स्थित एक अस्पताल के बाहर देखा गया. इससे उनके फैंस के मन में सवाल उठ रहा है कि क्या गोविंदा की सेहत ठीक है?
एक पैपराजी के शेयर किए वीडियो में गोविंदा को सफेद शर्ट और नीली जींस पहने अस्पताल से बाहर निकलते देखा जा सकता है. अस्पताल से बाहर निकलते समय उन्होंने मास्क भी पहना हुआ था. जब पैपराजी ने उनसे पूछा कि क्या वे ठीक हैं, तो गोविंदा ने कोई जवाब नहीं दिया और बस हाथ हिलाकर चले गए. हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि गोविंदा किसी मेडिकल समस्या के चलते अस्पताल गए थे या सिर्फ नियमित जांच के लिए, क्योंकि उनके जाने का कारण अभी तक सामने नहीं आया है.
View this post on Instagram



