IND vs SL: श्रीलंकाई खेमे में खलबली, भारत से पहला टेस्ट हारते ही आनन-फानन में बुलाए गए दो नए खिलाड़ी

होमखेलक्रिकेट
श्रीलंकाई खेमे में खलबली, पहला टेस्ट हारते ही आनन-फानन में बुलाए गए 2 खिलाड़ी
Last Updated:August 21, 2026, 07:52 IST
IND vs SL Colombo test: श्रीलंका ने भारत के खिलाफ 23 अगस्त से शुरू होने वाले अहम दूसरे टेस्ट मैच के लिए अपनी टीम में कामिल मिशारा और सहन अराचिगे को शामिल किया है. इससे पहले दिनेश चांदीमल और कुसल मेंडिस इंजरी के चलते बाहर हो गए थे. याद हो कि भारत ने गॉल में खेला गया पहला टेस्ट 165 रन के विशाल अंतर से जीता था.दूसरे टेस्ट के लिए श्रीलंकाई स्क्वॉड में दो बड़े बदलाव
नई दिल्ली: गॉल में खेले गए पहले टेस्ट मैच में भारत के हाथों 165 रन की करारी शिकस्त के बाद श्रीलंका पर सीरीज हार का खतरा मंडरा रहा है. 23 अगस्त से कोलंबो में दूसरा आखिरी टेस्ट मैच खेला जाना है और इस निर्णायक मुकाबले के लिए श्रीलंका ने अपने खेमे में दो बड़े बदलाव किए हैं. श्रीलंका ने इंजर्ड चल रहे दिनेश चांदीमल और कुसल मेंडिस की जगह टीम में कामिल मिशारा और सहन अराच्चिगे को शामिल किया है. इतना ही नहीं पथुम निसंका के भी खेलने की संभावना कम है.
अराच्चिगे और मिशारा ही क्यों चुने गए?सहन अराच्चिगे के पास टेस्ट मैच खेलने का कोई अनुभव नहीं है, उनका सिलेक्शन दोनों देशों की ‘A’ टीम के बीच बीते महीने खत्म हुई अनौपचारिक टेस्ट मैच के आधार पर किया गया है. दूसरे मैच में अराच्चिगे ने 127 रन बनाए. टीम की कप्तानी करते हुए पांचवें नंबर पर शानदार बल्लेबाजी की थी. वही कामिल मिशारा लंका प्रीमियर लीग 2026 (अपने पहले सीजन) में अच्छी फॉर्म में दिखे थे, उन्होंने उसी दिन मेजर क्लब्स T20 टूर्नामेंट में 72 गेंदों पर 145 रन बनाकर अपनी फॉर्म जारी रखी, जिस दिन उन्हें टेस्ट टीम में बुलाया गया.
कुसल मेंडिस को हैमस्ट्रिंग इंजरीश्रीलंका के हेड कोच गैरी कर्स्टन ने पुष्टि की कि कुसल मेंडिस को हैमस्ट्रिंग की गंभीर चोट है और वह अगले कुछ समय तक उपलब्ध नहीं रहेंगे. कुसल मेंडिस को लंका प्रीमियर लीग के दौरान हैमस्ट्रिंग की चोट लगी थी और उनकी जगह टीम में निरोशन डिकवेला को शामिल किया गया था. हालांकि इस सिलेक्शन का श्रीलंका में जमकर विरोध भी हुआ था.
चंदीमल फील्डिंग करते वक्त हुए थे घायलदूसरी ओर गॉल में खेले गए पहले टेस्ट के दौरान फील्डिंग करते वक्त इंजर्ड हुए अनुभवी बल्लेबाज दिनेश चंदीमल को अस्पताल ले जाना पड़ा था. वह दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने तक नहीं आ पाए थे. उनकी जगह कन्कशन सब्टिट्यूट पासिंदु सूरियाबंदारा ने डेब्यू करते हुए बैटिंग करने उतरे थे. कनकशन प्रोटोकॉल के तहत कम से कम सात दिन तक आराम करना जरूरी होता है.
About the AuthorAnshul TalmaleDeputy News Editor
अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. यहां स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग, एडिटोरियल डायरेक्शन एंड स्ट्रे…
और पढ़ेंLocation :
New Delhi,Delhi
First Published :
August 21, 2026, 07:52 IST



