Didwana News: धमाका इतना जोरदार कि भागने लगे लोग; डीडवाना के भाटीबास का CCTV VIDEO वायरल

Last Updated:August 08, 2026, 10:33 IST
Didwana Bhatibas Transformer Blast: डीडवाना शहर के भाटीबास क्षेत्र में विद्युत निगम की बड़ी लापरवाही के चलते सड़क किनारे लगे ट्रांसफार्मर में अचानक जोरदार धमाका हो गया. धमाके और तेज चिंगारियों के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई तथा लोग व मवेशी जान बचाकर भागते नजर आए. यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. ट्रांसफार्मर के चारों ओर सुरक्षा जाली या बाउंड्री वॉल नहीं होने से हादसे का डर बना हुआ है. स्थानीय निवासियों ने विभाग के खिलाफ आक्रोश जताते हुए जल्द मरम्मत और सुरक्षा दीवार बनाने की मांग की है.
ख़बरें फटाफट
Didwana Transformer Blast: डीडवाना में धमाके के साथ फटा ट्रांसफार्मर, सामने आया खौफनाक CCTV वीडियो
Didwana: डीडवाना शहर के भाटीबास क्षेत्र से विद्युत विभाग की एक गंभीर और खतरनाक लापरवाही का मामला उजागर हुआ है. यहाँ सड़क किनारे खुले में स्थापित एक विद्युत ट्रांसफार्मर (डीपी) में अचानक जोरदार धमाका हो गया. धमाके के साथ ही ट्रांसफार्मर से तेज लपटें और चिंगारियां निकलने लगीं. अचानक हुए इस भयंकर घटनाक्रम के बाद पूरे इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया.
जिस समय यह हादसा हुआ, उस दौरान सड़क पर लोगों और बेसहारा मवेशियों की आवाजाही बनी हुई थी. अचानक हुए तेज धमाके की आवाज और आग की ऊंची लपटों को देखकर मौके पर मौजूद लोग सहम गए. जान बचाने की होड़ में आसपास खड़े नागरिक और मवेशी इधर-उधर भागते हुए नजर आए. गनीमत यह रही कि धमाके और चिंगारियों की चपेट में सीधे तौर पर कोई राहगीर नहीं आया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया. यह पूरी खौफनाक घटना पास की एक इमारत में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
डीडवाना शहर के भाटीबास क्षेत्र में विद्युत निगम की बड़ी लापरवाही के चलते सड़क किनारे लगे ट्रांसफार्मर में अचानक जोरदार धमाका हो गया. धमाके और तेज चिंगारियों के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई तथा लोग व मवेशी जान बचाकर भागते नजर आए. pic.twitter.com/sck6hMVZU2



