आसमान से गिरी आफत! बिजली गिरते ही अंधेरे में डूबा IndiGo का प्लेन, 141 यात्रियों में मची अफरा-तफरी

Last Updated:June 20, 2026, 01:06 IST
कोलकाता एयरपोर्ट पर शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा टल गया, जब अगरतला जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E-6068 पर तेज तूफान के दौरान बिजली गिर गई. बिजली गिरने से प्लेन का पावर सिस्टम अचानक बंद हो गया और प्लेन में मौजूद 141 यात्रियों और क्रू मेंबर्स के बीच अफरा-तफरी मच गई.इंडिगो के प्लेन में बिजली गिरने का मामला सामने आया है.
Indigo News: शुक्रवार सुबह कोलकाता एयरपोर्ट पर उस समय हड़कंप मच गया, जब अगरतला जाने वाली इंडिगो की एक फ्लाइट पर अचानक आसमानी बिजली गिर गई. तेज गरज-चमक और मूसलाधार बारिश के बीच हुई इस घटना के बाद प्लेन का पावर सिस्टम अचानक बंद हो गया और कुछ देर के लिए यात्रियों में दहशत फैल गई. गनीमत रह रही कि उस समय प्लेन आसमान में नहीं, बल्कि कोलकाता एयरपोर्ट के एक एयरोब्रिज पर खड़ा हुआ था.
जानकारी के मुताबिक इंडिगो की फ्लाइट 6E6068 (VT-IPW) सुबह करीब 9:30 बजे एयरोब्रिज 56L पर खड़ी थी. उसी दौरान तेज तूफान के बीच प्लेन पर बिजली गिर गई. बिजली गिरने के असर से प्लेन के पावर सिस्टम में ‘सडन पावर ऑफ’ की स्थिति बन गई. उस समय प्लेन में 141 यात्री और 6 क्रू मेंबर मौजूद थे. सूत्रों के अनुसार, अचानक सिस्टम बंद होने से प्लेन के अंदर बैठे यात्रियों को कुछ समझ नहीं आया. बाहर तेज बारिश और आसमान में लगातार चमक रही बिजली ने माहौल को बेहद डरावना बना दिया.
एयरपोर्ट अधिकारियों ने तुरंत सिक्योरिटी प्रोटोकॉल लागू किए और यात्रियों को सुरक्षित तरीके से प्लेन से बाहर निकाला गया. इसके बाद सभी यात्रियों को दूसरे प्लेन A321 (VT-ICD) में शिफ्ट किया गया. मूल रूप से सुबह 9:20 बजे उड़ान भरने वाली फ्लाइट आखिरकार करीब साढ़े तीन घंटे की देरी के बाद दोपहर 12:50 बजे अगरतला के लिए रवाना हो सकी. घटना के दौरान दो ग्राउंड स्टाफ भी बिजली गिरने के प्रभाव की चपेट में आए. उन्हें एहतियातन अस्पताल ले जाया गया, जहां मेडिकल जांच के बाद उन्हें तुरंत छुट्टी दे दी गई. उनकी हालत पूरी तरह सामान्य बताई जा रही है.
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) के अधिकारियों के मुताबिक, खराब मौसम को देखते हुए एयरपोर्ट ऑपरेशन कंट्रोल सेंटर (एओसीसी) ने पहले ही मौसम संबंधी अलर्ट जारी कर दिए थे. उधर, कोलकाता और आसपास के जिलों में शुक्रवार सुबह से लगातार आंधी-तूफान और बारिश का दौर जारी है. कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है, जबकि ट्रैफिक भी बुरी तरह प्रभावित हुआ है.
About the AuthorAnoop Kumar MishraAssistant Editor
Anoop Kumar Mishra is currently serving as Assistant Editor at Hindi Digital, where he leads coverage of strategic domains including aviation, defence, paramilitary forces, international security affairs…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें



