Entertainment

दिशा पाटनी की लव लाइफ: टाइगर, पार्थ और अलेक्जेंडर संग चर्चा

Last Updated:November 25, 2025, 11:25 IST

बॉलीवुड की ग्लैमरस और फिटनेस क्वीन दिशा पाटनी ने अपने बोल्ड अंदाज से सोशल मीडिया पर सनसनी मचा देती हैं. फिल्मों में भले ही उनका करियर बहुत सही दिशा में न चल रहा हो, लेकिन अपनी फिटनेस और अपने अफेयर को लेकर वह हमेशा सुर्खियों में रही हैं. टाइगर श्रॉफ के अलावा कई एक्टर संग उनका नाम जुड़ चुका है.टाइगर श्रॉफ तो छोड़िए, इन 2 हैंडसम एक्टर संग भी जुड़ा है दिशा पाटनी का नामदिशा पाटनी अपने लुक से तहलका मचा देती हैं

नई दिल्ली. बॉलीवुड की सबसे ग्लैमरस और फिटनेस आइकन मानी जाने वाली दिशा पाटनी जितनी अपनी स्टाइल और एक्शन को लेकर चर्चा में रहती हैं. उतनी ही उनकी लव लाइफ भी सुर्खियों में रही है. ज्यादातर लोग दिशा को टाइगर श्रॉफ के साथ जोड़कर देखते हैं. लेकिन क्या आपको पता है कि एक्ट्रेस का नाम दो और हैंडसम स्टार्स के साथ भी जुड़ चुका है? आइए जानते हैं कौन हैं वो.

दिशा अपने एक्टिंग के साथ अपने स्टाइलिश लुक्स और धमाकेदार एक्शन के लिए भी पहचानी जाती हैं. काम से ज्यादा तो वह हमेशा ही लव लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं. टाइगर श्रॉफ के साथ तो उनका खूब नाम जुड़ा. दोनों एक दूसरे के साथ ही नजर आते थे. लेकिन एक वक्त पर आकर दोनों अलग हो गए थे.

कभी टाइगर पर थी फिदा

दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ का रिश्ता तो एक वक्त में खूब सुर्खियों में रहा था. दोनों की ऑनस्क्रीन और ऑफस्क्रीन दोनों ही जगह केमिस्ट्री लोगों का दिल जीत लेती थीं. दोनों अक्सर लंच डेट्स और वेकेशन पर साथ नजर आते थे. लेकिन दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते को लेकर कोई टिप्पणी नीहं की. दिशा का टाइगर की मां और बहन के साथ भी काफी अच्छा रिश्ता रहा था. दोनों ने 6 साल तक डेट करने के बाद साल 2022 में अलग होने का फैसला किया. अब दिशा और टाइगर के रास्ते बिल्कुल अलग है.

पार्थ संग भी जुड़ा था नाम

टाइगर श्रऑफ से पहले भी दिशा अपने अफेयर को लेकर खूब चर्चा में रही थी. उनका नाम टीवी के पॉपुलर एक्टर पार्थ समथान संग जोड़ा गया था. दोनों करियर की शुरुआत में एक दूसरे से मिल थे. उनकी कई कोजी फोटो ने तो सोशल मीडिया का पारा बढ़ा दिया था. लेकिन देखते ही देखते ये रिश्ता भी खत्म हो गया था. लोगों ने तो ये तक कह दिया था कि विकास गुप्ता के बीच में आने के बाद ये रिश्ता टूट गया था.

बता दें कि काफी समय से दिशा विदेशी मॉडल और फिटनेस ट्रेनर अलेक्जेंडर संग अफेयर को लेकर भी चर्चा में हैं.दोनों को जिम. कैफे. पार्टीज और इवेंट्स के फोटोज सोशल मीडिया पर तहलका मचा देते हैं. दोनों की फोटोज सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो जाती है. अलेक्जेंडर के हाथ पर बने टैटू में भी लोगों को दिशा का चेहरा नजर आया था.लेकिन कहा जाता है कि ये रिश्ता भी खत्म हो चुका है.

Munish Kumar

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार का डिजिटल मीडिया में 9 सालों का अनुभव है. एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू और इंटरव्यू में विशेषज्ञता है. मुनीष ने जामिया मिल्लिया इ…और पढ़ें

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार का डिजिटल मीडिया में 9 सालों का अनुभव है. एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू और इंटरव्यू में विशेषज्ञता है. मुनीष ने जामिया मिल्लिया इ… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।Location :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

November 25, 2025, 11:25 IST

homeentertainment

टाइगर श्रॉफ तो छोड़िए, इन 2 हैंडसम एक्टर संग भी जुड़ा है दिशा पाटनी का नाम

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj