Diwali Cleaning Tips I दिवाली से पहले तकिए की भी करें सफाई, बेकिंग सोडा से लेकर धूप तक आएंगे काम

Last Updated:October 02, 2026, 10:34 IST
Diwali Cleaning Tips: दिवाली की सफाई में अक्सर लोग बेडशीट और पर्दों पर तो ध्यान देते हैं, लेकिन तकिए की सफाई भूल जाते हैं. तकिए में जमा पसीना, नमी और गंदगी से बदबू आ सकती है. जानिए बेकिंग सोडा, धूप, सफेद सिरका और दूसरे आसान घरेलू उपायों से तकिए को कैसे साफ और फ्रेश रखा जा सकता है.
सितंबर का महीना खत्म होते ही घरों में दिवाली की साफ-सफाई शुरू हो जाती है, अक्टूबर लगते ही लोग घर के कोने-कोने की सफाई में जुट जाते हैं. इस दौरान बेडशीट और पर्दों के साथ बिस्तर, पिलो कवर और तकियों की सफाई करना भी जरूरी है. अक्सर लोग पिलो कवर तो धो लेते हैं, लेकिन तकिए के अंदर जमा पसीना, नमी और गंदगी पर ध्यान नहीं देते. इससे तकिए से बदबू आने लगती है और नींद भी खराब हो सकती है. गंदे तकिए पर मौजूद धूल और एलर्जेन कुछ लोगों में त्वचा संबंधी परेशानी या एलर्जी को बढ़ा सकते हैं.
अगर आपका तकिया धोने लायक नहीं है, तो कुछ आसान घरेलू उपायों से इसकी दुर्गंध कम की जा सकती है तकिए के दोनों तरफ थोड़ी मात्रा में बेकिंग सोडा छिड़कें. इसे करीब एक घंटे के लिए छोड़ दें, इसके बाद वैक्यूम क्लीनर या सूखे कपड़े से बेकिंग सोडा अच्छी तरह साफ कर लें. यह नमी और दुर्गंध को सोखने में मदद कर सकता है.
मौसम साफ हो तो तकिए को कुछ घंटे के लिए धूप और खुली हवा में रखें, बीच-बीच में तकिए को पलटते रहें, ताकि दोनों तरफ हवा और धूप लग सके. इससे नमी कम करने और ताजगी बनाए रखने में मदद मिल जाएगी तकिया एकदम फ्रेश हो जाएगा और बदबू दूर हो जाएगी. सप्ताह में एक बार तकियों को धूप में रखना चाहिए.
Add as Preferred Source on Google
बराबर मात्रा में सफेद सिरका और पानी मिलाकर स्प्रे बोतल में भरें, इसे तकिए पर हल्का-सा स्प्रे करें और तकिए को पूरी तरह सूखने दें. ध्यान रखें कि तकिया ज्यादा गीला न हो, क्योंकि अतिरिक्त नमी बदबू बढ़ा सकती है इसलिए स्प्रे करने की बाद तकिया को धूप में रखना चाहिए.
तकिए पर छोटे दाग हों तो थोड़े टूथपेस्ट को मुलायम ब्रश से दाग वाली जगह पर हल्के हाथ से लगाएं, कुछ मिनट बाद साफ सूखे कपड़े से पोंछ दें. वहीं सूखने के बाद हाथों से रगड़कर टूथपेस्ट को छुड़ा दें. इससे आपके सभी तकिए साफ, बेदाग और स्मेल फ्री हो जाएंगे.
तकिए को साफ रखने के लिए पिलो कवर सप्ताह में कम से कम एक बार धोएं, संभव हो तो पिलो प्रोटेक्टर का इस्तेमाल करें. सोने से पहले चेहरा और बाल साफ रखें और बिस्तर पर बैठकर खाना खाने से बचें, क्योंकि खाने के छोटे कण और नमी समय के साथ बदबू की वजह बन सकते हैं.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :
October 02, 2026, 10:34 IST



