Rajasthan

20 साल के युवक से 5 करोड़ का OG गांजा जब्त, टोंक में नशे का बड़ा खेल बेनकाब!

Last Updated:September 12, 2026, 16:48 IST

राजस्थान के टोंक जिले से नशे के सौदागरों के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई सामने आई है. पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक करते हुए करोड़ों रुपये की कीमत का बेहद दुर्लभ और हाई-ग्रेड विदेशी OG गांजा जब्त किया गया है. पुलिस ने 20 साल के आरोपी लालाराम को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है. इतनी कम उम्र में इतने महंगे नशे के नेटवर्क से जुड़े होने को लेकर पुलिस अब आरोपी से सख्ती से पूछताछ कर रही है.20 साल के युवक से 5 करोड़ का OG गांजा जब्त, टोंक में नशे का बड़ा खेल बेनकाब!Zoom

टोंक से नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की खबर सामने आई है. निवाई थाना क्षेत्र में डीएसटी ने कार्रवाई करते हुए करीब 5 करोड़ रुपये की कीमत का 5 किलो विदेशी हाई-ग्रेड ‘OG’ गांजा बरामद किया है. पुलिस ने इसमें 20 साल के आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, यह विदेशी गांजे की अब तक की पहली बड़ी कार्रवाई है.

यह कार्रवाई एसपी रोशन मीना के निर्देश पर डीएसटी प्रभारी ओमप्रकाश चौधरी के नेतृत्व में की गई. पुलिस ने मामले में 20 साल के आरोपी लालाराम को गिरफ्तार किया है. आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी.

पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इतनी बड़ी मात्रा में विदेशी गांजा कहां से लाया गया था. इसे आगे कहां सप्लाई किया जाना था.

About the Authorसज्जन कुमार दड़बीSenior Sub Editor

Sajan Kumar is a journalist with professional experience in digital news, web journalism, SEO content, copy editing and social media storytelling. He has been working in journalism since 2020 and has worked wit…

और पढ़ेंFirst Published :

September 12, 2026, 16:48 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj