After Rohit sharma virat kohli retirement team india test squad: इंग्लैंड दौरे के लिए भारत की 18 सदस्यीय संभावित टेस्ट टीम

नई दिल्ली. टीम इंडिया अगले महीने इंग्लैंड दौरे पर जाएगी. जहां मेजबानों के साथ वह 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी. सीरीज में टीम इंडिया को रोहित शर्मा की सेवाएं नहीं मिलेंगी जो पिछले लगभग 6 साल से टीम का लगातार हिस्सा रहे. रोहित के संन्यास के बाद टीम इंडिया में बदलाव तय है. रोहित के अलावा विराट के टेस्ट करियर को लेकर भी अटकलें हैं. कोहली भी इंग्लैंड सीरीज से पहले टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह सकते हैं. कोहली टेस्ट से रिटायरमेंट के मूड में हैं और वह बीसीसीआई को भी इसके बारे में बता चुके हैं. इसके अलावा रोहित के जाने के बाद टीम इंडिया को नया कप्तान मिलेगा. शुभमन गिल टेस्ट टीम की बागडोर संभाल सकते हैं.
रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के बाद अगर विराट कोहली भी इंग्लैंड दौरे पर नहीं जाते हैं तो फिर टीम इंडिया अनुभवहीन हो जाएगी. इनके बाद जसप्रीत बुमराह, केएल राहुल (KL Rahul)और रवींद्र जडेजा ही ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्हें टेस्ट का अच्छा खासा अनुभव है. तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी टीम की फिटनेस पर निर्भर करता है कि वह एकादश में शामिल होंगे या नहीं.
कोहली के संन्यास से खुलेगा रहाणे-पुजारा के लिए दरवाजा? इंग्लैंड दौरे पर गाड़ सकते हैं खूंटा, अनुभव के अथाह सागर हैं
जिगरा हो तो पोंटिंग जैसा… आखिरी समय में फ्लाइट में चढ़ने से पीछे खिंचा पैर, 4 ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को भी भारत में रोका
जायसवाल के साथ ओपनिंग करेंगे केएल राहुल!इंग्लैंड में यशस्वी जायसवाल के साथ केएल राहुल ओपनिंग कर सकते हैं. दोनों ने ऑस्ट्रेलिया में बतौर सलामी जोड़ी के रूप में अच्छी बल्लेबाजी की थी. दोनों को इंग्लैंड में बल्लेबाजी का पिछला अनुभव भी है. इन दोनों के अलावा शुभमन गिल और ऋषभ पंत को भी लाइन अप में जगह मिलना तय है. दोनों टीम के अहम खिलाड़ी हैं. भारतीय टीम के दो युवा खिलाड़ी सरफराज खान और ध्रुव जुरेल को दो घरेलू सितारे साई सुदर्शन और करुण नायर कड़ी टक्कर दे रहे हैं.दोनों का इंग्लैंड दौरे पर ए टीम में होना तय है.
जडेजा की प्रतिस्पर्धा सुंदर से हैरवींद्र जडेजा इंग्लैंड में अकेले स्पिनर के तौर पर खेल सकते हैं. वह वॉशिंगटन सुंदर के साथ एक स्थान के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगे. तेज गेंदबाजी चौकड़ी में जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी शामिल हो सकते हैं. रिजर्व खिलाड़ियों में और ए टूर स्क्वॉड में तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह, श्रेयस अय्यर और अभिमन्यु ईश्वरन शामिल हो सकते हैं.
इंग्लैंड के लिए भारत की संभावित टीमशुभमन गिल, यशस्वी जयसवाल, साई सुदर्शन, केएल राहुल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), सरफराज खान, करुण नायर, रवींद्र जड़ेजा, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, आकाश दीप.



