DPL 2026 Super Over: फुटबॉल खेलकर टाई कराया मैच, लेकिन सुपर ओवर में पलट गई बाजी, दिल्ली प्रीमियर लीग में तो गजब हो गया

होमखेलक्रिकेट
फुटबॉल खेलकर टाई कराया मैच, लेकिन सुपर ओवर में पलट गई बाजी, DPL में गजब हो गया
Last Updated:August 05, 2026, 00:41 IST
dpl 2026 super over: दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 में न्यू दिल्ली टाइगर्स और आउटर दिल्ली वारियर्स के बीच एक सुपर ओवर का रोमांचक मुकाबला देखने को मिला. मैच के आखिरी कुछ मिनटों में जो हुआ, उसके हर किसी को हैरानी में छोड़ दिया. कप्तान हिम्मत सिंह के आखिरी गेंद पर फुटबॉल स्टाइल में रन आउट करने के बावजूद न्यू दिल्ली की टीम सुपर ओवर में मैच हार गई.हिम्मत सिंह का रन आउट देख हर कोई हैरान.
नई दिल्ली. क्रिकेट के मैदान पर आपने आखिरी गेंद पर चौका, छक्का और रन आउट तो कई बार देखा होगा, लेकिन क्या कभी किसी खिलाड़ी को फुटबॉल की तरह गेंद पर किक मारकर मैच टाई कराते देखा है? दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 में ऐसा ही हैरान कर देने वाला नजारा देखने को मिला. आखिरी गेंद पर एक आसान रन आउट का मौका गंवाने के बाद उसी खिलाड़ी ने गुस्से में गेंद को पैर से ठोकर मारी. किस्मत का खेल देखिए, गेंद सीधे स्टंप्स से टकराई और बल्लेबाज रन आउट हो गया. इस रनआउट से मैच सुपर ओवर में पहुंचा गया, क्योंकि विपक्षी टीम को आखिरी गेंद पर जीत के लिए एक रन की दरकार थी.
आखिरी गेंद पर गजब ड्रामादरअसल, यह गजब का ड्रामा न्यू दिल्ली टाइगर्स और आउटर दिल्ली वारियर्स के बीच सीजन के आठवें मैच में दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में देखने को मिला. मुकाबला आखिरी गेंद तक रोमांच से भरपूर रहा. बारिश से बाधित 15 ओवर के मैच में 136 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही आउटर दिल्ली वॉरियर्स को जीत के लिए अंतिम गेंद पर सिर्फ एक रन चाहिए था. प्रथम सलूजा ने बड़ा शॉट लगाने की कोशिश की, लेकिन गेंद जमीन को छूती हुई सामने की तरफ गई. रन लेना लगभग नामुमकिन था, क्योंकि कप्तान हिम्मत सिंह नॉन-स्ट्राइकर एंड के पास ही खड़े थे. इसके बावजूद दोनों बल्लेबाज दौड़ पड़े.
View this post on Instagram



