DPL 2026: आईसीयू में एडमिट अंपायर, चेहरे पर लगा दनदनाता शॉट, दिल्ली प्रीमियर लीग में जानलेवा हादसा

होमखेलक्रिकेट
आईसीयू में एडमिट अंपायर, चेहरे पर लगा दनदनाता शॉट, DPL में जानलेवा हादसा
Last Updated:August 18, 2026, 19:54 IST
Umpire Dharmesh Bhardwaj Admitted in DPL: अंपायर धर्मश भारद्वाज को उस वक्त आईसीयू में एडमिट करवाया गया, जब वह सोमवार को दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 में एक मैच के दौरान जानलेवा हादसे का शिकार हो गए. बल्लेबाज लक्ष्य थरेजा के जोरदार स्ट्रेट ड्राइव पर वह खुद को बचा नहीं पाए और उनके चेहरे पर गेंद लगी. जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया.दिल्ली प्रीमियर लीग में अंपायर धर्मेश भारद्वाज को आईसीयू में एडमिट करवाया गया.
दिल्ली प्रीमियर लीग (DPL 2026) में जानलेवा हादसे का शिकार हुए अंपायर को आईसीयू में एडमिट करवाना पड़ा है. ईस्ट दिल्ली राइडर्स की न्यू दिल्ली टाइगर्स पर 36 रन की जीत वाले मुकाबले में सोमवार रात एक अनहोनी भी घटी, जब अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में एक शॉट अंपायर धर्मेश भारद्वाज की कटपनी के पास जा लगा.
आईसीयू में एडमिट अंपायर धर्मेशअंपायर को आनन-फानन में हॉस्पिटल ले जाया गया. रिपोर्ट्स की माने तो अंपायर धर्मेश आईसीयू में एडमिट हैं. यह घटना नई दिल्ली टाइगर्स की पारी के 18वें ओवर में हुई. आशीष मीणा की गेंद पर लक्ष्य थरेजा के स्ट्रेट ड्राइव से अंपायर धर्मेश भारद्वाज चोटिल हुए. वैसे ये कोई पहला मौका नहीं है, जब धर्मेश भारद्वाज को अंपायरिंग करते हुए इस तरह बॉल लगी हो, इससे पहले एक अन्य मैच में भी कंधे पर बॉल लगने के बाद इंजर्ड हुए थे.
Instagram पर यह पोस्ट देखें



