Business

लेमनग्रास की खेती से कमाएं लाखों, एक बार बुवाई के बाद 7 साल तक मिलेगा उत्पादन – हिंदी

होमवीडियोकृषि

लेमनग्रास की खेती से कमाएं लाखों, एक बार बुवाई के बाद 7 साल तक मिलेगा उत्पादन

X
Lemongrass

लेमनग्रास की खेती से कमाएं लाखों, एक बार बुवाई के बाद 7 साल तक मिलेगा उत्पादन

 

arw img

Lemongrass Farming: किसान अब पारंपरिक फसलों के साथ कम लागत में ज्यादा मुनाफा देने वाली फसलों की ओर बढ़ रहे हैं. लेमनग्रास की खेती ऐसा ही बेहतर विकल्प है. इसे एक बार लगाने के बाद 5 से 7 साल तक लगातार उत्पादन लिया जा सकता है. इसकी पत्तियों से निकलने वाले तेल की मांग दवाइयों, कॉस्मेटिक्स, साबुन, परफ्यूम और अरोमा थेरेपी में रहती है. लेमनग्रास की खेती रेतीली, दोमट और हल्की बंजर जमीन में भी की जा सकती है, लेकिन जलभराव नहीं होना चाहिए. फरवरी से जुलाई तक रोपाई का समय बेहतर माना जाता है. पौधों को करीब 45×30 सेंटीमीटर की दूरी पर लगाया जाता है. गर्मियों में 10 से 12 दिन और सर्दियों में 15 से 20 दिन के अंतराल पर सिंचाई पर्याप्त रहती है. पहली कटाई 4 से 6 महीने बाद होती है और साल में 3 से 4 बार फसल काटी जा सकती है. एक एकड़ से 100 से 150 लीटर तेल मिल सकता है, जिससे किसानों को अच्छी आमदनी होने की संभावना रहती है.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj